नशा विरोधी अभियान के तहत 200 मनोवैज्ञानिकों की भर्ती का ऐलान

by

चंडीगढ़: पंजाब के कैबिनेट मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने ड्रग्स पर सब कमेटी की बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय लिए। उन्होंने बताया कि नशा विरोधी अभियान ‘नशे के विरुद्ध युद्ध’ के तहत मनोवैज्ञानिकों की भर्ती और अस्पतालों में अतिरिक्त बेड की व्यवस्था की जाएगी।

चीमा ने कहा कि 200 मनोवैज्ञानिकों की भर्ती की जाएगी और सरकारी तथा निजी अस्पतालों में 1,000 अतिरिक्त बेड उपलब्ध कराए जाएंगे। इसके साथ ही, मनोवैज्ञानिकों और परामर्शदाताओं के लिए 1500 रुपये प्रति घंटे (अधिकतम दो घंटे) की दर से भुगतान का पैनल भी स्थापित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इससे नशा पीड़ितों को बेहतर उपचार मिल सकेगा। मंत्री ने यह भी कहा कि पंजाब सरकार मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में नशे के खिलाफ एक निर्णायक लड़ाई लड़ रही है।

लुधियाना पश्चिम उपचुनाव के संदर्भ में पूछे जाने पर, चीमा ने विश्वास व्यक्त किया कि आम आदमी पार्टी (आप) का उम्मीदवार अच्छे अंतर से जीत हासिल करेगा। उन्होंने कहा, “राजनीतिक बयान आते रहेंगे, लेकिन जनता आप के कार्यों पर भरोसा करती है। चुनाव परिणाम आम आदमी पार्टी (आप) के पक्ष में होंगे और आप प्रत्याशी संजीव अरोड़ा की जीत सुनिश्चित है।” उन्होंने जालंधर लोकसभा उपचुनाव में आप की जीत का उदाहरण देते हुए कहा कि जनता ने ‘काम की राजनीति’ को चुना है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तीसरे कार्यकाल का एक साल पूरा होने पर, हरपाल सिंह चीमा ने कहा, “पिछले 11 वर्षों में देश की अर्थव्यवस्था डगमगा गई है। इस दौरान कोई नई इंडस्ट्री नहीं आई और देश पिछड़ गया है। यह बात सभी जानते हैं कि पीएम मोदी के कार्यकाल में देश का विकास नहीं हुआ, बल्कि राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारी नुकसान हुआ है।”

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

औद्योगिक श्रमिकों की सुरक्षा के लिए तीन दिवसीय फर्स्ट एड प्रशिक्षण शिविर सफलतापूर्वक संपन्न

होशियारपुर, 29 अप्रैल :  डिप्टी कमिश्नर-कम-अध्यक्ष ज़िला रेड क्रॉस सोसायटी आशिका जैन के योग्य नेतृत्व में मानवता की सेवा और औद्योगिक सुरक्षा को समर्पित एक महत्वपूर्ण पहल के तहत लुधियाना बेवरेजेज प्राइवेट लिमिटेड, होशियारपुर...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

50 की उम्र में इंस्पेक्टर पिता ने बेटी के साथ पूरी की LLB : बेटी ने किया टॉप; पिता ने हासिल किया तीसरा स्थान

एएम नाथ। कांगड़ा: हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के आलमपुर के पुलिस इंस्पेक्टर प्रवीण राणा और उनकी बेटी अंशिका राणा ने एक साथ कानून की पढ़ाई पूरी कर शानदार उपलब्धि हासिल की है। हिमाचल...
article-image
पंजाब

शादी का वादा कर नाबालिग के साथ बनाए संबंध : बच्चे के जन्म के बाद मुकरा आरोपी

लुधियाना : पंजाब के लुधियाना में एक नाबालिग लड़की के साथ शादी का झांसा देकर बलात्कार करने का शर्मनाक मामला सामने आया है. आरोप है कि उसकी कॉलोनी में रहने वाले एक युवक ने...
article-image
पंजाब

जमीन बेचने के बाद दोबारा बेचने और बैंक में गिरवी रखने के आरोप में 2 महिलाओं समेत 6 पर केस

गढ़शंकर, 8 सितंबर । गढ़शंकर पुलिस ने जमीन बेचने के बाद उसी जमीन को कथित तौर पर किसी अन्य व्यक्ति को बेचने और जमीन का एक हिस्सा बैंक में गिरवी रखकर ऋण लेने के आरोप...
Translate »
error: Content is protected !!