लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम का अनुपालन सुनिश्चित करें जिला में सभी प्रिंटर्स- DC मुकेश रेपसवाल

by
एएम नाथ। चंबा 17 मार्च
उपायुक्त चम्बा मुकेश रेपसवाल ने कहा कि लोकसभा निर्वाचन 2024 की घोषणा के साथ ही जिला में सभी प्रिंटर्स के लिए निर्वाचन से संबंधित पंपलेटों पोस्टरों इत्यादि के मुद्रण और प्रकाशन के संबंध में लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 127 ए के उपबंधों की अनुपालना करना अत्यंत आवश्यक है जिसके अनुसार प्रत्येक मुद्रक का यह वैधानिक दायित्व है कि वह इस प्रकार के दस्तावेजों के मुद्रण के तीन दिनों के भीतर मुद्रित सामग्री की चार प्रतियों सहित अनुबंध ए और बी पर सूचना संबंधित उपमंडल मजिस्ट्रेट को प्रस्तुत करना सुनिश्चित करें। जिला निर्वाचन अधिकारी ने जिला के सभी उपमंडल दंडाधिकारियों को भी निर्देश दिए हैं कि वे अपने-अपने क्षेत्र में सभी मुद्रकों को लिखित रूप से इन प्रावधानों और आयोग के विद्यमान निर्देशों बारे सूचित करें तथा उपमंडल स्तर के सभी राजनीतिक दलों के पदाधिकारीयों और निर्वाचन लड़ने वाले प्रत्याशियों और निर्वाचन अभिकर्ताओं को भी इस बारे में सूचित करें।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

आईटीआई ऊना में 5वीं जिलास्तरीय खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता का हुआ समापन, छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने की बत्तौर मुख्यातिथि शिरकत

ऊना: औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों की 5वीं जिलास्तरीय खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता का आज समापन हो गया। समापन समारोह में छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस प्रतियोगिता...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मंत्रियों को दिशा-निर्देश जारी – दूरदराज और ग्रामीण क्षेत्रों में रह रहे लोगों की समस्याएं सुनने घर-द्वार आ रही है प्रदेश सरकारः मुख्यमंत्री

एएम नाथ, रोहित भदसाली। शिमला / मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आम लोगों से सीधा संवाद स्थापित करने और प्रदेश सरकार की नीतियों और कार्यक्रमों के कार्यान्वयन का धरातल पर स्वयं आकलन करने...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

‘सेब सम्राट’ हरिमन शर्मा को मिला पद्मश्री अवार्ड : गर्म इलाकों में सेब की खेती कर रच दिया इतिहास

रोहित जसवाल।  बिलासपुर।  धारणा को जिला बिलासपुर के उपमंडल घुमारवीं के तहत गलासीं गांव निवासी हरिमन शर्मा ने बदल दिया कि  सेब के पौधे देखने हैं या फिर ताजे सेब का मजा लेना है...
article-image
हिमाचल प्रदेश

6 मई तक नजदीकी थानों में जमा करवाएं सभी लाइसेंसी हथियार

हमीरपुर 02 मई। शहरी निकायांे एवं पंचायतीराज संस्थाओं की निर्वाचन प्रक्रिया को स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्वक संपन्न करवाने तथा आदर्श आचार संहिता की अवधि के दौरान किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए...
Translate »
error: Content is protected !!