ED की 1500 करोड़ रुपए के मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में फिल्मी स्टाइल में गिरफ्तारी! कॉलर पकड़ कांग्रेस के पूर्व MLA को दबोचा, हाईवोल्टेज ड्रामा कैमरे में कैद

by
हरियाणा के पूर्व कांग्रेस विधायक धर्म सिंह छौक्कर  को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने 1500 करोड़ रुपए के मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में गिरफ्तार कर लिया है।
ED की टीम ने काफी समय से फरार चल रहे धर्म सिंह छौक्कर को और उनके बेटे सिकंदर छौक्कर को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। अब उनके गिरफ्तारी का CCTV Video वायरल हो रहा है।
फिल्मी स्टाइल में एक्शन
वहीं उनके गिरफ्तारी का CCTV सामने आया है। जिसमें ED अधिकारियों का फिल्मी अंदाज में एक्शन देखने को मिला। वीडियो में देखा जा सकता है कि, कैसे ED के अधिकारियों ने कांग्रेस के पूर्व विधायक को दौड़ा कर दबोच लिया है।
भाग रहे विधायक को पहले अधिकारियों ने नीचे गिराया फिर जब वह उठ कर भागने की कोशिश करने लगे तो फिर उन्हें गिरा दिया गया। इसी दौरान कई अधिकारी आ जाते हैं और उन्हें उठा कर अपने साथ ले जाते हैं।
ED की हो रही है तारीफ
ED की इस कार्रवाई का VIDEO सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग ED अधिकारी के इस कार्रवाई की प्रशंसा कर रहे हैं। सोशल मीडिया यूजर इस वीडियो पर कई मजेदार कमेंट भी कर रहे हैं साथ ही कांग्रेस पार्टी पर निशाना साध रहे हैं।
इस मामले में हैं आरोपी
बता दें कि, हरियाणा के समालखा से पूर्व कांग्रेस विधायक धर्म सिंह छौक्कर पर 1500 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग घोटाले का आरोप है। उनके ऊपर दीनदयाल आवास योजना के तहत सरकारी जमीन की खरीद-फरोख्त में बड़े स्तर पर धोखाधड़ी करने के मामले में मामला दर्ज है। वहीं उनके बेटे धर्म सिंह छौक्कर पर भी 400 करोड़ रुपए के घोटाले का आरोप है।
उनकी कंपनी साई आईना फार्म्स पर आरोप है कि, उसने गुरुग्राम में घर देने के नाम पर सैकड़ों लोगों से करोड़ों रुपए वसूले, लेकिन न तो उन्हें घर दिए गए और न ही उनकी रकम लौटाई गई।
भूपेंद्र हुड्डा के करीबी हैं छौक्कर
पूर्व कांग्रेस विधायक धर्म सिंह छौक्कर हरियाणा के पूर्व सीएम और दिग्गज कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा के करीबी बताया जाता है। छौक्कर ED की नोटिस के बावजूद काफी समय से फरार चल रहे थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

किडनी फैल होने के पीछे ईशान कोण के वास्तु दोष कारक : डॉ भूपेंद्र वास्तुशास्त्री

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त वास्तुविद एवम लेखक डॉ भूपेंद्र वास्तुशास्त्री ने बताया कि भवन के वास्तु दोष व्यक्ति को असाध्य रोग दे देती हैं इस असाध्य बीमारी की वजह से व्यक्ति को...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

बच्चे पर शेर ने बोला हमला : गाय ने बीच में आकर… वायरल वीडियो को बनाया AI से बनाया गया ,लोग समझ रहे असली

जूनागढ़ : गुजरात के जूनागढ़ जिले में सामने आई है, जो अब पूरे देश में चर्चा का विषय बन चुकी है. हाल ही में सोशल मीडिया पर एक सीसीटीवी वीडियो वायरल हुआ, जिसमें एक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पंचायत चुनाव से संबंधित व्यवस्थाओं के लिए नोडल अधिकारियों की नियुक्ति

एएम नाथ।  हमीरपुर 02 मई। जिला में पंचायतीराज संस्थाओं की निर्वाचन प्रक्रिया को स्वतंत्र, निष्पक्ष, शांतिपूर्वक, पारदर्शी एवं सुचारू रूप से पूर्ण करवाने के लिए उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) गंधर्वा राठौड़ ने...
हिमाचल प्रदेश

आदर्श सौर ऊर्जा राजस्व गांव को मिलेगी एक करोड़ की प्रोत्साहन राशि – अनुपम कश्यप

पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की समीक्षा बैठक आयोजित,  सोलर पैनल लगाने पर 60 प्रतिशत तक का अनुदान रोहित भदसाली। शिमला, 05 नवम्बर – उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में आज यहाँ...
Translate »
error: Content is protected !!