बिलासपुर पुलिस को बड़ी सफलता : 3 किलो से अधिक चरस सहित 5 आरोपी गिरफ्तार

by

एएम नाथ। बिलासपुर : हिमाचल प्रदेश में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बिलासपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 3.005 किलोग्राम चरस बरामद की है। यह कार्रवाई गरामोड़ा फोरलेन पर नाकाबंदी के दौरान की गई, जहां पुलिस ने एक संदिग्ध कार को जांच के लिए रोका।

जानकारी के अनुसार पुलिस टीम वाहनों की नियमित चैकिंग कर रही थी। इसी दौरान कैंचीमोड़ से कीरतपुर की ओर जा रही कार नंबर HP 01KA-7012 को रुकवाया गया। कार में पांच लोग सवार थे, जिनका व्यवहार पुलिस को संदिग्ध लगा। पुलिस को देखकर सभी युवक घबरा गए, जिसके बाद पुलिस ने गाड़ी की गहन तलाशी ली।
तलाशी के दौरान कार की डिक्की में रखे एक काले रंग के पिट्ठू बैग से 3.005 किलोग्राम चरस बरामद हुई। बरामदगी के बाद पुलिस ने मौके पर ही पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस पूछताछ में आरोपियों की पहचान मंडी जिले की बालीचौकी तहसील के थाची क्षेत्र के रहने वालों के रूप में हुई है। गिरफ्तार आरोपियों में ठाणेदार पुत्र दयाराम निवासी गांव डीगली, किशन चन्द पुत्र गणु राम निवासी गांव दुचार, गोपाल पुत्र देवे राम निवासी गांव बशुट, भाग चन्द पुत्र लोहारु राम निवासी गांव दुचार और दया राम पुत्र धर्मदास निवासी गांव दुचार शामिल हैं।
पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ थाना स्वारघाट में NDPS एक्ट की धारा 20 और 29 के तहत मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। अब यह पता लगाया जा रहा है कि चरस की इतनी बड़ी खेप कहां से लाई गई थी और इसे किस जगह सप्लाई किया जाना था।
एसपी बिलासपुर संदीप धवल ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि जिले में नशा तस्करों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

भारत में लगभग 30 मिलियन लोग कोरोनरी धमनी रोग से पीड़ित : डॉ. एचके बाली

होशियारपुर :  35 साल से अधिक पुरुषों में दिल के दौरे के मामले में भारत दुनिया में शीर्ष पर है और अगले दशक तक हृदय रोग भारत में मृत्यु और विकलांगता का सबसे बड़ा...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

लड़की और उसकी माँ ग्रिफ्तार : 20 वर्षीय युवक के शव मिलने के बाद गढ़शंकर पुलिस ने लड़की और उसकी माँ के खिलाफ किया मामला दर्ज – क्षत विक्षत हालत में मिले शव का पोस्टमार्टम मेडिकल कालेज अमृतसर में कल होगा

गढ़शंकर। गांव नैनवां के 9 दिन से लापता वीस वर्षीय युवक के शव मिलने के बाद गढ़शंकर पुलिस ने युवक के पिता के बयानों पर इलाके के एक गांव की एक लड़की और उसकी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

युवाओं को नशे से दूर रखने का सार्थक प्रयास है ‘रिवाज’ : आरएस बाली

एएम नाथ। शिमला : यूथ एनलाइटनमेंट सोसायटी के दो दिवसीय सांस्कृतिक एवं सामाजिक जागरूकता कार्यक्रम ‘रिवाज’ का आज शिमला के ऐतिहासिक गेयटी थियेटर से आगाज हुआ। कार्यक्रम की परिकल्पना युवाओं को नशे जैसी सामाजिक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आपदा में गंभीर नहीं है सुक्खू सरकार, अनर्गल बातों से प्रभावितों को नहीं मिलती राहत : जयराम ठाकुर

प्रदेश में बढ़ रहा है आपदा का दायरा, प्रदेश भर में हो रहा नुकसान सरकार सुनिश्चित करें कम से कम हो आपदा का नुकसान एएम नाथ। ऊना :   ऊना में मीडिया के प्रतिनिधियों से...
Translate »
error: Content is protected !!