लोकसभा क्षेत्र होशियारपुर का बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ का ओंकार चाहलपुरी को अतिरिक्त संयोजक तथा संजीव कटारिया को गढ़शंकर ब्लॉक का संयोजक किया नियुक्त

by

गढ़शंकर : भाजपा ने वरिष्ठ नेता ओंकार सिंह चाहलपुरी को लोकसभा क्षेत्र होशियारपुर से बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ का अतिरिक्त संयोजक तथा संजीव कटारिया को गढ़शंकर ब्लॉक का संयोजक नियुक्त किया है। उल्लेखनीय है कि ओंकार चहलपुरी इससे पहले गढ़शंकर मंडल अध्यक्ष, जिला होशियारपुर सचिव, पंचायती राज प्रकोष्ठ में प्रदेश सचिव रह चुके हैं। जबकि संजीव कटारिया इससे पहले भाजपा गढ़शंकर के महासचिव व अन्य कई पदों पर कार्य कर चुके हैं। इस अवसर पर ओंकार सिंह चाहलपुरी ने भाजपा हाईकमान बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक पीकेएस भारद्वाज, प्रदेश सचिव निशांत खन्ना व संगठनकर्ता अनूप सिंगला का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह होशियारपुर में पार्टी को मजबूत करने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। इस अवसर पर भाजपा गढ़शंकर सदस्य आलोक राणा, इंद्रजीत गोगना, नितिन शर्मा, प्रदीप बिल्ला, प्रदीप रंगीला, बिल्ला कंबाला, रजनीश जोशी, अजिंदर राणा, कुलदीप राज समुंदड़ा , धीरज ऐरी, मनीष वशिष्ट शाम चुरसी, विजय शर्मा दसुआ ने खुशी व्यक्त की और ओंकार चाहलपुरी को बधाई दी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पंजाब में लोकसभा चुनाव की रणनीति को लेकर मीटिंग : सिद्धू को मर्यादा याद दिला दी – वेणुगोपाल ने कहा प्रदेश अध्यक्ष और नेता विपक्ष को ही मीडिया में पार्टी के मसलों पर राय रखने का अधिकार

नई दिल्ली : काग्रेस से अलग रैली करने पर घिरे नवजोत सिंह सिद्धू की अब राहुल गांधी के सामने भी शिकायत हुई है। मंगलवार को पंजाब में लोकसभा चुनाव की रणनीति को लेकर मीटिंग...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

गढ़शंकर पुलिस का बड़ा एक्शन : 210 ग्राम हेरोइन, 90 नशीली गोलियों, 12 नशीले टीकों और ड्रग मनी सहित बुलट सवार महिला व युवक गिरफ्तार

गढ़शंकर, 6 जुलाई : थाना गढ़शंकर पुलिस ने बुलट मोटरसाइकिल पर सवार एक महिला व पुरुष को 12 नशीले इंजेक्शन, 210 ग्राम हेरोइन, 90 नशीली गोलियां और एक लाख रुपये की ड्रग मनी बरामद...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

पोलिंग स्टेशनों के लिए 205 पार्टियां रवाना :  डिप्टी कमिश्नर व एस.एस.पी ने चुनाव स्टाफ को पूरी तनदेही से ड्यूटी निभाने के दिए निर्देश

   चब्बेवाल के वोटरों के लिए औद्योगिक इकाइयों की ओर से पेड छुट्टी की घोषणा होशियारपुर :  विधान सभा क्षेत्र चब्बेवाल उप चुनाव के लिए बुधवार को होने वाले मतदान के मद्देनजर आज चुनाव...
Translate »
error: Content is protected !!