लोक भलाई सेवा सोसायटी ने डॉ. नरेश कुमार भुंबला को किया सम्मानित

by

मानवाधिकारों की रक्षा और दबे-कुचले लोगों की आवाज बनना समय की मुख्य जरूरत : कुलविंदर सिंह भारटा

नवांशहर। लोक भलाई सेवा सोसायटी की ओर से मानवाधिकारों की रक्षा और समाजसेवा के क्षेत्र में योगदान देने वाली प्रमुख हस्तियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से विशेष बैठक आयोजित की गई। इस दौरान सोसायटी के पदाधिकारी कुलविंदर सिंह भारटा और उनके सहयोगियों ने वर्ल्ड ह्यूमन राइट्स प्रोटेक्शन कमीशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. नरेश कुमार भुंबला को विशेष रूप से सम्मानित किया।

इस अवसर पर कुलविंदर सिंह भारटा ने कहा कि समाज में मानवाधिकारों की रक्षा करना और दबे-कुचले वर्गों की आवाज बनना आज के समय की प्रमुख जरूरत है। उन्होंने कहा कि डॉ. नरेश कुमार भुंबला जिस गंभीरता और समर्पण के साथ राष्ट्रीय स्तर पर मानवाधिकारों की रक्षा के लिए कार्य कर रहे हैं, वह समाज के लिए प्रेरणादायक है।

सम्मान प्राप्त करने के बाद डॉ. नरेश कुमार भुंबला ने लोक भलाई सेवा सोसायटी की इस पहल की सराहना करते हुए सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सोसायटी की ओर से नशों के खिलाफ जागरूकता फैलाने, पर्यावरण संरक्षण और अन्य जनकल्याणकारी कार्यों में दिया जा रहा योगदान सराहनीय है।

डॉ. भुंबला ने भरोसा दिलाया कि वह मानवाधिकारों की रक्षा और जनहित से जुड़े कार्यों के लिए हमेशा तत्पर रहेंगे। बैठक में सोसायटी के अन्य गणमान्य व्यक्ति और पदाधिकारी भी उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

350वां शताब्दी समारोह को समर्पित नगर कीर्तन संबंधी पोस्टर जारी

होशियारपुर /दलजीत अजनोहा : साहिब श्री गुरु तेग बहादुर जी महाराज की शहीदी की 350वीं बरसी को समर्पित शताब्दी समारोह श्री आनंदपुर साहिब में बड़े स्तर पर मनाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

5 IAS अफसर एक ही परिवार में : एक परिवार ने नौकरशाही में नया कीर्तिमान

महोबा जिले के एक परिवार ने नौकरशाही में नया कीर्तिमान बनाया है। इस परिवार के तीन सदस्य दो प्रदेशों में मुख्य सचिव पद तक पहुंचे हैं। इनमें सबसे नई नियुक्ति आईएएस अलका तिवारी की...
article-image
पंजाब

बाहरी लोगों को पदों पर बैठाकर मान सरकार पंजाबियों तथा आप कार्यकर्ताओं के हको पर मार रही हैं डाका : तीक्षण सूद

होशियारपुर/ दलजीत अजनोहा : पूर्व कैबिनेट मंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेता तीक्ष्ण सूद द्वारा जारी प्रेस नोट में कहा हैं कि भगवंत मान की सरकार ने हाल ही में दो बड़े पदों पर पंजाब...
Translate »
error: Content is protected !!