विभिन्न जत्थेबंदियों द्वारा दार्शनिक कार्ल मार्क्स के जन्म दिवस मौके  विचार गोष्ठी 

by
गढ़शंकर, 6 मई: स्थानीय गांधी पार्क में स्थित मेजर सिंह मौजी यादकारी लाइब्रेरी में विभिन्न जत्थेबंदियों में  डेमोक्रेटिक टीचर्स फ्रंट,  किर्ती किसान यूनियन तथा ग्रामीण मजदूर यूनियन द्वारा संयुक्त तौर पर महान दार्शनिक, समाजशास्त्री तथा मजदूरों के अध्यापक कार्ल मार्क्स के जन्म दिवस मौके विचार गोष्ठी आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता ग्रामीण मजदूर यूनियन के नेता बगीचा सिंह सहूंगड़ा, किरती किसान यूनियन के नेता हरमेश ढेसी और डीटीएफ के नेता सुखदेव डांसीवाल ने की। इस मौके विचार पेश करते डीटीएफ नेता मुकेश कुमार, मजदूर नेता बगीचा सिंह सहूंगड़ा तथा किसान नेता हरमेश ढेसी ने कहा कि कार्ल मार्क्स ने फ्रेडरिक एंगलज से पहले दार्शनिकों ने दुनिया की सिर्फ व्याख्या ही नहीं की किंतु इसको बदलना कैसे है, इस बारे विस्तृत और गहरा अध्ययन कर इसकी चालक शक्तियों के बारे में विस्तृत जानकारी देते बताया कि समाज का विकास में किरत का रोल, पूंजीपति वर्ग द्वारा मजदूरों की लूट और इस लूट के खिलाफ संघर्ष कर मजदूर कैसे अपना राज स्थापित कर सकते हैं, के बारे विस्तार से जानकारी दी। जिससे प्रेरणा लेकर दुनिया भर में मजदूरों ने मार्क्स की विचारधारा से अगुवाई लेकर बड़ी तबदीलियां कीं और इंकलाब किए। इस समय विचार चर्चा में भाग लेते एटीएफ नेता सुखदेव डांसीवाल, मनप्रीत बोहा, बलकार सिंह बघानिया, सतनाम सिंह सूनी, गुरनाम सिंह और हंसराज गढ़शंकर ने भी मार्क्सवाद की विचारधारा की महत्ता पर बात करते संघर्ष पर बल दिया। इस विचार गोष्ठी में बलवीर सिंह खानपुर, सतपाल कलेर, मनदीप कुमार, जरनैल सिंह, जगदीप कुमार, संदीप गिल, हरभजन सिंह सहूंगड़ा,  जसविंदर सिंह जस्सोवाल, हरभजन सिंह ओटालां, सतनाम सिंह, भूपेंद्र सिंह सड़ोआ,  जसविंदर सिंह, मनजीत बंगा तथा रमेश मलकोवाल आदि ने भी भाग लिया।
फोटो कैप्शन:
जन्मदिन मौके आयोजित विचार गोष्टी दौरान संबोधित करते वक्ता तथा उपस्थिति।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

टूटो मजारा स्थित निर्मल कुटिया में 41 दिवसीय सुखमनी साहिब जाप तप समागम संपन्न होगा

होशियारपुर/दलजीत अज्नोहा : जिला होशियारपुर के गांव टूटो मजारा स्थित निर्मल कुटिया ब्रह्मलीन संत बाबा दलेल सिंह जी में 26वां महान गुरमत संत समागम एवं वार्षिक बरसी का आयोजन इस वर्ष भी अत्यंत श्रद्धा...
article-image
पंजाब

एनकाउंटर के बाद आतंकी गोल्डी बराड़ का गुर्गा मलकीत सिंह पुलिस ने दबोचा

चंडीगढ़ :  पुलिस ने कनाडा में बैठे आतंकवादी गोल्डी बराड़ के गुर्गे मलकीत सिंह उर्फ मैक्सी को एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार किया है. एनकाउंटर के दौरान मैक्सी को पैर में गोली लगी है और...
article-image
पंजाब

अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन के राष्ट्रीय सचिव एडवोकेट विक्रांत राणा ने एडीसी होशियारपुर को सौंपा मांग पत्र

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन (IHRO) के राष्ट्रीय सचिव एडवोकेट विक्रांत राणा ने आज एडीसी श्रीमती अमरबीर कौर भुल्लर को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में हाल ही में हुई पाँच वर्षीय बच्चे के साथ...
article-image
पंजाब

माहिलपुर में दो पेयजल नलकूप और गढ़शंकर में मुकम्मल सीवरेज डाला जाएगा – डिप्टी स्पीकर रौड़ी

गढ़शंकर, 7 मई : गढ़शंकर विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं विधानसभा के डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने बड़े शहरों गढ़शंकर एवं माहिलपुर में सीवरेज एवं पानी से संबंधित समस्याओं तथा उनके दीर्घकालीन...
Translate »
error: Content is protected !!