ई-मेल से जान मारने की धमकी, लॉरेंस का नाम अपने भाषणों में लेना बंद कर दे : बलकौर सिंह ने कहा कि वह क्या गलत कर रहे हैं, क्या उन्हे अपने बेटे का केस नहीं लड़ना चाहिए?

by

मानसा : पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह को एक बार फिर ई-मेल से जान मारने की धमकी मिली है। उन्होंने पुलिस को सूचित कर दिया है। इस मामले में पुलिस पड़ताल कर रही है। पुलिस ने अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ केस दर्जकर लिया है। बलकौर सिंह ने रविवार को बताया कि राजस्थान से फिर धमकी भरी ई-मेल आई है। इसमें लिखा है कि लॉरेंस का नाम अपने भाषणों में लेना बंद कर दे, अन्यथा जल्द मार दिया जाएगा। इससे पहले भी इस तरह की धमकियां बलकौर सिंह को इंस्टाग्राम आदि पर मिलती रही हैं।
पहले दी गई धमकी में कहा गया था कि उसे 25 अप्रैल से पहले मार दिया जाएगा। बलकौर सिंह ने कहा कि वह क्या गलत कर रहे हैं? क्या उन्हे अपने बेटे का केस नहीं लड़ना चाहिए? उन्होंने कहा कि उन्हें 18, 24 और 27 फरवरी को धमकी दी गई और कहा कि 25 अप्रैल से पहले मार दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार उनकी सुरक्षा वापस ले और वह अपनी लड़ाई जारी रखेंगे। सात मार्च को बलकौर सिंह ने पंजाब विधानसभा के बाहर धरना दिया था और अपने बेटे की हत्या की जांच सीबीआई से कराने की मांग की थी। उन्होंने कहा कि विगत 10 महीने में वह कई बार पुलिस और प्रशासन से मिले। हर बार आश्वासन दिया गया। कुछ भी उनके पक्ष में नहीं है। बेटे के हत्याकांड पर पर्दा डालने का काम किया जा रहा है। गैंगस्टर कौन हैं? जो पैसे लेकर गोली मारते हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि गोल्डी बराड़ के खिलाफ क्या कार्रवाई हो रही है? उन्होंने कहा कि सीबीआई को इस मामले की जांच करनी चाहिए। गैंगस्टर कौन हैं?
लॉरेंस के जेल से इंटरव्यू के बाद बरसी पर बरसे थे :
सिद्धू मूसेवाला की 19 मार्च को पहली बरसी के मौके पर बलकौर सिंह गैंगस्टर लॉरेंस समेत पंजाब सरकार पर खूब बरसे थे। बलकौर सिंह का कहना था कि गैंगस्टर जेल से मोबाइल चला इंटरव्यू दे रहा है और पंजाब में इंटरनेट बंद किया हुआ है, ताकि सिद्धू की बरसी पर उसके समर्थक न जुट सके। बलकौर सिंह ने बरसी वाले दिन कुछ लोगों के नाम भी सार्वजनिक किए थे, जिनमें कुछ राजनीतिक, गायक और म्यूजिक कंपनियों के लोग शामिल थे। जिनसे सिद्धू की जान को खतरा था। बरसी वाले दिन माता चरण कौर ने भी कहा था कि वह गुलाम देश में रह रहे हैं।
मूसेवाला की हत्या पिछले साल 29 मई शाम को हुई थी:
पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की 29 मई रविवार शाम साढ़े 5 बजे मानसा के गांव जवाहरके में हत्या कर दी गई थी। मूसेवाला पर करीब 40 राउंड फायरिंग की गई थी। मूसेवाला के शरीर पर 19 जख्म मिले थे। इनमें 7 गोलियां सीधी मूसेवाला को लगी थीं। गोली लगने के 15 मिनट के भीतर मूसेवाला की मौत हो गई थी। बोलेरो और कोरोला गाड़ी से पीछा कर थार जीप से जा रहे मूसेवाला का कत्ल किया गया था। उस वक्त मूसेवाला के साथ गनमैन नहीं थे। गैंगस्टर लॉरेंस ने दावा किया था कि सिद्धू मूसेवाला की हत्या गोल्डी बराड़ ने करवाई थी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

साढ़े 3 करोड़ के डायमंड और गोल्ड ज्वैलरी बरामद : सीबीआई ने महिला डॉक्टर के लॉकर को खुलवाया

चंडीगढ़: पी.जी.आई. के स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ब्रांच में वीरवार को उस समय हड़कंप मच गया जब पौने 12 बजे दिल्ली नंबर की 2 गाडिय़ों में सी.बी.आई. की टीम आई।  टीम सीधा ब्रांच मैनेजर...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

देहरादून में किशोरी के साथ बस स्टैंड में ही बस के अंदर पांच लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म : पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा किया दर्ज

देहरादून : उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद से देहरादून आई पंजाब की एक किशोरी के साथ आईएसबीटी में बस के अंदर सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना 13 अगस्त तड़के की बताई जा...
article-image
पंजाब

सितंबर के मध्य तक PRTC के बेड़े में शामिल होंगी 100 नई ‘PRTC Junior’ बसें

पंजाब में सरकारी बसों की संख्या 2,267 से बढ़कर 3,546 होगी, 1,279 नई बसें शामिल करने की तैयारी चंडीगढ़: ग्रामीण क्षेत्रों में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को और बेहतर व व्यापक बनाने के लिए पंजाब...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, कॉम्पिटिटिव एग्जाम में फेयरनेस की मांग : कॉकरोच जनता पार्टी ने जंतर-मंतर से रखीं 5 डिमांड…जानिए

नई दिल्ली : राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर आज एक बड़ा विरोध प्रदर्शन देखने को मिला, जहां CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके ने भारत लौटने के बाद प्रदर्शन का नेतृत्व किया । यह प्रदर्शन...
Translate »
error: Content is protected !!