‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ पर अनमोल शर्मा प्रथम, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित

by

जिला स्तरीय विकसित भारत यूथ पार्लियामेंट में छवि शर्मा दूसरे और नंदिनी ठाकुर तीसरे स्थान पर रहीं; तीनों प्रतिभागी शिमला में करेंगे प्रतिभा का प्रदर्शन

रोहित जसवाल।  । ऊना, 3 नवंबर। ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ विषय पर आयोजित जिला स्तरीय विकसित भारत यूथ पार्लियामेंट-2026 में राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय ऊना के छात्र अनमोल शर्मा ने प्रथम स्थान हासिल किया। छवि शर्मा दूसरे और एसवीएसडी कॉलेज भटोली की छात्रा नंदिनी ठाकुर तीसरे स्थान पर रहीं। तीनों प्रतिभागियों का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया है।

युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के सौजन्य से मेरा युवा भारत ऊना के तत्वावधान में आयोजित इस प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न शिक्षण संस्थानों से 18 से 25 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं ने भाग लिया। प्रतिभागियों को निर्धारित तीन मिनट में ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ विषय पर अपने विचार प्रस्तुत करने थे।

कार्यक्रम में जिला कल्याण अधिकारी आवास पंडित मुख्य अतिथि और एसवीएसडी कॉलेज भटोली के प्राचार्य डॉ. अरविंद शर्मा विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। आवास पंडित ने युवाओं से स्पष्ट लक्ष्य निर्धारित कर अपनी ऊर्जा राष्ट्र निर्माण में लगाने का आह्वान किया। उन्होंने सोशल मीडिया का सीमित और सकारात्मक उपयोग करने की सलाह भी दी।

डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि इस तरह के मंच युवाओं का आत्मविश्वास बढ़ाने के साथ उन्हें जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए तैयार करते हैं।

प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में डॉ. लिली ठाकुर, डॉ. विपुल शर्मा, राजन शर्मा, प्रोफेसर प्रीति शर्मा और यूथ अवार्डी जसवीर ठाकुर शामिल रहे।

जिला युवा अधिकारी प्रदीप कुमार ने बताया कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिता शिमला में प्रस्तावित है। वहां से तीन प्रतिभागियों का चयन राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए किया जाएगा। राष्ट्रीय प्रतियोगिता 9 से 12 जनवरी, 2027 तक दिल्ली में आयोजित होगी। राज्य और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के विषयों की जानकारी प्रतिभागियों को पहले ही उपलब्ध करवा दी जाएगी।

कार्यक्रम के आयोजन में मेरा युवा भारत के स्वयंसेवकों ने भी सहयोग दिया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

62 की उम्र में कम एज के लड़को को डेट करती है महिला : हैरान करने वाला बताया कारण

नई दिल्ली  : कहते हैं प्यार की कोई उम्र नहीं होती। प्यार जाति, धर्म, समुदाय, अमीर-गरीब का भेद न देखता है और न ही समझता है। लेकिन आज का प्यार अब उम्र और लिंग का...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राजकीय माध्यमिक पाठशाला लग्गा में किया गया जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 की गतिविधियों एवं कार्यप्रणाली की दी विस्तार से जानकारी बाल विवाह की बुराई व बाल-शोषण को लेकर हुई विशेष चर्चा एएम नाथ। चम्बा :  चाइल्ड हेल्पलाइन चंबा द्वारा राजकीय माध्यमिक...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

2 गाड़ियों पर बड़ी-बड़ी चट्टानें गिरी :चंडीगढ़-बिलासपुर NH पर हादसा , सभी कार सवार पूरी तरह सुरक्षित

एएम नाथ। बिलासपुर : बिलासपुर में आज दो चलती गाड़ियों पर पहाड़ी से बड़ी-बड़ी चट्टानें गिर गई। इससे दोनों गाड़ी को भारी नुकसान पहुंचा है। दोनों गाड़ी में सवार सभी लोग पूरी तरह सुरक्षित...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आपदा के नुकसान की भरपाई के लिए एरिया स्पेसिफिक प्लान की आवश्यकता : जयराम ठाकुर

आपदा से हुए नुकसान के मूल्यांकन के बाद दिल्ली जाकर करेंगे निवेदन एएम नाथ। मंडी : आपदा में हुए नुकसान का आकलन करने रविवार को थुनाग आ रहे अंतर मंत्रालयीय केंद्रीय दल के दौरे...
Translate »
error: Content is protected !!