लोकसभा चुनाव में वोट प्रतिशत बढ़ाने संबंधी विचार विमर्श किया : ग्रीन चुनाव संबंधी चलाए गए अभियान में पूरी शिद्दत के साथ किया जाए कार्य-

by

होशियारपुर/गढ़शंकर, 22 मई : विधान सभा क्षेत्र 045 गढ़शंकर में सहायक रिटर्निंग अधिकारी-कम-एस.डी.एम गढ़शंकर शिवराज सिंह बल ने आज विधान सभा क्षेत्र के उच्चतम व न्यूनतम वोटिंग प्रतिशत वाले बी.एल.ओज के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने बी.एल.ओज के साथ लोक सभा चुनाव में वोट प्रतिशत बढ़ाने संबंधी विचार विर्मश किया। उन्होंने कहा कि भारतीय निर्वाचन आयोग की ओर से 70 प्रतिशत से अधिक मतदान के लक्ष्य को पूरा करने में कोई कमी न छोड़ी जाए और योग्य मतदाताओं को वोट डालने के लिए प्रेरित किया जाए।

       एस.डी.एम ने इस दौरान सभी बी.एल.ओज को कहा कि लोकसभा क्षेत्र आनंदपुर साहिब के जनरल पर्यवेक्षक डा.  हीरा लाल ने ग्रीन चुनाव संबंधी चलाए गए अभियान में पूरी शिद्दत के साथ कार्य किया जाए और अधिक से अधिक पौधारोपण व अलग-अलग गतिविधियां करवाई जाए। उन्होंने कहा कि मतदान प्रक्रिया में सिंगल यूज प्लास्टिक का न्यूनतम उपयोग सुनिश्चित बनाया जाए और राजनीतिक दलों/उम्मीदवारों को  भी सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग न करने के लिए प्रोत्साहित किया जाए।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

देसी शराब की 100 पेटियां बरामद : वाहन में सवार चार व्यक्तियों को हिरासत में लिया

भराड़ी थाना पुलिस ने पिकअप जीप से देसी शराब की 100 पेटियां पकड़ी हैं। वाहन में सवार चार व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया है। आरोपी शराब को बिना किसी दस्तावेज के ले जा...
article-image
पंजाब

कट्टरपंथी विचारधारा से प्रभावित था जीदा बलास्ट का आरोपी छात्र : NIA अब करेगी जांच

बठिंडा । बठिंडा के जीदा गांव में एक घर में दो माह पहले हुए दो विस्फोटों के मामले की जांच अब एनआईए करेंगी। हाल ही में देश के विभिन्न हिस्सों में पकड़े गए आतंकिय़ों...
article-image
पंजाब

सेवा केंद्रों में अब कागज की नहीं , प्रार्थी के मोबाइल पर एस.एम.एस के माध्यम से भेजी जाएगी रसीद: डिप्टी कमिश्नर

होशियारपुर : डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने कहा कि वातावरण हितैषी पहलकदमी करते हुए पंजाब प्रशासनिक सुधार विभाग की ओर से सेवा केंद्रों में सरकारी सेवाओं के लिए अदा की जाने वाली फीस की...
Translate »
error: Content is protected !!