पोलिंग स्टेशनों के लिए 205 पार्टियां रवाना :  डिप्टी कमिश्नर व एस.एस.पी ने चुनाव स्टाफ को पूरी तनदेही से ड्यूटी निभाने के दिए निर्देश

by

   चब्बेवाल के वोटरों के लिए औद्योगिक इकाइयों की ओर से पेड छुट्टी की घोषणा

होशियारपुर :  विधान सभा क्षेत्र चब्बेवाल उप चुनाव के लिए बुधवार को होने वाले मतदान के मद्देनजर आज चुनाव स्टाफ की 205 टीमों को उनके अलाट पोलिंग स्टेशनों के लिए रवाना किया गया। डिप्टी कमिश्नर-कम-जिला निर्वाचन अधिकारी कोमल मित्तल व एस.एस.पी सुरेंद्र लांबा ने स्थानीय रयात-बाहरा ग्रुप आफ इंस्टीट्यूट में पहुंच कर चुनाव स्टाफ को चुनाव ड्यूटी पूरी तनदेही व समर्पण भावना से निभाने के निर्देश दिए ताकि समूचा चुनाव सुचारु व शांतिमय ढंग से संपन्न किया जा सके। डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने बताया कि विधान सभा क्षेत्र में कुल 205 पोलिंग स्टेशन हैं, जिनके लिए 205 टीमों का ई.वी.एम व अन्य चुनाव सामग्री देकर रवाना किया गया। उन्होंने बताया कि एक टीम में 4 सदस्य शामिल हैं, जिनमें प्रीजाइडिंग अधिकारी, सहायक प्रीजाइडिंग व दो पोलिंग अधिकारी होंगे।

      विधान सभा क्षेत्र के समूह वोटरों को वोट डालने की अपील करते हुए डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि सभी को अपने वोट डालने के अधिकार का प्रयोग करना चाहिए। उन्होंने बताया कि बुधवार को जिले में लोकल छुट्टी घोषित की गई है, जिस दौरान सरकारी कार्यालय, बोर्ड, कार्पोरेशन, शैक्षणिक संस्थान बंद रहेंगे। उन्होंने बताया कि विधान सभा क्षेत्र चब्बेवाल के वे वोटर, जो रजिस्टर्ड फैक्ट्रियों आदि में काम करते हैं, के लिए पेड छुट्टी घोषित की गई है। इसी तरह जिले के औद्योगिक ईकाइयां सोनालिका, हाकिंस, क्वांटम पेपर मिल आदि की ओर से चब्बेवाल के उन वोटरों, जो इन इकाईयों में काम करते हैं, के लिए पेड छुट्टी घोषित की गई है।

      डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि पारदर्शी, निष्पक्ष व शांतिमय ढंग से वोटिंग प्रक्रिया मुकम्मल करवाने के लिए हर पक्ष से उचित इंतजाम किए गए हैं। उन्होंने बताया कि सुबह 7 बजे से वोटिंग शुरु होगी और शाम 6 बजे तक जारी रहेगी। उन्होंने बताया कि 6 बजे तक लाइनों में लगे वोटरों की वोट डलवाई जाएगी।

      एस.एस.पी. सुरेंद्र लांबा ने बताया कि सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं और 1500 के करीब सुरक्षा कर्मी तैनात किए गए हैं, जिनमें से 650 चब्बेवाल विधान सभा क्षेत्र में ड्यूटी पर रहेंगे। उन्होंने बताया कि इसके अलावा पुलिस फोर्स गश्त, नाकों, नाइट डोमीनेशन व चैकिंग के लिए भी तैनात की गई है। सुरेंद्र लांबा ने बताया कि विधान सभा क्षेत्र में 25 संवेदनशील स्थानों की पहचान की गई है जहां सुरक्षा के लिहाज से तव्वजों दी जाएगी। उन्होंने बताया कि राजनीतिक दलों को पोलिंग स्टेशन से 200 मीटर दूरी पर अपने पोलिंग बूथ बनाने की हिदायत की गई है।

      वर्णनीय है कि चब्बेवाल विधान सभा क्षेत्र में कुल 205 पोलिंग स्टेशन, 159432 वोटर जिनमें से 83704 पुरुष, 75724 महिलाएं व 4 ट्रांसजैंडल वोटर शामिल हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

जेबीटी अध्यापकों के 60 पद : जिला ऊना में भरे जाएंगे

ऊना, 14 नवम्बर – प्रारम्भिक शिक्षा विभाग जिला ऊना द्वारा जेबीटी अध्यापकों के 60 पद बैच बाईज अनुबंध आधार पर भरे जाएंगे। इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला रोजगार अधिकारी अक्षय शर्मा ने...
हिमाचल प्रदेश

राजकीय महाविद्यालय सलूणी ने 7 मार्च को मनाएगा एलुमनाई मीट

सभी पूर्व छात्रों को एक मंच पर एकत्रित करना उद्देश्य एएम नाथ। चम्बा : राजकीय महाविद्यालय सलूणी पहली बार एलुमनाई मीट 2026 का आयोजन 7 मार्च 2026 को करने जा रहा है। इस आयोजन...
article-image
पंजाब

भगवंत मान सरकार का पंजाब में स्कूल माफिया पर बड़ा एक्शन : मनमर्जी से नहीं बढ़ा सकेंगे अब फीस

चंडीगढ़ : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य के लाखों अभिभावकों के लिए बड़ा फैसला लिया है. मुख्यमंत्री मान ने निजी स्कूलों की मनमानी और फीस बढ़ोतरी  पर पूरी तरह से नकेल कसने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कोरोना से ऊना के 100 वर्षीय बुजुर्ग और कुल्लू की 81 वर्षीय महिला की मौत : 420 नए पॉजिटिव, एक्टिव मरीजों का आंकड़ा 1863, 317 ठीक हुए, 8 मरीजों को अस्पताल में भर्ती कराया

शिमला : हिमाचल में कोरोना संक्रमण से 24 घंटे में ऊना के 100 वर्षीय बुजुर्ग और कुल्लू की 81 वर्षीय महिला की मौत हुई है। दोनों मृतक दूसरी अन्य बीमारियों से भी ग्रस्ति थे।...
Translate »
error: Content is protected !!