लोकसभा और विधानसभा उपचुनाव को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह अपनी रिपोर्ट देंगी : शनिवार को होने वाली अखिल भारतीय कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में भाग लेंगी

by

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह शुक्रवार दोपहर बाद शिमला से नई दिल्ली रवाना हुईं। वह शनिवार को होने वाली अखिल भारतीय कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में भाग लेंगी। इस दौरान वह पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात कर प्रदेश में हुए लोकसभा और विधानसभा उपचुनाव को लेकर अपनी रिपोर्ट देंगी। दिल्ली जाने से पहले प्रतिभा सिंह ने शिमला में मीडिया से अनौपचारिक बातचीत में कहा कि लोकसभा चुनावों के परिणामों से भाजपा को ज्यादा खुश होने की जरूरत नहीं है।

उनका 400 पार का नारा देश के लोगों ने पूरी तरह ठुकरा दिया है। प्रदेश में लोकसभा की चारों सीटों पर भले ही कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा है, लेकिन विधानसभा उपचुनावों में कांग्रेस को छह में से चार सीटों पर जीत हासिल हुई है। इससे साफ है कि प्रदेश के लोग कांग्रेस के साथ मजबूती से खड़े हैं। प्रतिभा सिंह ने कहा है कि लोकतंत्र में जनमत सर्वोपरि है और कांग्रेस इसका पूरा सम्मान करती है। प्रदेश की कांग्रेस सरकार पूर्ण बहुमत में है और पूरी मजबूती के साथ अपना कार्यकाल पूरा करेगी।

उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के उस बयान को पूरी तरह हास्यास्पद बताया है जिसमें वह मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से त्यागपत्र की मांग कर रहे हैं। कहा कि प्रदेश में उनके कार्यकाल में कांग्रेस ने मंडी संसदीय उपचुनाव के साथ तीन विधानसभा उपचुनावों में भाजपा को 4-0 से करारी शिकस्त दी थी तो उस समय उन्होंने अपने पद से त्यागपत्र क्यों नहीं दिया। उन्होंने कहा कि नैतिकता का पाठ जयराम ठाकुर के मुंह से अच्छा नहीं लगता।  नैतिकता भाजपा के पास है ही नहीं। प्रदेश के लोगों ने दल बदल व धनबल को पूरी तरह ठुकरा दिया है। प्रतिभा सिंह ने पार्टी कार्यकर्ताओं से न तो निराश होने का आह्वान करते हुए कहा है कि उन्हें तीन विधानसभा क्षेत्रों में होने वाले उपचुनावों के लिए अभी से काम करना होगा। कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ है और उन्हें पूरे उत्साह के साथ प्रदेश कांग्रेस सरकार की लोकप्रिय नीतियों व जनहित के निर्णयों के साथ लोगों के बीच जाना है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

युवा बचाओ-भविष्य बचाओ नशा मुक्ति अभियान के कला जत्थे को DC अपूर्व देवगन ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

एएम नाथ। शिमला : मंडी, 10 नवम्बर।  उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन ने आज युवा बचाओ-भविष्य बचाओ नशा मुक्ति अभियान के तहत मंडी साक्षरता एवं जन विकास समिति और हिमाचल ज्ञान विज्ञान समिति के कला...
article-image
हिमाचल प्रदेश

रिश्वत नहीं लेने पर पटवारी को कुर्सी से घसीटकर पीटा ..पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू कर दी है जांच : एसपी

एक मामले में झूठी रिपोर्ट तैयार करने का दबाव  बनाने का आरोप एएम नाथ। चम्बा :  चम्बा जिले के सिल्लाघ्राट पटवार सर्कल से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पटवारी को...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चंबा शहर के खराब पेयजल योजना को बहाल करने में जुटे कर्मचारी

भारी वर्षा चंबा शहर की खराब पेयजल योजना को बहाल करने में जुटे हुए जल शक्ति विभाग के अधिकारी व कर्मचारी। एएम नाथ। चम्बा Share     
article-image
हिमाचल प्रदेश

बिलासपुर पुलिस को बड़ी सफलता : 3 किलो से अधिक चरस सहित 5 आरोपी गिरफ्तार

एएम नाथ। बिलासपुर : हिमाचल प्रदेश में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बिलासपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 3.005 किलोग्राम चरस बरामद की है। यह कार्रवाई गरामोड़ा फोरलेन पर...
Translate »
error: Content is protected !!