लोकसभा चुनाव-2024 के दृष्टिगत मास्टर ट्रेनर के प्रशिक्षकों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

by

अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी राहुल चौहान ने की अध्यक्षता

एएम नाथ। चंबा, 26 फरवरी
लोकसभा चुनाव-2024 के दृष्टिगत जिला चंबा के पांचों विधानसभा क्षेत्रों के लिए जिला स्तरीय व निर्वाचन क्षेत्रवार स्तरीय मास्टर ट्रेनर के प्रशिक्षकों के लिए आज बजत भवन चंबा में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी राहुल चौहान ने की। उन्होंने ने कहा कि त्रुटिरहित एवं निष्पक्ष निर्वाचन के लिए निर्वाचन प्रक्रिया में भागीदार सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों का अपने-अपने कार्य की स्पष्ट एवं गहन जानकारी होना आवश्यक है।
निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़े सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों को दक्ष बनाने के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियमित अंतराल पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि आज के प्रशिक्षण कार्यक्रम के माध्यम से चंबा ज़िला के पांचों विधानसभा क्षेत्रों के लिए मास्टर ट्रेनर तैयार किए जाएंगे। यह मास्टर ट्रेनर प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रशिक्षित करेंगे।
राहुल चौहान ने कहा कि चुनाव प्रक्रिया के लिए सभी नोडल अधिकारियों को अग्रणी और महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन करना होता है, इसलिए सभी अधिकारी अपनी तैयारियां पूर्ण करें ताकि चुनाव प्रक्रिया में किसी समस्या का सामना न करना पड़े।
उन्होंने सभी नोडल अधिकारियों को भारत के निर्वाचन आयोग के नवीनतम दिशा-निर्देशों के अध्ययन का सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि दिशा-निर्देशों के पालन के लिए नियमों की स्टीक जानकारी आवश्यक है। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी एवं कर्मचारी भारत के निर्वाचन आयोग की वेबसाइट निरंतर देखते रहें।
इस दौरान उपमंडल अधिकारी भटियात पारस अग्रवाल और नोडल अधिकारी स्वीप व जिला रोजगार अधिकारी अरविंद सिंह चौहान ने भी चुनाव के दौरान अपनयी जाने वाली विभिन्न चुनावी प्रक्रियाओं की विस्तृत जानकारी उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दी।
कार्यक्रम में एसडीएम अरुण शर्मा, तहसीलदार निर्वाचन अनूप डोगरा सहित विभिन्न विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

राज राजेश्वरी कॉलेज ऑफ एजूकेशन के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह – सिर्फ डिग्री नहीं, काबिलियत हासिल करने का करें प्रयास : DC हेमराज बैरवा

शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष ने राज राजेश्वरी कॉलेज के वार्षिकोत्सव में की अपील ,   नशे के उन्मूलन के लिए समाज के सभी वर्गों से किया आगे आने का आह्वान रोहित भदसाली।  हमीरपुर 11 सितंबर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कैबिनेट मंत्री जगत सिंह नेगी के खिलाफ भाजपा नेता जय सिंह ने चंबा में खोला मोर्चा

एएम नाथ। चम्बा : भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एडवोकेट जय सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार प्रदेश की सेवा करने की बजाए सड़कों पर प्रर्दशन कर रही है। राज्यपाल को तुरंत प्रदेश सरकार को...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अहिंसा और नैतिकता का मार्ग ही सच्ची श्रद्धांजलि : केवल सिंह पठानिया

बडंज स्कूल में 10 लाख से निर्मित कमरों का किया लोकार्पण महात्मा गांधी शहीदी दिवस पर विद्यालय में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित* एएम नाथ।  शाहपुर, 30 जनवरी : राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बडंज में राष्ट्रपिता...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

खुलेआम संबंध बनाने वाले मनोहरलाल धाकड़ को मिली जमानत

दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे पर लड़की के साथ खुलेआम संबंध बनाने वाले भाजपा नेता मनोहर लाल धाकड़ को जमानत मिल गई है। वीडियो वायरल होने के बाद एक दिन पहले ही उसे गिरफ्तार किया गया...
Translate »
error: Content is protected !!