लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करना पंजाब सरकार का लक्ष्य: ब्रम शंकर जिंपा

by

कैबिनेट मंत्री ने सिविल अस्पताल होशियारपुर का दौरा कर स्वास्थ्य सेवाओं का लिया जायजा
होशियारपुर, 30 नवंबर:
कैबिनेट मंत्री पंजाब श्री ब्रम शंकर जिंपा ने कहा कि लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएंप्रदान करना पंजाब सरकार का लक्ष्य है, जिस दिशा में बड़ी तेजी से कार्य चल रहा है। उन्होंने कहा कि लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने के लिए स्वास्थ्य विभाग को पहले से ज्यादा मजबूत बनाया जा रहा है। वे आज सिविल अस्पताल होशियारपुर में अलग-अलग वार्डों के दौरे के दौरान पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने सिविल अस्पताल में दी जाने वाली स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा भी लिया। इस मौके पर उनके साथ मेयर सुरिंदर कुमार, डिप्टी मेयर रंजीता चौधरी, सिविल सर्जन डा. बलविंदर कुमार डुमाणा, एस.एम.ओ डा. स्वाती शीमार, डा. मनमोहन सिंह, सतवंत सिंह सियाण व अन्य अधिकारी भी मौजूद थे। उन्होंने कहा कि सिविल अस्पताल में मरीजों को दी जाने वाली स्वास्थ्य सुविधाएं संतोषजनक थी। इससे पहले उन्होंने अस्पताल में लगे रक्तदान कैंप में जाकर रक्तदानियों का हौंसला भी बढ़ाया।
कैबिनेट मंत्री ने इस दौरान मरीजों से बातचीत कर अस्पताल में मिलने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी भी हासिल की। उन्होंने बताया कि होशियारपुर में सरकारी मैडिकल कालेज खुलने जा रहा है, जिसके खुलने से न सिर्फ होशियारपुर बल्कि आस-पास के जिले के लोगों को बहुत बड़ी सुविधा मिलेगी। उन्होंने सिविल सर्जन को निर्देश देते हुए कहा कि जिले के सरकारी अस्पतालों में लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान की जाए। उन्होंने अस्पताल में मरीजों को नि:शुल्क दवाई देने की बात की प्रशंसा करते हुए कहा कि मुख्य मंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार सरकारी अस्पतालों में मरीजों को अधिक से अधिक सुविधाएं देने के लिए वचनबद्ध है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

गैंगस्टरों को कैसे मिली सुरक्षा ?.. हाई कोर्ट सख्त बुलेटप्रूफ गाड़ियों पर : पंजाब सरकार से पूछे सवाल

चंडीगढ़ :  पंजाब में गैंगस्टरों द्वारा बुलेटप्रूफ गाड़ियों के इस्तेमाल के मामले में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट की सख्ती के बाद अब राज्य सरकार हरकत में आ गई है।  होशियारपुर के एक गैंगस्टर द्वारा...
article-image
पंजाब

बीबीएमबी अस्पताल में निःशुल्क मेडिकल कैंप का आयोजन : फोर्टिस अस्पताल के महिला रोग, न्यूरोलॉजी एवं किडनी रोग विशेषज्ञों ने दी सेवाएं

तलवाड़ा, 30 जनवरी :  भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (बीबीएमबी) के मुख्य अभियंता श्री राकेश कुमार गुप्ता की प्रेरणा से आज बीबीएमबी अस्पताल, तलवाड़ा में फोर्टिस अस्पताल, जालंधर के सहयोग से एक दिवसीय निःशुल्क मेडिकल...
article-image
पंजाब

मंत्री बनने के बाद संजीव अरोड़ा ने 8 कंपनियों के एमडी पद से दिया इस्तीफा… भाजपा ने साधा निशाना

चंडीगढ़ : पंजाब सरकार में कैबिनेट मंत्री बनने के बाद लुधियाना पश्चिम विधानसभा क्षेत्र से विधायक संजीव अरोड़ा ने हैम्पटन स्काई रियल्टी लिमिटेड समेत अपनी सभी 8 कंपनियों के एमडी पद से इस्तीफा दे...
Translate »
error: Content is protected !!