“वंदे मातरम्” के अपमान पर कांग्रेस राष्ट्रीय नेताओं के खिलाफ़ हो सख़्त कानूनी कार्रवाई : जयराम ठाकुर

by

मंडी में भाजपा ने राष्ट्रीय गीत के अपमान के विरोध में कांग्रेस के खिलाफ निकाला पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष की अगुवाई में कैंडल मार्च

चौहट्टा बाजार में गांधी भवन के बाहर गाया संपूर्ण “वंदे मातरम्”

एएम नाथ। मंडी :  मंडी में पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर की अगुवाई में भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस के शीर्ष नेताओं के खिलाफ राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ के अपमान का आरोप लगाते हुए एक विरोध प्रदर्शन और कैंडल मार्च निकालकर चौहट्टा बाजार में कांग्रेस कार्यालय के बाहर संपूर्ण वंदे मातरम गाया। यह प्रदर्शन भाजपा जिला कार्यालय राजमहल से शुरू हुआ और जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय (गांधी भवन) के बाहर आयोजित किया गया, जहाँ कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए कांग्रेस नेतृत्व के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की। नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए जयराम ठाकुर ने कहा कि जहाँ एक तरफ 15 अगस्त को पूरा देश स्वतंत्रता दिवस के जश्न में डूबा हुआ था, वहीं दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय के बाहर एक बेहद दुर्भाग्यपूर्ण घटना घटी। उन्होंने आरोप लगाया कि राष्ट्रीय ध्वज के नीचे आयोजित कार्यक्रम के दौरान सोनिया गांधी ने पहले कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और फिर नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को इशारा करके वंदे मातरम् को बीच में ही बंद कराने का प्रयास किया, जिससे कार्यक्रम स्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

उन्होंने कहा कि जब किसी व्यक्ति ने उन्हें अवगत कराया कि अब संसद द्वारा कानून पास कर पूरा राष्ट्रीय गीत बजाना अनिवार्य कर दिया गया है, तब जाकर वे अनिच्छा से खड़े रहे। जयराम ठाकुर ने कहा कि यह देश का दुर्भाग्य रहा है कि कांग्रेस की नीतियों के कारण आठ दशकों तक देशवासियों को आधा-अधूरा वंदे मातरम् सुनना पड़ा, लेकिन अब एनडीए सरकार द्वारा संसद में विधेयक पारित कर इसके पूर्ण गायन को अनिवार्य बनाने और अवमानना पर सजा का प्रावधान करने का पूरे देश ने स्वागत किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस कानून से कांग्रेस नेताओं का खोखला देशभक्ति का चेहरा उजागर हो गया है, जिसे वे पचा नहीं पा रहे हैं। उन्होंने केंद्र सरकार से मांग की कि राष्ट्रीय गीत के अपमान के दोषी कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में कोई ऐसा दुस्साहस न कर सके। उन्होंने बताया कि भाजपा ने इस मानसिकता का पर्दाफाश करने के लिए देशभर के जिला कांग्रेस कार्यालयों के बाहर प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है। इस विरोध प्रदर्शन में नाचन के विधायक विनोद कुमार, सुंदरनगर के विधायक राकेश जमवाल, बल्ह के विधायक इंद्र सिंह गांधी, सरकाघाट के विधायक दलीप ठाकुर, द्रंग के विधायक पूर्ण चंद, भाजपा प्रदेश महामंत्री पायल वैद्य, पूर्व विधायक हीरा लाल, मेयर सुमन ठाकुर और भाजपा जिलाध्यक्ष निहाल चंद शर्मा सहित कई प्रमुख नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

विधायक डॉ. जनक राज के प्रयास लाए रंग : जेएसडब्ल्यू परियोजना बुझाएगी लामु पंचायत के लोगों की प्यास

एएम नाथ। भरमौर (चम्बा) :: भरमौर विधानसभा क्षेत्र की लामू पंचायत में आजकल जलसंकट गहरा गया है। इसके समाधान को लेकर ग्रामीणों ने विधायक डॉ. जनक राज को अवगत करवाया था। विधायक ने मामले...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राज्य को मिले प्रतिष्ठित अधोसंरचना पुरस्कार : मुख्यमंत्री ने टीम को दी बधाई

एएम नाथ। शिमला : सचिव लोक निर्माण विभाग और प्रबंध निदेशक हिमाचल प्रदेश सड़क एवं अधोसंरचना विकास निगम लिमिटेड (एचपीआरआईडीसीएल) डॉ. अभिषेक जैन ने आज यहां मुख्यमंत्री  सुखविंद्र सिंह सुक्खू को अधोसंरचना विकास और...
हिमाचल प्रदेश

ज़िला लोक संपर्क अधिकारी सुभाष कटोच की सेवानिवृत्ति पर विदाई समारोह आयोजित : सुभाष चंद कटोच ने सूचना एवं जनसंपर्क विभाग में 35 साल तक विभिन्न पदों पर की सराहनीय सेवाएं प्रदान

चंबा, 31 जुलाई :  ज़िला लोक संपर्क अधिकारी चंबा  सुभाष चंद कटोच आज (सोमवार) को सेवानिवृत्त हो गए। इस अवसर पर ज़िला लोक संपर्क अधिकारी कार्यालय के अधिकारियों-कर्मचारियों ने उनके सम्मान में विदाई समारोह...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एजेंसी रिक्रूटमेंट और डेवलपमेंट मैनेजर के 25 पदों के लिए 06 जुलाई को इंटरव्यू का आयोजन

शिमला 02 जुलाई – क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी शिमला सीमा गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय शिमला द्वारा कैम्पस इंटरव्यू का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि रिलायंस लाइफ,...
Translate »
error: Content is protected !!