लोक निर्माण विभाग में एक ठेकेदार को दो ही काम मिलेंगे : प्रश्नकाल के दौरान विधायक संजय रत्न के सवाल का जवाब देते हुए लोकनिर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा

by

शिमला : लोक निर्माण विभाग में एक ठेकेदार को दो ही काम मिलेंगे। गुरुवार को प्रश्नकाल के दौरान विधायक संजय रत्न के सवाल का जवाब देते हुए लोकनिर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि सरकार ने यह नीतिगत फैसला लिया है। नाबार्ड के तहत ठेकेदारों को नए काम तब तक नहीं दिए जाएंगे, जब तक पुराने काम पूरे नहीं हो जाएंगे। विभागीय अधिकारियों को इस बाबत निर्देश दिए गए हैं।
गुणवत्ता को लेकर सरकार पूरी तरह से सजग है। विधायक संजय रत्न ने कहा कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना में कई काम समय पर पूरे नहीं हो रहे हैं। प्रदेश में ठेकेदारों का गिरोह काम कर रहा है। बाप और बेटे ठेकेदार बने हैं। ये ठेकेदार कई-कई काम एक साथ लेते हैं, जिससे काम प्रभावित हो रहा है। लोकनिर्माण विभाग में अरबों रूपये फंसे हुए हैं। ठेकेदारों ने कई टेंडर लेकर पैसा फंसा दिया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सरकारी स्कूल हैबोवाल में सांईस व कार्मस तो नंगल खुर्द में सांईस कक्षाए चलाने की मंजूरी: गोल्डी

गढ़शंकर: गढ़शंकर में सरकारी सीनियर सैकंडरी स्कूलों में सांईस व कार्मस के विषयों की कमी कारण विधार्थियों को आ रही समस्या को देखते हुए सरकारी सीनियर सैकंडरी स्कूल हैबोवाल में सांईस व कार्मस की...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा

दो लड़कियों ने युवक को वीडियो काल अश्लील वीडियो बना किया ब्लैकमेल : फिर धमकी देकर ऐंठे 32 हजार, मामला दर्ज

जालंधर : दो प्रवासी महिलाओं ने एक युवक को अश्लील वीडियो कॉल की और उसे वायरल करने की धमकी देकर उससे पैसे ऐंठने लगीं। पहले पीड़ित आरोपियों की मांगें पूरी करता रहा , लेकिन...
article-image
पंजाब

युवक पर जानलेवा हमला करने के आरोप में दो गिरफ्तार

माहिलपुर । 26 अगस्त: गढ़शंकर के गांव रामपुर के युवक मनजिंदर सिंह पर 12 अगस्त को कृपाण से हमला कर उसे घायल करने के आरोप में माहिलपुर पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया...
article-image
पंजाब

फर्जी राशन कार्ड और करोड़ों के घोटाले की खुली पोल : 28 लाख लोगों पर होगा ऐक्शन

चंडीगढ़ ।पंजाब में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना  के तहत फ्री गेहूं का लाभ उठा रहे करीब 28 लाख राशन कार्डधारक परिवार अब इस योजना से वंचित हो सकते हैं. केंद्र सरकार द्वारा ई-केवाईसी ...
Translate »
error: Content is protected !!