वन अधिकार अधिनियम पर शिमला में एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित

by
एएम नाथ। शिमला : वन अधिकार अधिनियम 2006 के प्रभावी क्रियान्वयन व जागरूकता हेतु आज उपायुक्त कार्यालय शिमला के बचत भवन सभागार में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी कांगड़ा राहुल चौहान ने अधिनियम बारे विस्तृत जानकारी दी।
कार्यशाला का उद्देश्य संबंधित विभागों, पंचायत प्रतिनिधियों और स्थानीय समुदायों को इस अधिनियम की प्रमुख धाराओं, प्रक्रियाओं और पात्रता मानदंडों की विस्तृत जानकारी देना था, ताकि वन क्षेत्र में रहने वाले पात्र परिवारों को उनके वैधानिक अधिकारों से वंचित न रहना पड़े।
May be an image of 4 people, people studying, table and text
सभी प्रतिभागियों को केस स्टडी और प्रेजेंटेशन के माध्यम से प्रशिक्षण दिया गया।
राहुल चौहान ने कहा कि यह अधिनियम ऐतिहासिक रूप से वनों पर निर्भर समुदायों को भूमि पर उनके अधिकार मान्यता देने का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि पात्र हितधारकों की पहचान व दावा प्रक्रिया में पूरी पारदर्शिता, त्वरित कार्यवाही और जनसुनवाई सुनिश्चित की जाए।
उन्होंने बताया कि अधिनियम के अंतर्गत व्यक्तिगत तथा सामुदायिक दोनों प्रकार के अधिकारों की मान्यता दी जाती है। उन्होंने यह भी बताया कि ग्राम सभा इस अधिनियम में एक निर्णायक इकाई है, जिसे दावा प्राप्त करने और प्रमाणित करने में महत्वपूर्ण भूमिका दी गई है।
उन्होंने आशा व्यक्त की कि इस कार्यशाला से सभी संबंधित अधिकारी और हितधारक इस अधिनियम को सही भावना से लागू करने की दिशा में एक ठोस पहल करेंगे, जिससे वनवासी समुदायों को उनके अधिकार प्राप्त हो पाएंगे।
May be an image of 4 people, people studying and text
कार्यशाला के अंत में प्रतिभागियों द्वारा पूछे गए सवालों का उत्तर देते हुए अधिकारियों ने अधिनियम के तहत उठाए जाने वाले प्रत्येक कदम की जानकारी साझा की।
इस अवसर पर जिला प्रशासन शिमला से अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी (कानून एवं व्यवस्था) पंकज शर्मा, सहायक आयुक्त देवी चंद ठाकुर, जिला प्रशासन के अन्य अधिकारी, राजस्व विभाग, वन विभाग तथा पंचायत प्रतिनिधियों व सामाजिक संगठनों ने भाग लिया।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

नेता प्रतिपक्ष ने अपने अधिकारिक आवास पर मनाया लोहड़ी पर्व, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

एएम नाथ । शिमला : जयराम ठाकुर ने शिमला स्थित अपने आधिकारिक आवास ग्रांट लॉज-12 में लोहड़ी का पर्व पूरे उत्साह, पारंपरिक उल्लास के साथ मनाया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता,...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सीबीएसई स्कूलों में छात्र नामांकन में वृद्धि तेज : मुख्यमंत्री ने तीनों संकाय शुरू करने के दिए निर्देश

एएम नाथ। शिमला : वर्तमान शैक्षणिक सत्र से राज्य के 151 सरकारी स्कूलों में सीबीएसई पैटर्न लागू करने की पहल के सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं और पूरे हिमाचल प्रदेश के स्कूलों में छात्र...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

ED की 1500 करोड़ रुपए के मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में फिल्मी स्टाइल में गिरफ्तारी! कॉलर पकड़ कांग्रेस के पूर्व MLA को दबोचा, हाईवोल्टेज ड्रामा कैमरे में कैद

हरियाणा के पूर्व कांग्रेस विधायक धर्म सिंह छौक्कर  को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने 1500 करोड़ रुपए के मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में गिरफ्तार कर लिया है। ED की टीम ने काफी समय से फरार...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

328 बीघा जमीन कुर्क, पूर्व सांसद केडी सिंह की शिमला में और सिरमौर में थी यह जमीन : ईडी ने अल्केमिस्ट ग्रुप फर्जीवाड़े के मामले को लेकर

एएम नाथ । शिमला : ईडी ने अल्केमिस्ट ग्रुप फर्जीवाड़ा मामले में बड़ी कार्रवाई की है। कंपनी के मालिक और टीएमसी के पूर्व राज्य सांसद केडी सिंह की शिमला में 250 और सिरमौर में...
Translate »
error: Content is protected !!