पंजाब नेशनल बैंक में इन पदों पर निकली वैकेंसी….. 85920 है मंथली सैलरी

by

चंडीगढ़ : बैंकिंग क्षेत्र में करियर बनाने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने शानदार अवसर दिया है. बैंक ने जूनियर मैनेजमेंट ग्रेड स्केल-I (JMGS-I) के तहत लोकल बैंक ऑफिसर (LBO) के 545 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की हैl

योग्य उम्मीदवार PNB की आधिकारिक वेबसाइट pnb.bank.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. यह भर्ती उन उम्मीदवारों के लिए खास मौका है, जो स्थाई बैंकिंग नौकरी के साथ बेहतर वेतन और सुविधाओं की तलाश कर रहे हैं।

PNB LBO पद पर चयनित उम्मीदवारों को 48,480 रुपये से 85,920 रुपये तक बेसिक सैलरी दी जाएगी. इसके अलावा कर्मचारियों को महंगाई भत्ता (DA), हाउस रेंट अलाउंस (HRA), सिटी कम्पन्सेटरी अलाउंस (CCA), मेडिकल इंश्योरेंस और बैंक नियमों के अनुसार अन्य सुविधाएं भी मिलेंगी।

शैक्षणिक योग्यता और जरूरी अनुभव

इस भर्ती के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से ग्रेजुएशन की डिग्री होना जरूरी है. आवेदन करते समय उम्मीदवार के पास वैध मार्कशीट या डिग्री प्रमाण पत्र उपलब्ध होना चाहिए. इसके अलावा आवेदकों के पास किसी शेड्यूल्ड कमर्शियल बैंक या रीजनल रूरल बैंक (RRB) में क्लर्क या ऑफिसर कैडर में कम से कम एक साल का अनुभव होना चाहिए।

स्थानीय भाषा की जानकारी अनिवार्य

PNB LBO भर्ती में स्थानीय भाषा को विशेष महत्व दिया गया है. उम्मीदवार जिस राज्य के लिए आवेदन करेंगे, उन्हें वहां की स्थानीय भाषा पढ़ने, लिखने और बोलने में सक्षम होना चाहिए. जिन उम्मीदवारों ने 10वीं या 12वीं में संबंधित राज्य की स्थानीय भाषा नहीं पढ़ी होगी, उन्हें चयन प्रक्रिया के दौरान लोकल लैंग्वेज प्रोफिशिएंसी टेस्ट (LLPT) देना होगा।

आयु सीमा और छूट

PNB LBO Recruitment 2026 के लिए उम्मीदवारों की उम्र 1 जुलाई 2026 तक 20 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए. हालांकि, आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट मिलेगी. इसमें SC, ST, OBC, PwBD और पूर्व सैनिक उम्मीदवारों को नियमानुसार लाभ दिया जाएगा ।

आवेदन की महत्वपूर्ण तारीखें और फीस

PNB LBO Recruitment 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया 20 जुलाई 2026 से शुरू हुई है. उम्मीदवार 9 अगस्त 2026 तक आवेदन कर सकते हैं. आवेदन शुल्क की बात करें तो SC, ST और PwBD उम्मीदवारों के लिए फीस 59 रुपये रखी गई है, जबकि अन्य सभी वर्गों के उम्मीदवारों को 1,180 रुपये शुल्क जमा करना होगा।

चयन प्रक्रिया में होंगे ये चरण :  PNB LBO भर्ती में उम्मीदवारों का चयन कई चरणों के आधार पर किया जाएगा।।

ऑनलाइन लिखित परीक्षा: इसमें रीजनिंग, कंप्यूटर एप्टीट्यूड, डेटा एनालिसिस, इंग्लिश लैंग्वेज, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड और बैंकिंग अवेयरनेस से जुड़े 150 प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा में गलत उत्तर देने पर नेगेटिव मार्किंग भी होगी।
डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन: लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों के दस्तावेजों की जांच की जाएगी।
लोकल लैंग्वेज टेस्ट: जरूरत पड़ने पर उम्मीदवारों को भाषा दक्षता परीक्षा देनी होगी।
पर्सनल इंटरव्यू: शॉर्टलिस्ट उम्मीदवारों का 50 अंकों का इंटरव्यू होगा।
अंतिम मेरिट लिस्ट लिखित परीक्षा और इंटरव्यू में प्रदर्शन के आधार पर तैयार की जाएगी।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ जी मंदिर ट्रस्ट, दियोटसिद्ध के कैलेंडर-2025 का मुख्यमंत्री सुक्खू ने किया विमोचन

शिमला :  मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ जी मंदिर ट्रस्ट, दियोटसिद्ध के कैलेंडर-2025 का विमोचन किया। इस अवसर पर एसडीएम बड़सर-सह-मंदिर ट्रस्ट दियोटसिद्ध के अध्यक्ष राजेंद्र गौतम भी...
article-image
पंजाब

आपसी सहयोग और सद्भावना से ही संकट पार होगा : सांसद डॉ. राजकुमार

मैली डैम, शेरपुर ढक्कों और हुकूमतपुर में बाढ़ प्रभावित हालात का सांसद ने लिया जायज़ा होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  होशियारपुर के सांसद डॉ. राजकुमार ने आज चब्बेवाल हलके के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा कर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पिपलू मेला-2026 के सांस्कृतिक ऑडिशन शुरू, पहले दिन करीब 50 कलाकारों ने दिखाई प्रतिभा

रोहित जसवाल। बंगाणा (ऊना), 18 जून. 24 से 26 जून तक आयोजित होने वाले ऐतिहासिक ज़िला स्तरीय पिपलू मेला-2026 की सांस्कृतिक संध्याओं के लिए गुरुवार को लता मंगेशकर कला केंद्र, समूर कलां में ऑडिशन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बेटे ने 66 साल के बुजुर्ग पिता से की मारपीट, 4 दांत तोड़ डाले : पिता ने बेटे के खिलाफ थाने में दी शिकायत

रोहित जसवाल।  ऊना :   बुजुर्ग पिता के बेटे ने अपने पिता के साथ मारपीट की और उनके चार दांत तोड़ दिए।  अब पिता ने बेटे के खिलाफ थाने में शिकायत दी है और पुलिस...
Translate »
error: Content is protected !!