3.31 करोड़ की चुनाव आचार संहिता के दौरान जब्ती, शराब के साथ नकदी और ज्वेलरी बरामद

by

एएम नाथ। शिमला :  हिमाचल प्रदेश में 10 जून को तीन सीटों पर होने जा रहे उपचुनाव के लिए आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू हो गई थी।  प्रदेश में अब भी चुनाव आचार संहिता लागू है. एक महीने का वक्त बीत जाने के बाद अब तक 3.31 करोड़ रुपए की जब्ती हुई है। ये कार्रवाई पुलिस, आयकर विभाग, आबकारी विभाग और अन्य विभागों की ओर से अमल में लाई गई है। इस छापेमारी की जानकारी निर्वाचन विभाग के प्रवक्ता ने दी हैं, जहां उन्होंने प्रदेश में लाखों रुपये के अवैध शराब के साथ करोड़ों रुपये के आभूषण और कीमती धातुओं को भी जब्त किया है. इसके अलावा लाखों रुपये की नकदी, चरस, हेरोइन और हजारों रुपये की स्मैक भी बरामद किए हैं।

10 हजार 358 लीटर अवैध शराब जब्त :    राज्य कर और आबकारी और पुलिस विभाग ने 14.12 लाख रुपये की 10 हजार 358 लीटर अवैध शराब जब्त की है।  इसके अलावा आयकर विभाग ने 2.13 करोड़ रुपये मूल्य के 3.13 किलोग्राम आभूषण और कीमती धातुओं को जब्त किया है। पुलिस और आयकर विभाग ने अब तक 93.66 लाख रुपये की नकदी जब्त कर ली है।

प्रवर्तन एजेंसियों ने 2.65 लाख रुपये मूल्य की 1.06 किलोग्राम चरस, 3.82 लाख रुपये मूल्य की 19 ग्राम हेरोइन, 91 हजार 800 रुपये की 4.59 ग्राम स्मैक और 19 हजार 890 रुपये की 1.32 किलोग्राम चूरा पोस्त जब्त की गई है।  इस अवधि के दौरान उद्योग विभाग ने खनन अधिनियम के तहत दर्ज 74 मामलों में 2.67 लाख के जुर्माने लगाए गए।

वोटिंग के दौरान बंद रहेंगे शराब के ठेके :   चुनाव आदर्श आचार संहिता के नियमों के तहत 48 घंटे तक शराब के ठेके बंद रहेंगे।  हिमाचल प्रदेश के आबकारी आयुक्त डॉ. यूनुस ने बताया है कि उपचुनाव वाले क्षेत्रों में शराब के ठेके 9 जुलाई की शाम छह बजे से लेकर 10 जुलाई को मतदान खत्म होने तक बंद रहेंगे। इसके अलावा मतगणना के दिन 13 जुलाई को भी काउंटिंग पूरी होने तक भी ड्राई डे रहेगा। उन्होंने कहा कि इस दौरान नियमों का सख्ती से पालन होगा।  हिमाचल प्रदेश के तीन विधानसभा क्षेत्र में मतदान सुबह आठ बजे से शुरू होगा और शाम छह बजे तक जारी रहेगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

RDG बंद होने से हिमाचल पर बढ़ा वित्तीय दबाव, CM सुक्खू बोले- केंद्र से 1,500 करोड़ की सहायता का इंतजार

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश में राजस्व घाटा अनुदान (RDG) बंद होने और केंद्र से घोषित वित्तीय सहायता की राशि नहीं मिलने को लेकर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने केंद्र सरकार और विपक्ष के...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कहां से लाती थी पूर्व विधायक सत्कार कौर नशा? जांच अधिकारियों के मुताबिक गिरफ्तारी के बाद सत्कार कौर ने ने किए नए खुलासे

अरुण दीवान। मोहाली। खरड़ में 100 ग्राम हेरोइन के साथ पकड़ी गई पूर्व विधायक सत्कार कौर से पूछताछ के बाद कई राजफाश होने लगे हैं। जांच अधिकारियों के मुताबिक सत्कार कौर ने पुलिस पूछताछ...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आंगनबाड़ी केन्द्रों में सफाई व्यवस्था तथा लोगों को बताया जीवन में स्वच्छता का महत्त्व

सम्पूर्णता अभियान 2.0 के अंतर्गत ग्राम पंचायत भनोता की आंगनबाड़ी केन्द्रों में मनाया गया विश्व जल दिवस आंगनबाड़ी केन्द्रों के लाभार्थियों को दी स्वच्छ जल संग्रहण की जानकारी एएम नाथ। चम्बा : विश्व जल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अंतरराष्ट्रीय हिंदी ओलंपियाड : डीएवी स्कूल के छात्रों ने हासिल किए 12 गोल्ड, 14 सिल्वर व 15 ब्रॉन्ज मेडल

ऊना। हिंदी विकास संस्थान नई दिल्ली द्वारा कराई अंतरराष्ट्रीय हिंदी ओलंपियाड में ऊना के डीएवी सेनटेनरी पब्लिक स्कूल के छात्रों के शानदार प्रदर्शन किया। जिसका हिंदी विकास परिषद ने रिजल्ट घोषित कर दिया है।...
Translate »
error: Content is protected !!