लोक सभा चुनाव 2024 के संदर्भ में DC ने ली बैठक : मतदान प्रतिशतता की बढ़ोतरी पर दिया बल

by
शिमला, 08 दिसंबर – जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी ने आज यहां बचत भवन में लोक सभा चुनाव 2024 को लेकर सहायक निर्वाचन अधिकारियों की बैठक ली।
उन्होंने भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार लोक सभा चुनाव-2024 में मतदान प्रतिशतता में बढ़ोतरी दर्ज करने का आह्वान किया और पूर्व लोकसभा व विधानसभा चुनाव में कम मतदान दर्ज करने वाले मतदान केन्द्रों की सूची मांगी। उन्होंने जिला प्रशासन को मतदान प्रतिशतता में वृद्धि करने के लिए जागरूकता कार्यक्रम व प्रचार-प्रसार प्रत्येक मतदान केन्द्रों में करने के निर्देश दिए, जिससे स्थानीय लोगों को मतदान के महत्व पर जागरूक किया जा सके और मजबूत लोकतंत्र का निर्माण सम्भव हो सके।
उन्होंने सहायक निर्वाचन अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे धरातल पर कार्य करें और युवा मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित करें ताकि वह मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज करवाने के लिए आगे आएं और लोकसभा चुनाव 2024 में मतदान प्रतिशतता में बढ़ौतरी दर्ज हो सके।
उपायुक्त ने निर्वाचन अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे बूथ लेवल अधिकारियों से समन्वय स्थापित करें ताकि मतदाता सूचियों में युवा मतदाताओं का पंजीकरण संभव हो सके।
बैठक में अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी (प्रोटोकॉल) ज्योति राणा, अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी (कानून एवं व्यवस्था) अजीत भारद्वाज, समस्त सहायक निर्वाचन अधिकारी, तहसीलदार निर्वाचन राजेन्द्र शर्मा व निर्वाचन विभाग के कर्मचारी उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

दलबीर सिंह एवं सुखबीर सिंह (नानक फ्लोर मिल्स) धरमपुर ने मुख्यमंत्री सुक्खू को मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए दो लाख का चेक किया भेंट

एएम नाथ। शिमला  :  शिमला में दलबीर सिंह एवं सुखबीर सिंह, एम/एस नानक फ्लोर मिल्स, धरमपुर, ज़िला सोलन ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू को मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए दो लाख रुपये का...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

लाश के साथ मनाता था ‘सुहागरात…फिर पैर छूकर माफी : ‘गे सीरियल किलर’ की कहानी जान

चंडीगढ़ : दुनिया में ऐसे सैकड़ों सीरियल किलर हैं जिन्होंने कई ऐसे हत्याकांड को अंजाम दिया है जिसे जानने के बाद आपकी रूह कांप उठे। लेकिन इनमे से ही आज हम आपको एक ऐसे...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हिमाचल प्रदेश

ED का दावा : जेल के अंदर एक स्विमिंग पूल की मांग कर रहे जेल के अंदर एक स्विमिंग पूल की मांग कर रहे

नई दिल्ली : आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली के जेल के अंदर एक स्विमिंग पूल की मांग कर रहेकी अंतरिम मेडिकल जमानत की अवधि बढ़ाने का विरोध करते हुए ED ने दावा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री से भेंट की : छैला-नेरीपुल-यशवंत नगर-ओच्छघाट सड़क के लिए सैद्धांतिक रूप से 200 करोड़ रुपये किए गए स्वीकृत

एएम नाथ। नई दिल्ली :  मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से भेंट की। बैठक में राज्य में सड़क अवसंरचना के सुदृढ़ीकरण...
Translate »
error: Content is protected !!