लोक निर्माण विभाग ब्लैक स्पॉट को करे दुरुस्त – जिला में 268 ब्लैक स्पॉट चिन्हित : रोहित राठौर

by
जिला रोड सेफ्टी कमेटी की बैठक में बोले अतिरिक्त उपायुक्त
एएम नाथ। मंडी, 17 जनवरी :  अतिरिक्त उपायुक्त मंडी रोहित राठौर की अध्यक्षता में शुक्रवार को जिला रोड सेफ्टी कमेटी की बैठक आयोजित की गई। जिसमें जिला में रोड सेफ्टी को लेकर किए गए जा रहे विभिन्न उपायों पर चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए अतिरिक्त उपायुक्त ने बताया कि मंडी जिला में पिछले एक वर्ष के दौरान 272 एक्सीडेंट हुए हैं जिनमें 108 लोगों की असामयिक मृत्यु हुई है और 430 लोग घायल हुए हैं। दिसम्बर माह में ही 18 एक्सीडेंट हुए जिनमें 7 लोगों की मृत्यु हुई है और 36 लोग घायल हुए हैं। उन्होंने कहा कि जिला में यह आंकड़ा बहुत ज्यादा है। इसके लिए उन्होंने लोक निर्माण विभाग को ब्लैक स्पॉट चिन्हित कर दूरस्त करने के निर्देश दिये। लोक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियन्ता डीके वर्मा ने बताया कि जिला में 268 ब्लैक स्पॉट चिन्हित किए गए हैं जिनमें से 32 ब्लैक स्पॉट्स को दुरुस्त कर दिया गया है। अतिरिक्त उपायुक्त ने बताया कि जिला में फोरलेन सड़क पर गाड़ी चलाने वालों को जागरूक करने के लिए अभियान चलाया जाएगा। फोरलेन पर भारी गाड़िया, जेसीबी, ट्रक, टैªक्टर टू व्हीलर आदि को फोरलेन की बाई लेन में चलना होता है जबकि तेज गति में चलने वाली फोर व्हीकल या बडे़ वाहनों को फोरलेन के दांई लेन में लना होता है। लेकिन इन नियमों का पालन नहीं हो रहा है और एक्सीडेंट का कारण वन रहा है। उन्होंने सभी वाहन चालकों से निर्धारित गति सीमा में रहकर अपनी लेन में ही वाहन चलाने का आग्रह किया।
ड्राइवरों की आंखों के चेकअप के लिए लगेंगे कैंप
रोहित राठौर ने बताया कि क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय मंडी द्वारा शीघ्र ही जोगिन्द्रनगर, सुंदरनगर, सरकाघाट और मंडी में वाहन चालकों की आंखों की जांच के लिए स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से कैंप लगाए जाएंगे। इसके अतिरिक्त रोड सेफ्टी के प्रति जागरूकता पैदा करने के लिए शिवरात्रि मेले से पहले बाइक रैली भी आयोजित की जाएगी।
सड़क निर्माण एजैंसियों को साइनेज लगाने के निर्देश
रोहित राठौर ने एनएचएआई और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश दिए कि वह सड़क निर्माण के दौरान कहां सड़क की चौडाई कम है, कहां पर खड्डा है, कहां सड़क की कटिंग कर दी गई है। इसकी पूरी जानकारी के लिए सड़क निर्माण कंपनियां रिफलैक्टिंग टेप, डिवाईडर आदि लगाए।
फर्स्ट रिस्पांडर का डाटाबेस किया जा रहा तैयार
उन्होंने बताया कि एक्सिडेंट के दौरान गोल्डन ऑवर की महत्वपूर्ण भूमिका को देखते हुए फर्स्ट रिस्पांडर का डाटा बेस तैयार किया जा रहा है। जिला में फर्स्ट रिस्पांडर की पांच से छह हजार लोगों की टीम तैयार की जाएगी। टीम के सदस्य एक्सीडेंट के दौरान पुलिस, एंबुलेंस के पहुंचने तक फर्स्ट रिस्पांडर के तौर पर कार्य करेंगे। यह सदस्य पंचायत स्तर पर लोगों को रोड सेफ्टी के प्रति जागरूक भी करंेगे।
बैठक में फोरलेन सड़क पर डडौर, नागचला, नगबाई, झिडी, बैली ब्यू सहित एक्सिडंेट को लेकर संवेदनशील अन्य स्थानों पर सुरक्षा को लेकर भी चर्चा की गई।
बैठक में कमेटी के सदस्य आरटीओ मंडी गिरीश सुमरा, अतिरिक्त आयुक्त नगर निगम विजय कुमार, डीएसपी दिनेश कुमार, अधिशाषी अभियन्ता लोक निर्माण विभाग डीके वर्मा, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ दिनेश ठाकुर सहित एनएचएआई के अधिकारी उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

हम चाहें तो सुक्खू सरकार कभी भी गिरा सकते : कांग्रेस के कई गुट बीजेपी के संपर्क में’- हर्ष महाजन

एएम नाथ। शिमला :  राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन ने शनिवार को बड़ा दावा करते हुए कहा कि वह चाहे, तो आज भी मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली सरकार को गिरा सकते हैं।...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

गांधी परिवार ने 30 एकड़ जमीन केवल 600 रुपये में किराए पर ली- स्मृति ईरानी

अमेठी  : केंद्रीय मंत्री और अमेठी से बीजेपी सांसद स्मृति ईरानी ने गांधी परिवार पर गंभीर आरोप लगाए हैं।  उन्होंने सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा पर अमेठी के लोगों की जमीन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से लाभार्थियों के साथ संवाद किया जिसका सीधा प्रसारण यहां राजभवन में किया : सरकारी योजनाओं का समयबद्ध लाभ सुनिश्चित करना विकसित भारत संकल्प यात्रा का उद्देश्य: राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल

शिमला  : विकसित भारत संकल्प यात्रा के अन्तर्गत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से लाभार्थियों के साथ संवाद किया जिसका सीधा प्रसारण यहां राजभवन में किया गया। राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

डीसी ने मैकलोडगंज तथा धर्मकोट में बारिश से हुए नुक्सान का लिया जायजा*

*राहत तथा पुनर्वास कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश* एएम नाथ । धर्मशाला, 28 अगस्त। उपायुक्त हेमराज बैरवा ने धर्मशाला के कालापुल, धर्मकोट तथा मैकलोडगंज में बारिश से हुए नुक्सान का जायजा लिया...
Translate »
error: Content is protected !!