लोकसभा चुनाव के लिए मनोबल बनाए रखने को कार्यकर्ताओं को मान सम्मान देना जरूरी : प्रतिभा सिंह

by

शिमला : संगठन में श्रेष्ठ कार्य करने वालों को सरकार में जिम्मेवारी मिलनी चाहिए। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह ने कहा कि सोमवार को इस बाबत मैं दिल्ली में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से बात भी करूंगी। उन्होंने कहा लोकसभा चुनाव के लिए मनोबल बनाए रखने को कार्यकर्ताओं को मान सम्मान देना जरूरी है। शनिवार को जारी प्रेस बयान में प्रतिभा सिंह ने कहा कि आठ और नौ मई को वह नई दिल्ली में कांग्रेस के शीर्ष नेताओं से भेंट करेगी और संगठन से जुड़े अनेक मुद्दों पर चर्चा करेंगी। प्रतिभा सिंह ने कहा कि शिमला नगर निगम चुनावों में पार्टी की ऐतिहासिक जीत से साबित हो गया है कि लोग कांग्रेस के साथ हैं।
उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से एकजुटता के साथ संगठन की मजबूती को कार्य करने का आह्वान करते हुए कहा है कि अब उन पर आगामी लोकसभा चुनावों में पार्टी की जीत की बहुत बड़ी जिम्मेदारी है। प्रतिभा सिंह ने कहा कि संगठन के कर्मठ नेताओं व कार्यकर्ताओं को सरकार में भी कोई जिम्मेदारी मिले इस पर भी केंद्रीय आला कमान से चर्चा के साथ स्वीकृति ली जाएगी। संगठन की एकता और उसके मनोबल से कांग्रेस ने पहले प्रदेश में भाजपा के सत्ता में होने के बावजूद मंडी लोकसभा के साथ तीन विधानसभा उप चुनावों में शानदार जीत हासिल की। इसके बाद प्रदेश विधानसभा चुनावों में भी लोगों ने कांग्रेस की पूर्ण बहुमत की सरकार चुनी और अब शिमला नगर निगम चुनावों में भी लोगों ने भाजपा को करारी शिकस्त दी है। उन्होंने कहा कि यह सब पार्टी कार्यकर्ताओं की बदौलत ही संभव हुआ है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

राजेश धर्माणी ने हिमुडा को अपनी परियोजनाओं में तेजी लाने के दिए निर्देश : निदेशक मंडल ने 251 करोड़ रुपये की वार्षिक कार्य योजना की मंजूर

एएम नाथ। शिमला :  आवास, नगर एवं ग्राम नियोजन मंत्री राजेश धर्माणी ने आज हिमाचल प्रदेश आवास एवं शहरी विकास प्राधिकरण (हिमुडा) को प्रदेश में कार्यान्वित की जा रही तथा प्रस्तावित सभी विकास परियोजनाओं...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अश्लील वीडियो सरकारी स्कूल के टीचर ने नाबालिग छात्रा को जबरन दिखाया : टीचर के खिलाफ केस दर्ज

एएम नाथ । शिमला :  सरकारी स्कूल के टीचर पर आरोप है कि उसने स्कूल की नाबालिग छात्रा को जबरन अश्लील वीडियो दिखाया। हैरान करने वाला मामला जब सामने आया तो सब दंग रह...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री सुक्खू ने नीति आयोग के उपाध्यक्ष सुमन बेरी के साथ एक विशेष की बैठक

एएम नाथ।  नई दिल्ली : मुख्यमंत्री  सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने नीति आयोग के उपाध्यक्ष सुमन बेरी, आयोग के सदस्य वीके. पाल और अन्य विशेषज्ञों के पैनल के साथ एक विशेष बैठक की। मुख्यमंत्री ने...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

मणिकर्ण में हेरोइन के साथ पंजाब का व्यक्ति गिरफ्तार

कुल्लू, 18 जुलाई : एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स द्वारा पंजाब के एक व्यक्ति से हेरोइन की खेप बरामद की गई है। आरोपी को सदर थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है। नशा तस्करी का मामला...
Translate »
error: Content is protected !!