लोगों को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ संबंधी किया जागरूक

by
गढ़शंकर, 8 अगस्त : सिविल अस्पताल गढ़शंकर के वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. रमन कुमार के नेतृत्व में लोगों को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ संबंधी जागरूक किया गया। इस मौके एसएमओ डा रमन कुमार ने लोगों में जागरूकता पैदा करने के लिए लोगों को “बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ” और अस्पताल में “सरकारी संस्थान में प्रसव” के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि आधुनिक युग में लड़का-लड़की में कोई अंतर नहीं है। लड़कियां हर क्षेत्र में लड़कों के बराबर हैं। इसलिए भ्रूण हत्या बंद होनी चाहिए। इसके अलावा डॉ. रमन ने पंजाब सरकार द्वारा गर्भवती महिलाओं को दी जाने वाली स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में भी जानकारी दी और उन्हें सरकारी अस्पताल में ही प्रसव कराने के लिए प्रेरित किया। एसएमओ के नेतृत्व में लोगों को जागरूक करने के लिए शहर में पोस्टर भी लगवाए गये तथा उद्घोषणा करवाई गई।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

आदर्श सोशल वैलफेयर सोसाइटी ने एलीमेन्ट्री स्कूल साधोवाल में मनाया बाल दिवस

गढ़शंकर, 15 नवम्बर: बाल दिवस के अवसर पर गांव साधोवाल के सरकारी एलीमेंट्री स्कूल में आदर्श सोशल वेलफेयर सोसायटी पंजाब के संस्थापक अध्यक्ष सतीश कुमार सोनी की अध्यक्षता में सम्मान समारोह आयोजित किया गया,...
article-image
पंजाब

विद्यार्थियों की सुविधा के लिए गांव पदराणा में खालसा कॉलेज माहिलपुर के दाखिला केंद्र का उद्घाटन

गढ़शंकर।  श्री गुरु गोबिंद सिंह खालसा कॉलेज माहिलपुर द्वारा नए सत्र 2026-27 में दाखिले संबंधी गढ़शंकर तहसील के गांव पदराणा में विद्यार्थियों की करियर मार्गदर्शन और काउंसलिंग की सुविधा के लिए आज विशेष दाखिला...
article-image
पंजाब , समाचार

शहीद भगत सिंह के पैतृक गांव खटकड़ कलां में 16 मार्च को 12:30 बजे होगा शपथ समारोह 

सबसे पहले भगवंत मान लेंगे मुख्यमंत्री की शपथ वहां जाकर काम करना है, जहां जाकर वोट मांगे : भगवंत मान चंडीगढ़  : भगवंत मान ने आज राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित से मुलाकात कर राज्य...
Translate »
error: Content is protected !!