लोगों ने समस्याएं व मांगें की उजागर : पांगना में प्रशासन गांव की ओर कार्यक्रम आयोजित

by

विभिन्न प्रकार के प्रमाण पत्र बनाए गए और ई-केवाईसी भी की गईं

एएम नाथ। करसोग :  सुशासन सप्ताह के अंतर्गत पांगना में प्रशासन गांव की ओर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में एसडीएम करसोग गौरव महाजन ने ग्रामीणों की समस्याओं को सुना तथा अधिकांश मामलों का मौके पर ही समाधान किया गया।


इस मौके पर लोगों द्वारा लगभग एक दर्जन समस्याएं एवं मांगें प्रस्तुत की गईं, जिनका तत्परता से निपटारा किया गया। कुछ शिकायतों को विभिन्न विभागों को शीघ्र समाधान के लिए भेजा गया।
इसके अतिरिक्त, शिविर में भूमि संबंधी ई-केवाईसी के 5, मुख्यमंत्री सेवा संकल्प 1100 हेल्पलाइन के 4 मामलों सहित मोबाइल सीडिंग के 5 मामले निपटाएं गए। इसके अलावा, विभिन्न प्रकार के 27 प्रमाण पत्र भी इस मौके पर बनाए गए।


शिविर में ई-समाधान पोर्टल, मुख्यमंत्री सेवा संकल्प 1100 हेल्पलाइन,
प्रधानमंत्री किसान पोर्टल, भूमि संबंधी ई-केवाईसी, ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल सहित अन्य पोर्टलों पर दर्ज शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया गया।
इस अवसर पर एसडीएम करसोग गौरव महाजन ने कहा कि प्रशासन गांव की ओर कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य घर-द्वार पर लोगों की समस्याओं का समाधान करना है, ताकि आम जनता को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाना पड़ें। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार और प्रशासन का निरंतर प्रयास है कि हर नागरिक तक सुशासन का लाभ पहुंचे और सरकारी सेवाएं सरल, पारदर्शी व समयबद्ध रूप से उपलब्ध करवाई जाएं।
इस अवसर पर एसडीएम ने प्राईमरी स्कूल पांगना का निरीक्षण भी किया और स्कूल में बच्चों को उपलब्ध करवाई जा रही विभिन्न सुविधाओं को जांचा।
प्रशासन द्वारा शिविर में मौजूद लोगों को प्रदेश सरकार द्वारा विभिन्न विभागों के माध्यम से चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी प्रदान की गई। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
Uncategorized , पंजाब

932 FIR दर्ज : पंजाब में पराली जलाने को लेकर किसानों के खिलाफ

चंडीगढ़ : पंजाब पुलिस ने 8 नवंबर से पराली जलाने को लेकर किसानों के विरूद्ध 932 FIR दर्ज की हैं, जबकि इससे जुड़े 7,405 मामलों में 1.67 करोड़ रुपये का जुर्माना तय किया गया...
Uncategorized

go88 club apk – Khám

go88 club apk go88 club apk là một cổng game trực tuyến đường đã thông dụng tại toàn chất, kháng thủ đưa về hưởng thụ giải trí phổ thông với thời cơ thắng lớn...
article-image
Uncategorized , पंजाब

बब्बर खालसा के आतंकी मॉड्यूल का पर्दाफाश, 2 आरोपी गिरफ्तार, एक को मुठभेड़ में लगी गोली

अमृतसर । पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI के समर्थन से चल रहे आतंकी नेटवर्क के खिलाफ अमृतसर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। बब्बर खालसा इंटरनेशनल (BKI) से जुड़े एक मॉड्यूल को ध्वस्त...
Translate »
error: Content is protected !!