वकील के घर में घुसकर 10 लोगों ने उनके भाई को बंधक बनाया : सामान की तोड़फोड़ की, अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज

by

खरड़ : हाईकोर्ट के वकील के घर सन्नी एनक्लेव, खरड़ में घुसकर 10 लोगों ने उनके भाई को बंधक बना घर में सामान की तोड़फोड़ की। इस संबंधी थाना सिटी खरड़ की पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। शिकायतकर्ता तेजिंदर सिंह वासी सन्नी एनक्लेव ने बताया कि उनका कोठी को लेकर कुछ लोगों से विवाद चल रहा है। इस संबंध में 22 मार्च को वह थाने में गए थे। पीछे से करीब 12:45 बजे एक फॉर्च्यूनर और इनोवा में 10 लोग आए। उन्होंने घर में घुसकर उनके भाई निरपिंदर को गले पर चाकू रखकर बंधक बना लिया। उनके पास तेजधार हथियारों के अलावा पिस्तौल भी थी। उन्होंने घर में तोड़फोड़ की और सारे घर का सामान इधर-उधर कर दिया। इसके बाद वे जान से मारने की धमकियां देते हुए कैमरे तोड़कर फरार हो गए। सारी घटना सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई है। फुटेज में आरोपियों के चेहरे साफ दिखाई दे रहे हैं। जब वह थाने से घर पहुंचे और उन्हें घटना का पता चला तो उन्होंने इस संबंधी पुलिस में शिकायत दी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

फिल्म ‘इमरजेंसी’ के खिलाफ अमृतसर में SGPC सदस्यों का प्रदर्शन : जालंधर में किसी थिएटर में फिल्म ‘इमरजेंसी’ नहीं हुई रिलीज

अमृतसर :  सांसद और फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौट की फिल्म ‘इमरजेंसी’ आज रिलीज हो गई। फिल्म की स्क्रीनिंग के विरोध में शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्य अमृतसर के एक सिनेमा हॉल के बाहर...
article-image
पंजाब

बस पलट कर नहर में गिरी, चालक सहित 3 घायल : घने कोहरे के कारण बस के ब्रेक लगाने पर नहर में गिर गई

गढ़शंकर : गढ़शंकर आदमपुर सड़क पर गांव एमां मुग्गलां के निकट सुबह करीब 9.20 वजे कोहरे के चलते ब्रेक लगाने पर बस पलट कर नहर में गिर गई। जिसमें बस चालक , कंडक्टर व...
Translate »
error: Content is protected !!