वखरा स्वैग’ ने किया समाजसेवी संस्थाओं का एक मंच पर संगम

by

होशियारपुर। दलजीत अज्नोहा : आर.जे. क्रिएटर्स द्वारा आयोजित तीन दिवसीय शॉपिंग एवं लाइफस्टाइल एग्जीबिशन ‘वखरा स्वैग’ ने होशियारपुर में समाजसेवा, प्रशासन और उद्योग जगत को एक साझा मंच पर लाकर सामाजिक एकजुटता का सशक्त उदाहरण प्रस्तुत किया। सोनालिका को मुख्य प्रायोजक बनाकर, पंजाब टूरिज्म और जिला प्रशासन होशियारपुर के सहयोग से आयोजित यह मेगा इवेंट 26 से 28 दिसंबर तक सिटी सेंटर होशियारपुर में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

इस आयोजन की खास बात यह रही कि सोनालिका द्वारा अपने कॉरपोरेट सामाजिक दायित्व के अंतर्गत चलाई जा रही ‘संजीवनी’ पहल सहित विभिन्न सामाजिक कार्यों को प्रमुखता से प्रस्तुत किया गया। ‘संजीवनी’ अमृतम वेलनेस रिट्रीट्स, संजीवनी हीलिंग सेंटर,संजीवनी शरणम आरआरएम होलिस्टिक सेंटर,आरआरएम ऑटिज़्म थेरैप्यूटिक स्कूल, आई लव होशियारपुर , सोनालिका विंटर केयर ड्राइव के माध्यम से स्वास्थ्य, मानव सेवा और जरूरतमंदों की सहायता के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी लोगों तक पहुंचाई गई, जिसे उपस्थित जनसमूह ने सराहा।समापन अवसर पर जिलाधीश होशियारपुर आशिका जैन ने कहा कि ‘वखरा स्वैग’ केवल एक शॉपिंग इवेंट नहीं, बल्कि समाज को जोड़ने वाला मंच है। सोनालिका की ‘संजीवनी’ जैसी पहल यह दर्शाती है कि उद्योग जगत सामाजिक जिम्मेदारी निभाने में भी अग्रणी भूमिका निभा सकता है। ऐसे आयोजनों से समाजसेवी संस्थाओं को नई दिशा और ऊर्जा मिलती है।
एग्जीबिशन में फैशन, ज्वैलरी, फूड, ऑटोमोबाइल और लाइफस्टाइल से जुड़े स्टॉल्स लोगों के आकर्षण का केंद्र बने रहे। वहीं दूसरी ओर, सामाजिक संस्थाओं के स्टॉल्स ने आम लोगों को सेवा कार्यों से जोड़ने का कार्य किया। बड़ी संख्या में परिवारों, युवाओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम में भाग लिया।
आर.जे. क्रिएटर्स के कोऑर्डिनेटर डॉ. पंकज शिव ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य केवल व्यापार को बढ़ावा देना नहीं, बल्कि समाजसेवा से जुड़े संगठनों को एक मंच देना भी था। उन्होंने बताया कि सोनालिका की ‘संजीवनी’, रेड क्रॉस विंग्स, चढ़दा सूरज, जिला प्रशासन, भाई कन्हैया जी चैरिटेबल ट्रस्ट, रोटरी आई डोनेशन, रामचरितमानस, वॉइस फोर वॉइसलेस, शरबत दा भला, सन फाउंडेशन, सहारा वेलफेयर सोसाइटी, डिस्ट्रिक्ट ब्लड डोनेशन समिति, रोटरी क्लब मिड टाउन कॉर्निया ट्रांसप्लांट, दिव्यांगजन कल्याण सोसायटी और नोबेल प्लेज संगठन सहित कई संस्थाओं ने सहभागिता की।
कार्यक्रम में डॉ अजय बग्गा, रेड क्रॉस से मंगेश सूद, जसदीप पाहवा, हरीश सैनी, संजीव अरोड़ा, संदीप, जेबी बहल, बहादुर सिंह सुनेत, राकेश सहारन,मनदीप कौर, भारत भूषण, राजेश बजाज, आज्ञा पाल सिंह साहनी, सिविल डिफेंस के प्रमोद शर्मा तथा अंतरराष्ट्रीय साइकिलिस्ट बलराज सिंह चौहान सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
डॉ. पंकज शिव और रेणु कंवर ने कहा कि होशियारपुर के लोगों से मिली सकारात्मक प्रतिक्रिया से पूरी टीम उत्साहित है। टीम सदस्य सारिका शिव और हनी सूद ने सोनालिका, जिला प्रशासन, समाजसेवी संस्थाओं और शहरवासियों का आभार व्यक्त किया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

5 पिस्तौल, 10 जिंदा कारतूस और 308 ग्राम नशीले पाऊडर के साथ 5 नशा तस्कर गिरफ्तार

पटियाला : एसएसपी वरुण शर्मा ने प्रैस को जानकारी देते हुए बताया कि पटियाला पुलिस द्वारा असामाजिक तत्वों के विरुद्ध चलाए गए अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए, गुरबंस सिंह बैंस, एसपी डी, पलविंदर...
article-image
पंजाब

साढ़े 3 करोड़ के डायमंड और गोल्ड ज्वैलरी बरामद : सीबीआई ने महिला डॉक्टर के लॉकर को खुलवाया

चंडीगढ़: पी.जी.आई. के स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ब्रांच में वीरवार को उस समय हड़कंप मच गया जब पौने 12 बजे दिल्ली नंबर की 2 गाडिय़ों में सी.बी.आई. की टीम आई।  टीम सीधा ब्रांच मैनेजर...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हिमाचल प्रदेश

42,000 सरकारी नौकरियों का किया ऐलान

नई दिल्ली : स्टाफ सिलैक्शन कमिशन जल्द ही 15,247 पदों के लिए नियुक्ति पत्र जारी करने की प्रक्रिया पूरी करेगा। यह पत्र अगले एक दो महीनों में विभिन्न विभागों द्वारा जारी कर दिए जाएंगे।...
article-image
पंजाब

पंजाब सरकार की लैंड पूलिंग योजना किसानों के लिए विनाशकारी” — सामाजिक कार्यकर्ता मनदीप मन्ना की वरिष्ठ पत्रकार संजीव कुमार से विशेष बातचीत

जालंधर/दलजीत अजनोहा : प्रख्यात समाज सेवी जन आंदोलनकारी मनदीप मन्ना ने वरिष्ठ पत्रकार संजीव कुमार से खास बातचीत में पंजाब सरकार की लैंड पूलिंग योजना को प्रदेश के किसानों के लिए एक बड़ी तबाही...
Translate »
error: Content is protected !!