लोकतंत्र को जिंदा रखता है मतदान : गंधर्वा राठौड़…..मेरा युवा भारत केंद्र की मतदाता जागरुकता पदयात्रा को भी दिखाई हरी झंडी

by
राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर जिला निर्वाचन अधिकारी ने की मताधिकार के प्रयोग की अपील
एम नाथ।  हमीरपुर 25 जनवरी। 16वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस रविवार को हमीरपुर में भी हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बचत भवन में आयोजित जिला स्तरीय समारोह में उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी गंधर्वा राठौड़ ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की तथा दीप प्रज्जवलन के साथ समारोह का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर सभी जिलावासियों को राष्ट्रीय मतदाता दिवस की बधाई देते हुए गंधर्वा राठौड़ ने कहा कि भारत ने बहुत लंबे संघर्ष के बाद आजादी हासिल की थी और उसके बाद लोकतांत्रिक व्यवस्था को अपनाया था तथा सभी वयस्क नागरिकों को मतदान का अधिकार दिया था। यही अधिकार हमारे लोकतंत्र को जिंदा रखता है। इसलिए, हर मतदाता को मतदान प्रक्रिया में सक्रिय रूप से भाग लेना चाहिए तथा अपने मताधिकार का प्रयोग करना चाहिए।
उन्होंने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के स्थापना दिवस 25 जनवरी को प्रतिवर्ष राष्ट्रीय मतदाता दिवस के रूप मनाया जाता है। इसका मुख्य उद्देश्य आम मतदाताओं को उनके अधिकार के प्रति जागरुक करना तथा लोकतंत्र में आम जन की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करना है। इस अवसर पर जिला निर्वाचन अधिकारी ने उपस्थित लोगों को स्वतंत्र एवं निर्भय होकर मतदान प्रक्रिया में भाग लेने की शपथ दिलाई तथा नए मतदाताओं को मतदाता पहचान पत्र वितरित किए। उन्हांेने मेरा युवा भारत केंद्र की मतदाता जागरुकता पदयात्रा को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
इससे पहले, निर्वाचन विभाग के नायब तहसीलदार किशोरी लाल ठाकुर ने मुख्य अतिथि, अन्य अतिथियों और बड़ी संख्या में उपस्थित नए युवा मतदाताओं का स्वागत किया तथा राष्ट्रीय मतदाता दिवस के इतिहास पर प्रकाश डाला। उन्होंने मतदाताओं के पंजीकरण की प्रक्रिया और इसके लिए भारत निर्वाचन आयोग की ओर से उठाए गए नए कदमों की जानकारी भी दी। समारोह के दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का संदेश भी प्रसारित किया तथा विभिन्न शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों ने मतदाता जागरुकता कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
इस अवसर पर डीआरडीए की परियोजना अधिकारी अस्मिता ठाकुर, बीडीओ तान्या कश्यप और अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।
-0-
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश के लिए केंद्रीय बजट में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने मांगा विशेष आर्थिक पैकेज

शिमला, 22 जुलाई (हि.स.)। कांग्रेस पार्टी ने केंद्र सरकार से केंद्रीय बजट में हिमाचल प्रदेश के लिए विशेष आर्थिक पैकेज की घोषणा करने का आग्रह किया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने यह...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया आपदा प्रभावित परिवारों से मिले और भराड़ी, बनुई, बईलाहड और बलेरा में आपदा प्रभावित परिवारों की समस्याओं को सुना

सांझी नाला–लाहडू–चुवाड़ी-ददरियाडा- पातका तथा लाहडू–तुनूहट्टी संपर्क मार्ग के उन्नयन कार्य पर 300 करोड़ होंगे व्यय : पठानिया एएम नाथ। चम्बा :  विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने आज विधानसभा क्षेत्र भटियात के अंतर्गत आपदा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कानून बनाने का काम लोक सभा तथा विधान सभा के पास : कुलदीप सिंह पठानिया

सदन की कार्यवाही देखने छात्र–छात्राओं का उमड़ा जनसैलाव विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया से मुलाकात कर समझी संसदीय प्रणाली एएम नाथ। धर्मशाला : राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला महनुता, रायपुर, रैत, डाढ़, ज्वालामुखी, बरबाता, आधुनिक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अनमोल ने किया एचएएस में टॉप , श्रीनयनादेवी की हिमानी शर्मा रही दूसरे स्थान पर : हिमाचल को मिले सात नए एचएएस अधिकारी

एएम नाथ। शिमला :  हिमाचल प्रदेश को सात नए एचएएस अधिकारी मिल गए हैं। हिमाचल प्रदेश राज्य लोकसेवा आयोग ने बुधवार को राज्य प्रशासनिक सेवा की संयुक्त परीक्षा 2023 का परिणाम घोषित कर दिया...
Translate »
error: Content is protected !!