वनों की कटाई, अवैध खनन, क्रैशर माफिया की मनमानी सहन नहीं की जायेगी -महा सिंह रोड़ी

by

गढ़शंकर :  बीत क्षेत्र के गांव टिब्बियां में लोग बचाओ, पिंड बचाओ संघर्ष कमेटी (क्षेत्र बीत) और कंडी संघर्ष कमेटी की सयुंक्त बैठक  बलबीर चंद की अध्यक्षता में हुई। जिसमें कामरेड महा सिंह रोड़ी और कामरेड कुलभूषण कुमार महिन्दवानी ने कंडी और बीत क्षेत्र की समस्याओं से सभी को अवगत करवाया। कामरेड महा सिंह रोड़ी ने कहा  वनों की कटाई, अवैध खनन, क्रैशर माफिया की मनमानी चलने नहीं दी जाएगी। उन्होनों कहा कि आवारा पशुओं व जंगली जानवरों से किसानों की फसलों को बचाने के लिए सरकार को तुरंत कदम उठाने चाहिए । बिभिन्न नेताओं ने कहा कि कंडी नहर को नियमों मुताबिक चालू करवाने के लिए 19 जनवरी को गांव पोजेवाल अड्डा सरां  में एक विशाल सम्मेलन आयोजित किया जायेगा। उन्होंने ने 19 जनवरी के सम्मेलन में  ज्यादा से ज्यादा लोगों को पहुंचने की अपील की।इस बैठक में कामरेड रामजी दास चौहान रतनपुर, कामरेड अच्छर  सिंह टोरोवाल,  हरमेश लाल धीमान बीनेवाल, राम शाह बीटन, हरदयाल, देवी चंद, गुरबचन सिंह, राकेश कुमार, करण सिंह, बलराम सिंह डंगोरी, दविंदर राणा महिंदवानी और साथी गरीबदास बीटन मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

निलंबित DIG भुल्लर के 26 बैंक खाते जांच पूरी होने तक रहेंगे फ्रीज : पंजाब के कई IAS-IPS से पूछताछ जल्द, अहम सबूत मिले

चंडीगढ़ :  रिश्वत मामले में निलंबित पंजाब पुलिस के डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर और परिवार की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। सीबीआई विशेष अदालत ने आदेश दिया है कि जांच पूरी होने तक...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

भारत रक्षा मंच के स्थापना दिवस पर राष्ट्रभक्ति का संदेश : कुरुक्षेत्र में हुआ भव्य आयोजन

संगठन को मजबूत बनाने और राष्ट्रहित में कार्य करने का आह्वान देशभक्ति गीतों से गूंजा सैनी पब्लिक स्कूल परिसर, भारत रक्षा मंच ने मनाया 17वां स्थापना दिवस कुरुक्षेत्र, 27 जून।  भारत रक्षा मंच के...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

आग का तांडव : करीब 50 झुग्गियां जलकर राख, लाखों का नुकसान

ऊना :  गांव लाल सिंघी में शनिवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब प्रवासी मजदूरों की झुग्गियों में अचानक भीषण आग लग गई. देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया...
Translate »
error: Content is protected !!