लोगों ने रखी 128 शिकायतें और मांगे- भटियात के गरनोटा में आयोजित हुआ सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम : विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने की अध्यक्षता

by
लोगों की स्वास्थ्य जांच के साथ 21 अपंगता प्रमाण पत्र जारी
एएम नाथ। चंबा,(सिहुन्ता) 20 जनवरी :   विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा है कि प्रदेश सरकार द्वारा जन कल्याण को सर्वोपरि रखते हुए विभिन्न योजनाओं, कार्यक्रमों एवं नीतियों का कार्यान्वयन सुनिश्चित बनाया जा रहा है ।  विधानसभा अध्यक्ष आज भटियात विधानसभा क्षेत्र के गरनोटा में सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए बोल रहे थे।
लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान को लेकर सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम को महत्वपूर्ण बताते हुए कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि सरकार द्वारा कार्यान्वित की जा रही विभिन्न योजनाओं के लाभ से वंचित जनसाधारण को विभिन्न महत्वाकांक्षी योजनाओं की जानकारी प्रदान कर उन्हें लाभान्वित करना भी ऐसे कार्यक्रमों का मुख्य उद्देश्य रहता है । साथ में उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा जन कल्याण को विशेष प्राथमिकता प्रदान कर विभिन्न योजनाओं को लागू किया जा रहा है।  सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम में लोगों द्वारा 32 शिकायतें तथा 96 मांगे रखी गई।
कुलदीप सिंह पठानिया ने लोगों से सीधा संवाद करते हुए समस्याओं को सुना और अधिकांश का मौके पर ही समाधान किया गया।  राजस्व विभाग द्वारा इस मौके 18 भूमि के इंतकाल किए गए तथा 4 प्रमाण पत्र भी जारी किए।  कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग द्वारा मेगा चिकित्सा शिविर का आयोजन भी किया गया इसमें 133 लोगों की स्वास्थ्य जांच, विभिन्न प्रकार के नि:शुल्क टेस्ट, दवाइयों का वितरण तथा 21 अपंगता प्रमाण पत्र जारी किए । आयुष विभाग द्वारा भी 153 लोगों की स्वास्थ्य जांच करने के साथ दवाइयां भी वितरित की गई।
4 लोगों के आधार कार्ड बनाये गए।  इस दौरान लोगों की जानकारी एवं जागरूकता के लिए विभिन्न विभागीय योजनाओं पर आधारित प्रदर्शनी स्टॉल लगाए गए ।
उपायुक्त अपूर्व देवगन ने धन्यवाद प्रस्ताव रखते हुए कहा कि शिकायतों को मुख्यमंत्री सेवा संकल्प पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा ।  इस दौरान कांग्रेस खंड इकाई गरनोटा ने 11 हजार की राशि का मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष में सहयोग किया।  इससे पहले विधानसभा अध्यक्ष को स्थानीय पंचायत के उप प्रधान अरुण शर्मा सहित पंचायती राज प्रतिनिधियों ने शाॅल एवं टोपी भेंट कर सम्मानित भी किया।
पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव, एसडीएम चुवाड़ी पारस अग्रवाल सहित विभिन्न विभागों के ज़िला अधिकारी, पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधि इस अवसर पर उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

पंच को दिया धक्का , खौलते पानी में गिरा और मौत : देहरा पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

कांगड़ा : देहरा के नारी गांव में मुंडन कार्यक्रम में कहासुनी के बाद व्यक्ति को धक्का दे दिया, जिससे वह गर्म पानी के पतीले में जा गिरा। देहरा पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सिद्धबाड़ी में 130 करोड़ से बनेगा अंतरराष्ट्रीय स्तर का कन्वेंशन सेंटर : विकास में तय बनाई जा रही सबकी भागीदारी – सुधीर शर्मा

धर्मशाला, 14 जून। विधायक सुधीर शर्मा ने कहा कि धर्मशाला के विकास में सबकी भागीदारी तय बनाई जा रही है। हमारी सभी योजनाएं और प्रयास हर वर्ग, हर व्यक्ति के कल्याण को समर्पित हैं।...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

JCB देखने वालों से भी कम आबादी वाले देशों में घूम रहे हैं मोदी? ..भगवंत मान का तंज़ बना राष्ट्रीय बवाल! BJP ने किया पलटवार

नई दिल्ली । देश की राजनीति में अचानक एक तंज़ीला बयान ऐसा भूकंप ले आया, जिसकी गूंज दिल्ली से लुधियाना और विदेश मंत्रालय से लेकर सोशल मीडिया तक सुनाई दे रही है। पंजाब के...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

1 करोड़ केंद्रीय कर्मचारियों को DA का तोहफ़ा : दिवाली से पहले सरकारी कर्मचारियों को महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का मिल जाएगा तोहफा

नई दिल्ली।   सरकारी कर्मचारियों का महंगाई भत्ता  लंबा इंतजार अब खत्म होने वाला है। सरकार की ओर से जल्द ही सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी जारी होने वाली है।  इस बार सरकार दिवाली पर...
Translate »
error: Content is protected !!