लोकहित के कार्यों में नहीं होना चाहिए पक्षपात: सांसद मनीष तिवारी 

by
निगम हाउस की बैठक लिया हिस्सा, पूर्व मेयर प्रदीप छाबड़ा को दी गई श्रद्धांजलि
चंडीगढ़, 9 जुलाई: चंडीगढ़ से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने लोकहित के कार्यों में भाजपा द्वारा लोगों से पक्षपात करने का आरोप लगाया है। चंडीगढ़ नगर निगम हाउस की बैठक के दौरान संबोधित करते हुए, सांसद तिवारी ने कहा कि हर वार्ड में अकेले भाजपाई नहीं रहते और ना ही अकेले कांग्रेस या आम आदमी पार्टी के वर्कर रहते हैं। ऐसे में विकास के मामले में पक्षपात क्यों किया जा रहा है।
उन्होंने जिक्र किया कि जब वह श्री आनंदपुर साहिब से सांसद थे, तब वहां आम आदमी पार्टी के 7, एक बसपा और एक शिरोमणि अकाली दल का विधायक था। लेकिन उसे दौरान कभी भी उनमें किसी तरह से विरोधी बयानबाजी नहीं हुई। इसी तरह, उनके लुधियाना से सांसद रहने के दौरान अन्य पार्टी के विधायकों से कभी बहस नहीं हुई।
इसी तरह बीते दिनों नगर निगम हाउस द्वारा फ्री पार्किंग और लोगों को 20 हजार लीटर पानी प्रति माह देने संबंधी पारित प्रस्ताव के संदर्भ निकाय विभाग के संयुक्त सचिव द्वारा जारी नोटिस के सांसद तिवारी ने अपने विचार रखे। तिवारी ने कहा कि नोटिस में हाउस द्वारा पारित प्रस्ताव को लेकर तय नियमों का पालन नहीं किया गया। जिन प्रस्तावों के जरिए लोकहित में लिए फैसलों को रोकने का प्रयास किया गया है।
इस अवसर पर सदन की ओर से पूर्व मेयर प्रदीप छाबड़ा को श्रद्धांजलि भेंट करते हुए, 2 मिनट का मोन भी रखा गया। जहां सांसद तिवारी ने स्व. छाबड़ा से जुड़ी यादों को ताजा किया।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार

मैं विरोधियों की जड़ों में बैठूंगा : ‘एंटी-ड्रग’रैली में सीएम मान का विपक्ष पर तीखा हमला

मोगा : पंजाब में नशा सबसे बड़ी समस्या है, जिसे जड़ से खत्म करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं. इस बीच राज्य सरकार ने मोगा में अपने युद्ध नशे विरुद्ध कैंपेन...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

आप को एक और झटका : आप के विधायक को ईडी ने किया ग्रिफ्तार : सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद विधायक खान ईडी के सामने पूछताछ के लिए हुए थेपेश

नई दिल्ली : आम आदमी पार्टी विधायक अमानतुल्लाह खान को ईडी ने गिरफ्तार कर लिया है। उन्हें वक्फ बोर्ड नियुक्ति घोटाले में में पीएमएलए  के तहत गिरफ्तार किया गया। ईडी ने करीब 9 घंटे...
article-image
पंजाब

BJP Leader Hoists Flag in

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/Jan.26 : Hoshiarpur’s New Shastri Nagar locality celebrated Republic Day on January 26 with great enthusiasm, love, and devotion. On this occasion, BJP district vice-president Advocate DS Bagi specially attended and hoisted the...
Translate »
error: Content is protected !!