लोक सभा चुनाब 2024 : सीट बंटवारे पर कांग्रेस की प्रदेश इकाइयों से रायशुमारी

by

नई दिल्ली, 31 दिसंबर :  ‘इंडिया’ गठबंधन के सहयोगियों के साथ सीट बंटवारे पर बातचीत को सुगम बनाने के लिए गठित कांग्रेस की राष्ट्रीय गठबंधन समिति ने शुक्रवार और शनिवार को प्रदेश इकाइयों के साथ कई बैठकें की।

इस संबंध में कुछ दिन में जमीनी स्थिति से नेतृत्व को अवगत कराया जाएगा। गठबंधन समिति के एक सदस्य ने कहा कि समिति ने उत्तर प्रदेश और दिल्ली सहित लगभग सभी प्रदेश इकाइयों के साथ बैठकें की हैं।
एक सदस्य ने कहा कि केवल पंजाब इकाई और कुछ अन्य के साथ विचार-विमर्श बाकी है। सदस्य ने कहा, ‘हमारा काम कार्यकर्ताओं और पार्टी नेताओं से जमीनी स्तर पर प्रतिक्रिया प्राप्त करना तथा आकलन करना है कि आगे क्या करने की जरूरत है।’ उन्होंने यह भी कहा कि समिति ने पार्टी नेतृत्व से समय मांगा है और वह कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे तथा वरिष्ठ नेता राहुल गांधी के साथ बैठक करेगी जहां वह उनके सामने फीडबैक और समिति के मूल्यांकन का विवरण रखेगी। कांग्रेस महासचिव अविनाश पांडे ने कहा, ‘समिति की रिपोर्ट पार्टी अध्यक्ष खड़गे, सोनिया जी और राहुल जी के सामने रखी जाएगी तथा 4 जनवरी को इन सभी बैठकों पर एक बैठक होगी, आलाकमान जो भी निर्णय लेगा, उस दिशा में बढ़ेंगे।’

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

राष्ट्र समृद्धि के लिए अटल जी का योगदान कभी भुलाया नहीं जा सकता–निपुण शर्मा

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के 100वें जन्मदिवस पर भाजपा द्वारा पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित। होशियारपुर / दलजीत अजनोहा  :  भारतीय जनता पार्टी ने जिलाध्यक्ष निपुण शर्मा की अध्यक्षता में जिला कार्यालय में भारत रत्न...
article-image
पंजाब

14 पुलिसकर्मियों को मिलेगा मुख्यमंत्री रक्षक पदक : पंजाब के गवर्नर बनवारी लाल पुरोहित 26 जनवरी को करेंगे सम्मानित

चंडीगढ़ । गणतंत्र दिवस के अवसर पर पंजाब के 14 पुलिस अधिकारियों को उत्कृष्ट कर्तव्य निष्ठा के लिए मुख्यमंत्री पदक के लिए चुना गया है। इन पुलिसकर्मियों की लिस्ट जारी की गई है। पंजाब...
article-image
हिमाचल प्रदेश

रिकॉर्ड समय में पूरा होगा पंडोगा-त्यूड़ी पुल – हमारे लिए हर क्षेत्र समान, समानता से सबका विकास तय बना रहे : विक्रमादित्य सिंह

रोहित भदसाली। ऊना, 25 अक्तूबर. लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने विकास परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा को लेकर ऊना जिले के अपने प्रवास के दूसरे दिन शुक्रवार को हरोली विधानसभा क्षेत्र का दौरा...
article-image
पंजाब

निमिषा मेहता ने गांव-गांव जाकर डॉ. अंबेडकर की प्रतिमाओं के साथ की गई तोड़फोड़ के विरोध में गुरपतवंत पन्नू के पुतले जलाए

गढ़शंकर, 13 जून: भाजपा हलका प्रभारी निमिशा मेहता ने हाल ही में की गई अपनी घोषणा के अनुसार हल्का गढ़शंकर के गांव-गांव जाकर विदेशी अलगाववादी गुरपतवंत पन्नू के पुतले जलाने का अभियान के तहत...
Translate »
error: Content is protected !!