दो विधायकों पर दांव की तैयारी, मंडी से विक्रमादित्य लड़ेंगे! – बेटे विक्रमादित्य सिंह के साथ प्रतिभा सिंह ने की सोनिया गांधी से मुलाकात, कई मुद्दों पर हुई बात

by
विशेष रणनीति के तहत विधायकों के नाम किए आगे
एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने बेटे एवं हिमाचल प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह के साथ आज नई दिल्ली में कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की। इस दौरान कई मुद्दों पर बात हुई।
आपको बता दें कि लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस दो विधायकों पर दांव लगाने की तैयारी में है। मंडी संसदीय सीट से वर्तमान सांसद प्रतिभा सिंह के साथ उनके पुत्र व मंत्री विक्रमादित्य सिंह का नाम भी पैनल में शामिल हो गया है। शिमला से विधायक विनोद सुल्तानपुरी के अलावा अमित नंदा, कांगड़ा से पूर्व मंत्री आशा कुमारी और पूर्व विधायक जगजीवन पाल का नाम पैनल में है। हमीरपुर से सिर्फ सतपाल रायजादा का नाम फाइनल है।
11 और 13 अप्रैल को नई दिल्ली में प्रस्तावित केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में लोकसभा चुनाव और विधानसभा उपचुनाव के लिए कांग्रेस प्रत्याशी तय हो जाएंगे। शनिवार को नई दिल्ली में हुई समन्वय समिति और स्क्रीनिंग कमेटी की बैठकों में संभावित प्रत्याशियों के नाम शार्टलिस्ट किए गए। सुजानपुर, धर्मशाला, बड़सर, गगरेट और लाहौल-स्पीति विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए मजबूत प्रत्याशियों की तलाश जारी है।
कुटलैहड़ विधानसभा सीट से विवेक शर्मा को उतारा जाना लगभग तय है। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल की अध्यक्षता में हुई बैठक में प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला, मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह, उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कौल सिंह ठाकुर और पूर्व मंत्री रामलाल ठाकुर ने मंथन किया। विक्रमादित्य विशेष तौर पर समन्वय समिति की बैठक में शामिल हुए।
मंडी संसदीय सीट से कंगना के मुकाबले युवा प्रत्याशी के तौर पर विक्रमादित्य को सक्षम माना जा रहा है। वहीं शिमला से छह बार सांसद रहे दिवंगत केडी सुल्तानपुरी के बेटे विनोद को विशेष रणनीति के तहत चुनाव में उतारने की तैयारी है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

हमीरपुर में अरबों रुपये की पेयजल एवं सिंचाई योजनाओं पर हो रहे हैं कार्य

रोहित भदसाली।  हमीरपुर 06 अक्तूबर। मुख्यमंत्री  सुखविंदर सिंह के नेतृत्व में प्रदेश सरकार जल शक्ति विभाग के माध्यम से पेयजल, सिंचाई, बाढ़ नियंत्रण और सीवरेज योजनाओं के लिए अरबों रुपये का प्रावधान कर रही...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मां-बाप के बैंक खाते से खरीदा चिट्टा : अभिभावक थाने में तलब; रिश्तेदारों के खातों का भी इस्तेमाल

एएम नाथ। शिमला : चिट्टे की तस्करी करने वाले युवा अपने साथ ही परिजनों की मुश्किलें भी बढ़ा रहे हैं और उन्हें पुलिस जांच का सामना करना पड़ रहा है। चिट्टा तस्करी से जुड़े...
article-image
हिमाचल प्रदेश

गैस एजेंसियों में उपभोक्ताओं की सुविधा का रखें ध्यान: जिला नियंत्रक अरविंद शर्मा

हमीरपुर 27 अक्तूबर। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के जिला नियंत्रक अरविंद शर्मा ने जिला में कार्य कर रही सभी गैस एजेंसियों के प्रभारियों एवं मालिकों को निर्देश दिए हैं कि वे...
article-image
हिमाचल प्रदेश

दो वर्षीय डिप्लोमा इन एलीमेंटरी एजूकेशन कोर्स : डीएलएड की 518 खाली सीटों के लिए 3,787 अभ्यर्थियों के दस्तावेजों की होगी अब जांच

एएम नाथ। शिमला :  प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से दो वर्षीय डिप्लोमा इन एलीमेंटरी एजूकेशन कोर्स सत्र 2024-26 के लिए सरकारी डाइट और निजी मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थानों के आवंटन की दूसरे...
Translate »
error: Content is protected !!