युवाओं को नशे से दूर रखने का सार्थक प्रयास है ‘रिवाज’ : आरएस बाली

by
एएम नाथ। शिमला : यूथ एनलाइटनमेंट सोसायटी के दो दिवसीय सांस्कृतिक एवं सामाजिक जागरूकता कार्यक्रम ‘रिवाज’ का आज शिमला के ऐतिहासिक गेयटी थियेटर से आगाज हुआ। कार्यक्रम की परिकल्पना युवाओं को नशे जैसी सामाजिक बुराई से दूर रखने तथा प्रदेश की समृद्ध संस्कृति और परंपराओं के संरक्षण एवं संवर्धन के उद्देश्य से की गई।
कार्यक्रम में पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष आरएस बाली ने शिरकत की। उन्होंने युवाओं को सांस्कृतिक मंच से जोड़ने की इस पहल की सराहना की। उन्होंने कहा कि ‘रिवाज’ युवाओं को नशे से दूर रखने और उन्हें अपनी संस्कृति को संजोए रखने का एक सार्थक प्रयास है।
इस अवसर पर यूथ एनलाइटनमेंट सोसायटी के राज्य अध्यक्ष मोहित ठाकुर और महासचिव तिजेंद्र ठाकुर ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम में पारंपरिक समूह नाटी प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से लगभग 10 टीमों ने भाग लिया।
प्रतिभागियों ने लोकनृत्य की जीवंत प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। सुप्रसिद्ध गायक कुलदीप शर्मा ने अपने संगीत के माध्यम से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में महापौर शिमला नगर निगम सुरेन्द्र चौहान, उप-महापौर उमा कौशल और अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमकेयर की जांच में तत्परता, नकली दवा रैकेट की जांच से किनारा : जयराम

नकली दवा मामले में विजिलेंस की असमर्थता पर जयराम ने सरकार को घेरा एक जुलाई को विजिलेंस ने पत्र भेजकर जटिल वित्तीय जांच के लिए मैनपावर व तकनीकी विशेषज्ञता की कमी बताई एएम नाथ।...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पंजाब नेशनल बैंक में इन पदों पर निकली वैकेंसी….. 85920 है मंथली सैलरी

चंडीगढ़ : बैंकिंग क्षेत्र में करियर बनाने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने शानदार अवसर दिया है. बैंक ने जूनियर मैनेजमेंट ग्रेड स्केल-I (JMGS-I) के तहत लोकल बैंक...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

कांगड़ा में चक्की नदी पर बना पुराना पुल टूटा : पठानकोट-हिमाचल का कनेक्शन टूटा

एएम नाथ । कांगड़ा : हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में भारी बारिश के कारण चक्की नदी पर बना पठानकोट से हिमाचल को जोड़ने वाला पुराना पुल आंशिक रूप से ढह गया है. नदी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ऊना में जनसमस्याओं के समाधान को लेकर मुकेश अग्निहोत्री सख्त…. अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश

रोहित जसवाल।  ऊना, 19 अगस्त। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने बुधवार को जिला परिषद सभागार ऊना में जिला जन शिकायत निवारण समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए अधिकारियों को जनसमस्याओं का समयबद्ध और प्रभावी...
Translate »
error: Content is protected !!