लोक बचाओ पिंड बचाओ’ संघर्ष कमेटी साबुन फैक्टरी द्वारा फैलाये जा रहे प्रदूषण के विरुद्ध फिर से संघर्ष करने का किया फैसला।

by
गढ़शंकर, 06 अगस्त  : ‘लोक बचाओ पिंड बचाओ’ संघर्ष कमेटी की विशेष मीटिंग कमेटी प्रधान सूबेदार अशोक कुमार की अध्यक्षता में गढ़शंकर के बीत इलाके के मैहिंदवानी गांव में हुई। इस मीटिंग की जानकारी पत्रकारों को देते हुए दविंदर राणा ने बताया कि कमेटी द्वारा पिछले एक वर्ष के दौरान किये गए कार्यो की समीक्षा की गई। एक वर्ष पहले 5 अगस्त को वातावरण व हर प्रकार के प्रदूषण संबंधित समस्याओं को लेकर गांव में असीमित समय के लिए धरना दिया गया था। यह धरना प्रदर्शन पंजाब सीमा पर हिमाचल प्रदेश में सिथत फैक्टरियों द्वारा फैलाए जा रहे प्रदूषण व क्रेशरों से स्टोन सामग्री लेकर जाने वाले टिप्परों व भारी वाहनों के आवागमन को लेकर लगाया गया था। उन्होंने बताया कि 84 दिन तक चले इस धरने प्रदर्शन को सरकार द्वारा साजिश के तहत बंद करवा दिया था, उस वक्त सरकार के प्रतिनिधियों व अधिकारियों ने उनकी समस्याओं का जल्द समाधान निकालने का आश्वासन दिया था। इसके बाद कमेटी सदस्यों द्वारा कई बार अधिकारियों से इस संबंध में बात की गई लेकिन उन्होंने समस्याओं का समाधान निकालने की जगह बहाने लगाने शुरू कर दिए और समस्याएं वैसी की वैसी ही बनी हुई है। उन्होंने बताया कि प्रशासन द्वारा झूठे केस कमेटी सदस्यों पर दर्ज कर उन्हें परेशान किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि मीटिंग में सर्वसम्मति से फैसला लिया गया कि जल्द ही एक प्रतिनिधि मंडल अधिकारियों से मिलकर अपनी समस्याओं के समाधान की मांग करेगा। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर उनकी समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो इलाके में चल रही अवैध खनन, ओवरलोड वाहनों पर रोक लगाने, फैक्ट्रियों द्वारा फैलाए जा रहे प्रदूषण व भारी बारिश से पशुओं के चारे की कमी जैसे मुद्दों पर फिर से योजनाबद्ध तरीके से असीमित समय के लिए धरना प्रदर्शन शुरू किया जाएगा। इस दौरान ब्लाक समिति के पूर्व सदस्य कलभूषण कुमार, दविंदर राणा पूर्व सरपंच, चौधरी हरबंस लाल, गरीब दास बीटन, चौधरी जसविंदर सिंह बिंदी टिबिया, राकेश कुमार टिबिया, रामजी दास चौहान रतनपुर, हरीश जोशी मैहिंदवानी, सरपंच हरमेश लाल पम्मी, प्रिंसिपल तरलोचन चेची डंगोरी, दरसन कुमार नंबरदार, राणा जगरूप सिंह, बिक्रम राणा, निर्मल सिंह, गुरचैन सिंह व राधेश्याम भी उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

EVM हैक कर सकता हूं… शख्स का वीडियो हुआ वायरल, चुनाव आयोग ने ले लिया एक्शन

दिल्ली :  सैयद शुजा नाम के एक शख्स ने इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन को लेकर दावे से सनसनी फैला दी. दरअसल उसने दावा किया कि वह ईवीएम की फ्रीक्वेंसी से छेड़छाड़ करके उसे हैक कर...
article-image
पंजाब

शिक्षा क्रांति अभियान के तहत विधायक ब्रमशंकर जिम्पा ने सरकारी स्कूलों में नए क्लासरूमों का किया उद्घाटन

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  शिक्षा के क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण बुनियादी ढांचे को बढ़ावा देने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए होशियारपुर के विधायक व पूर्व कैबिनेट मंत्री ब्रमशंकर जिम्पा ने आज शिक्षा...
article-image
पंजाब

Rayat Bahra College of Law

Hoshiarpur /Daljeet Ajnoha /March 3 : Rayat Bahra College of Law organized a special seminar on constitutional laws, led by Prof. (Dr.) Ratan Singh from Panjab University, Chandigarh. Students from the fourth, sixth, eighth,...
article-image
Uncategorized , पंजाब , हरियाणा

पंजाब ने मांगा चिनाब का पानी : सैनी बोले- अगली मीटिंग में आएंगे सकारात्मक परिणाम

चंडीगढ़, 9 जुलाई। सतुलज यमुना लिंक (एसवाईएल) नहर के मुद्दे पर बुधवार को नई दिल्ली में बड़ी बैठक हुई। केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल की अध्यक्षता में हुई बैठक में पंजाब के सीएम...
Translate »
error: Content is protected !!