बाहरी लोगों को पदों पर बैठाकर मान सरकार पंजाबियों तथा आप कार्यकर्ताओं के हको पर मार रही हैं डाका : तीक्षण सूद

by

होशियारपुर/ दलजीत अजनोहा : पूर्व कैबिनेट मंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेता तीक्ष्ण सूद द्वारा जारी प्रेस नोट में कहा हैं कि भगवंत मान की सरकार ने हाल ही में दो बड़े पदों पर पंजाब से बाहरी लोगों को बैठा कर एक बार फिर सिद्ध कर दिया हैं कि उसे ना ही पंजाब के लोगों की परवाह हैं तथा ना ही पंजाब के आप कार्यकर्तोओं की जिन्होंने खून पसीना एक कर के पार्टी को भारी जीत दिलवा कर सरकार बनाने में अहम भूमिका निभाई हैं। श्री सूद ने कहा कि पंजाब की आम आदमी पार्टी हमेशा पराम्परिक पार्टियों पर आरोप लगाती रही हैं कि वह पंजाब के हित्तों का ध्यान नहीं रखती तथा सत्ता में आने पर पंजाब के हित्तों का ध्यान रखा जाएगा, अब सत्ता में आने के बाद स्थिती पूर्णता उलटी हैं। आम आदमी पार्टी ने पंजाब से राज्य सभा के उम्मीदवारों के लिए पंजाब से बाहरी राघव चड्डा तथा संदीप पाठक इतियादि लोगों को राज्य सभा में भेजा तथा पंजाबियों को धोखा दिया, इसी तरह बहुत ही महत्वपूर्ण विभाग रेरा का चैयरमैन भी पंजाब से बाहरी व्यक्ती सत्यम गोपाल को लगाया गया हैं मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा स्कीम का चेयरमेन भी पंजाब से बाहरी कमल बांसल को लगाया गया हैं। इस के अतिरिक्त केजरीवाल के पी.ए वैभव कुमार पूरी पंजाब सरकार पर नियंत्रण किये हुए हैं , परन्तु हद तो तब हो गई जब अति महत्वपूर्ण फैसले करते हुए हाल ही में प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड की चेयरमेन दिल्ली से आम आदमी पार्टी की प्रवक्ता श्रीमती रीना गुप्ता को तथा पंजाब उद्योग विकास को. कीचेयरमेन उत्तरप्रदेश से आप नेता संदीप पाठक के सहायक दीपक चौहान को लगा दिया गया, जो कि पंजाबियों तथा पंजाब की आम आदमी पार्टी वर्करों के जख्मो पर नमक छिड़कने जैसा हैं तथा सवर्त्र ही आम आदमी पार्टी पर थू-थू हो रही हैं। श्री सूद ने कहा कि सवाल यह है कि क्या पंजाब में कोई उपयुक्त आम आदमी पार्टी को व्यक्ती नहीं मिल रहे। जिन्हें कोई महत्वपूर्ण पदों पर लगाया जा सके या मान सरकार दिल्ली की बेरोजगार टोली के इतने नियंत्रण में हैं कि स्वयं फैसला लेने में सक्षम नहीं हैं। उन्होंने कहा कि वह पंजाबियों से सरासर धक्का हैं तथा पंजाब से किया गया भारी धोखा है, क्योंकि जिन्ह लोगों को प्रदूषण बोर्ड का चेयरमैन तथा पंजाब उद्योग विकास निगम का चैयरमेन लगाया हैं, उन्हें पंजाब में इन विषयों के बारे में प्राथमिक जानकारी भी नहीं हैं , जबकि अगर किसी पंजाबी को इन पदों पर बैठाया जाता तो शायद अच्छी कारगुजारी सामने आती। उन्होंने कहा कि पंजाब की 3 करोड़ जनता तो दुखी हैं ही परन्तु पंजाब में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्त्ता भी इतने परेशान हैं कि कब उन्हें अपनी मेहनत का फल मिलेगा। इस मौके पर पूर्व पार्षद व जिला महामंत्री सुरेश भाटिया बिट्टू, यशपाल शर्मा,जिला सचिव अश्वनी गैंद भी उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

2025-26 का बजट में किसे क्या मिला – कितने लाख की इनकम हुई टैक्स मुक्त जानिए

नई दिल्ली : केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज वित्त वर्ष 2025-26 का बजट पेश किया। वित्तमंत्री ने बजट भाषण की शुरुआत तेलुगु कवि और नाटककार गुराजादा अप्पा राव के प्रसिद्ध कथन ‘कोई...
article-image
पंजाब

स्पीकर ने MLA शीतल अंगुराल का इस्तीफा कर लिया मंजूर : शीतल ने एक ई-मेल और पत्र स्पीकर संधवा को लिखकर इस्तीफा वापस लेने की बात कर चुके थे

जालंधर :  जालंधर वेस्ट से विधायक शीतल अंगुराल उपचुनाव का हिस्सा नहीं बनना चाहते हैं लिहाजा उन्होंने स्पीकर से इस्तीफा वापस लेने के लिए ई-मेल व पत्र भेजा है लेकिन स्पीकर ने शीतल अंगुराल...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पपीते की चाय का सेवन यूरिक एसिड की समस्या से अब दिलाएगा निजात

चंडीगढ़ : रक्त में यूरिक एसिड की मात्रा बढ़ जाने से पैर की उंगलियों, घुटनों और एड़ी में तेज दर्द रहने की समस्या हो जाती है। यूरिक एसिड हमारे हाथों और पैरों के जोड़ों...
Translate »
error: Content is protected !!