लोकसभा चुनाव में होगी सत्य की जीत : हिमाचल के हालात पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कही बड़ी बात

by
एएम नाथ। शिमला
कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने हिमाचल के राजनीतिक हालात पर लोकसभा चुनाव से ठीक पहले बड़ी बात कही है। प्रियंका गांधी ने ट्वीट किया है कि वह प्रदेश कांग्रेस के सभी नेताओं से मिली हैं। इन नेताओं में एकजुटता, मेहनत और मजबूती से चुनाव लडऩे का जज्बा है। इसके साथ ही हिमाचल के लोगों के प्रति कांग्रेस नेताओं के समर्पण पर भी उन्हें गर्व है। प्रियंका ने कहा कि उन्हें प्रदेश के लोगों पर पूरा विश्वास है। इस बार के चुनाव में सत्य की जीत होगी और कांग्रेस सभी सीटों पर जीत दर्ज करेगी।
गौरतलब है कि प्रदेश के विधानसभा चुनाव में कमान प्रियंका गांधी ने संभाली थी। इस चुनाव में उन्होंने सभी संसदीय क्षेत्रों में रैलियां की थीं। कांग्रेस ने दमदार प्रदर्शन करते हुए 40 विधानसभा सीटों पर जीत दर्ज की थी।
यह अलग बात है कि अब पार्टी को इनमें से छह सीटों पर अपने ही बागी नेताओं के खिलाफ चुनाव की रणनीति दोबारा से बनानी पड़ रही है। प्रियंका गांधी वाड्रा विधानसभा चुनाव के दौरान लंबे समय तक हिमाचल में रही थी। उन्होंने इस मौके पर प्रदेश में संगठन के नेताओं से मुलाकात कर आगामी रणनीति भी तैयार की। प्रियंका ने कहा कि विधानसभा चुनाव के दौरान वह हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस के सभी नेताओं से मिली थीं। सभी नेताओं ने एकजुटता और मेहनत के साथ चुनाव लड़ा। एक तरफ भाजपा का भय, लालच और झूठ का साम्राज्य है। धनबल और एजेंसियों के माध्यम से सत्ता के लिए लोकतंत्र को खत्म करने वाली राजनीति है। दूसरी तरफ कांग्रेस के पास सत्य, साहस और धैर्य से आम लोगों के लिए अथक परिश्रम करने का संकल्प है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

डीसी राहुल कुमार ने एसएए केंद्र और वन स्टॉप सेंटर का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

एएम नाथ। बिलासपुर, 27 अगस्त। उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार ने गुरुवार को विशिष्ट दत्तक ग्रहण एजेंसी (एसएए) केंद्र, शिशु गृह और वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने दोनों केंद्रों में उपलब्ध...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विलय किए गए स्कूलों में कार्यरत मिड-डे मील वर्कर्स को बाहर नहीं किया जाएगा

एएम नाथ।   शिमला :  सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू   ने शिक्षा विभाग की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि विद्यालयों के विलय के दृष्टिगत  सरप्लस मिड-डे मील कार्यकर्ताओं को समीपवर्ती स्कूलों में समायोजित...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

40 स्टार प्रचारक, 100 बैठकें, न जानें क्या-क्या किए जतन, फिर भी कांग्रेस खाली ‘हाथ’

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 की वोटिंग 5 फरवरी को पूरी हो गई, और अब सबकी नजरें 8 फरवरी को आने वाले नतीजों पर टिकी हैं। लेकिन एग्जिट पोल के नतीजे कांग्रेस के लिए निराशाजनक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शाहपुर वॉर मेमोरियल का निर्माण कार्य शीघ्र होगा पूर्ण : केवल सिंह पठानिया

एएम नाथ। शाहपुर, 14 जून :  लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह शाहपुर में गत दिवस शाहपुर के विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया की अध्यक्षता में शाहपुर सैनिक लीग के सदस्यों के...
Translate »
error: Content is protected !!