लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य ने किया युवा उत्सव का शुभारंभ : सांस्कृतिक गतिविधियों में भाग लेना सम्पूर्ण व्यक्तित्व विकास के लिए अनिवार्य – विक्रमादित्य सिंह

by

शिमला, दिसम्बर 05 – लोक निर्माण, युवा सेवा व खेल मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने आज यहां कालीबाड़ी हाल में दो दिवसीय जिला स्तरीय युवा उत्सव का शुभारंभ किया।
उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि इस उत्सव में 130 प्रतिभागी लोक नृत्य, लोकगीत, एकल लोक नृत्य, एकल लोकगीत व भाषण प्रतियोगिता में भाग ले रहे हैं।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि युवाओं के लिए बौद्धिक विकास के अतिरिक्त सांस्कृतिक गतिविधियों में भाग लेना संपूर्ण व्यक्तित्व विकास के लिए अनिवार्य है और अभिभावकों को अपने बच्चों को इस दिशा की ओर प्रेरित करना चाहिए ताकि वह सकारात्मक एवं रचनात्मक कार्यों में अपनी ऊर्जा लगा सके।
उन्होंने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार दुर्गम एवं ग्रामीण क्षेत्रों में गुणवत्ता युक्त शिक्षा उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्ध है और इस दिशा में प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू निरंतर कार्य कर रहे हैं और समावेशी शिक्षा के दृष्टिगत मुख्यमंत्री विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना कार्यान्वित की गई है और निर्धन वर्गों के विद्यार्थियों को इस योजना का लाभ मिल रहा है।
लोक निर्माण मंत्री ने राज्य में युवा पीढ़ी में बढ़ती नशाखोरी की समस्या पर चिंता व्यक्त की और लोगों से आह्वान किया कि वह एकजुट होकर इस समस्या का मुकाबला करें और नशा करने वालों के प्रति सामाजिक एवं मानवीय दृष्टिकोण रखते हुए उन्हें इस समस्या से बाहर निकलने में सहायता करें।
विक्रमादित्य सिंह ने युवा पीढ़ी से आह्वान किया कि वह देवभूमि हिमाचल की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को संजोए रखें और देव संस्कृति पर गर्व महसूस करें।
इस पहले जिला युवा सेवा एवं खेल अधिकारी राकेश धौटा ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया और उन्हें कार्यक्रम की रूपरेखा से अवगत करवाया।
इस अवसर पर शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष गोपाल शर्मा, युवा सेवा एवं खेल विभाग के कोच बलबीर ठाकुर, डा रविन्द्रा धांटा बांशटू, अधिकारी गण एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रदेश अनुसूचित जाति आयोग करेगा कांगड़ा जिला का दौरा

एएम नाथ। धर्मशाला : हिमाचल प्रदेश राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष कुलदीप कुमार धीमान, सदस्य एडवोकेट दिग्विजय मल्होत्रा और एडवोकेट विजय डोगरा के साथ 15 जनवरी से 19 जनवरी 2026 तक कांगड़ा जिले...
article-image
हिमाचल प्रदेश

श्रीमद् भागवत कथा के उपलक्ष्य पर निकाली कलश यात्रा : प्राचीन हनुमान मंदिर झाड़माजरी में 9 दिवसीय भागवत कथा का आयोजन

बद्दी 9 फरवरी (तारा) : महाशिवरात्रि एवं शनि नवग्रह मंदिर स्थापना दिवस के उपलक्ष्य पर प्राचीन हनुमान मंदिर झाड़माजरी में श्रीमद् भागवत कथा एवं ज्ञान यज्ञ का प्रारंभ हुआ । सर्वप्रथम ग्रामीणों द्वारा यह...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आपत्तियों का समयबद्ध समाधान किया जाए सुनिश्चित : मुकेश रेपसवाल

वन मंडल डलहौजी से संबंधित विभिन्न एफसीए मामलों की प्रगति को लेकर बैठक आयोजित कहा, द्वितीय चरण के अंतर्गत मामलों की अनुपालना शीघ्र सुनिश्चित बनाई जाए एएम नाथ। चंबा : उपायुक्त मुकेश रेपसवाल की...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

5 प्वाइंट में समझिए रात में बॉर्डर पर क्या-क्या घटा : सीजफायर के कुछ घंटे बाद पाकिस्तान दुआरा सीजफायर तोड़ा तो ..भारत से मिला करारा जवाब

नई दिल्ली । लेकिन पाकिस्तान ने सीजफायर की तोड़ा तो भारतीय सेना में जबरदस्त जवाब दिया और एक बार फिर पाकिस्तान को घुटनों ले बल ल दिया है।   सेना व यह सुरक्षा एजेंसियां पूरी...
Translate »
error: Content is protected !!