बड़सर में भी मनाया गया राष्ट्रीय मतदाता दिवस

by
एएम नाथ। बड़सर 25 जनवरी। राष्ट्रीय मतदाता दिवस रविवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बड़सर में बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस कार्यक्रम में एसडीएम एवं बड़सर विधानसभा क्षेत्र की निर्वाचन अधिकारी स्वाति डोगरा बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहीं। उन्होंने सभी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस व पूर्ण राज्यत्व दिवस की शुभकामनाएं दी और निष्पक्ष एवं बिना किसी प्रलोभन के मतदान करने की शपथ दिलाई।
उन्होंने बताया कि 25 जनवरी 1950 को भारतीय चुनाव आयोग की स्थापना हुई थी और पहला राष्ट्रीय मतदाता दिवस 25 जनवरी 2011 को मनाया गया था। इसके बाद हर वर्ष 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि देश व प्रदेश की सरकार कैसी हो, इसका स्वरूप मतदान से ही तय होता है। मतदाता अगर सही प्रतिनिधि को चुनते हैं तो देश और प्रदेश में एक अच्छी सरकार बनती हैं। इससे देश व प्रदेश का विकास और कल्याण सुनिश्चित होता है।
उन्होंने विशेषकर युवा मतदाताओं से आह्वान किया कि वे आने वाले चुनावों में जरूर मतदान करें, क्योंकि जब वे मतदान करते हैं तो देश व प्रदेश के भविष्य के बारे में महत्वपूर्ण निर्णय लेते हैं। ज्यादा से ज्यादा मतदान लोकतंत्र को मजबूती प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि 18 वर्ष की आयु पूरी होते ही हर युवा को अपना मतदाता पहचान पत्र बनवा लेना चाहिए। इसके लिए वे स्थानीय बूथ लेवल अधिकारी से संपर्क करें। एसडीएम ने नए युवा मतदाताओं किंजल ठाकुर और तनिषा बन्याल को मतदाता पहचान पत्र प्रदान किए।
समारोह में मतदाता जागरुकता के लिए रंगोली प्रतियोगिता, नारा लेखन और भाषण प्रतियोगिता भी करवाई गई। इस अवसर पर नायब तहसीलदार सूरम सिंह भाटिया, वरिष्ठ प्राध्यापक संजीव कुमार, संजय कुमार, राकेश कुमार, अखिल जगटा, पूनम दंगल, उत्तमा देवी, निर्वाचन कार्यालय से राज कुमार, विनोद कुमार, सोमराज, सुनील कुमार, बूथ लेवल अधिकारी कांता देवी, सुषमा देवी, श्रेष्ठा देवी और अन्य लोग भी उपस्थित रहे।
-0-
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

हरदीप सिंह बाबा के नामांकन में बोले CM-“बिकने के बाद भाजपा के गुलाम हुए तीनों निर्दलीय पूर्व विधायक

चुनाव देखकर नहीं दी 1500 रुपये पेंशन और ओल्ड पेंशन स्कीम एएम नाथ। नालागढ़ : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि तीनों निर्दलीय पूर्व विधायक बिकने के बाद भाजपा के गुलाम हो चुके...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल में बादल फटने से हुए नुकसान पर पूर्व सीएम जयराम ठाकुर ने जताई चिंता

शिमला, 1 अगस्त । हिमाचल प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से जारी बारिश के बाद गुरुवार तड़के बादल फटने से दो लोगों की मौत हो गई जबकि 50 से अधिक लापता हैं। पूर्व मुख्यमंत्री...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नेरी में लोगों को बताए मलबे और कचरे की अवैध डंपिंग के दुष्प्रभाव: जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण ने आयोजित किया जागरुकता शिविर

हमीरपुर 17 सितंबर। मलबे और कचरे की अवैध डंपिंग के खिलाफ आम लोगों को जागरुक करने के लिए जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण ने शनिवार को जिला प्रशासन के सहयोग से ग्राम पंचायत नेरी में...
हिमाचल प्रदेश

1 करोड़ का चैक : माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर ट्रस्ट की ओर से मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए उप मुख्यमंत्री अग्निहोत्री ने सौपा मुख्यमंत्री सुक्खू को

शिमला : उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज शिमला में माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर ट्रस्ट की ओर से मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू को एक करोड़ रूपए का चेक भेंट...
Translate »
error: Content is protected !!