सुक्खू ने किया ऐलान …..चुवाड़ी में सिविल कोर्ट खुलेगा, सीबीएसई स्कूल भी बनेगा ; भटियात को 10 करोड़ की सौगात

by

 गरीब परिवारों की महिलाओं को अगले महीने से मिलेंगे 1500 रुपए प्रतिमाह; 300 यूनिट मुफ्त बिजली और स्वास्थ्य बीमा की सुविधा भी

एएम नाथ। चंबा। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चंबा जिले के भटियात विधानसभा क्षेत्र को कई विकासात्मक सौगातें दीं। चुवाड़ी में सिविल कोर्ट खोलने और क्षेत्र में सीबीएसई से संबद्ध स्कूल स्थापित करने की घोषणा की। इसके अलावा विभिन्न सड़क परियोजनाओं के लिए 10 करोड़ रुपए की वित्तीय सहायता देने का ऐलान किया। मुख्यमंत्री ने ये घोषणाएं चुवाड़ी चौगान में आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कीं।May be an image of one or more people and crowd

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार अगले महीने से ‘मुख्यमंत्री का अपना परिवार सुखी परिवार योजना’ शुरू करेगी। इसके तहत गरीब परिवारों की पात्र महिलाओं को हर महीने 1500 रुपए की आर्थिक सहायता दी जाएगी। लाभार्थियों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली और स्वास्थ्य बीमा कार्ड के माध्यम से निःशुल्क चिकित्सा सुविधा भी उपलब्ध करवाई जाएगी। उन्होंने बताया कि इस योजना से भटियात विधानसभा क्षेत्र के करीब 10 हजार पात्र परिवारों की 20 हजार महिलाएं लाभान्वित होंगी।

किसानों और पशुपालकों को मिल रहा बेहतर समर्थन मूल्य

सुक्खू ने कहा कि प्रदेश सरकार ने ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए स्पष्ट दृष्टिकोण के साथ काम किया है। सरकार कच्ची हल्दी 150 रुपए, गेहूं 80 रुपए और मक्की 50 रुपए प्रति किलो के न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीद रही है। वहीं, गाय के दूध के लिए 61 रुपए और भैंस के दूध के लिए 71 रुपए प्रति लीटर समर्थन मूल्य दिया जा रहा है। यह दरें पहले की तुलना में लगभग दोगुनी हैं।May be an image of one or more people

चंबा मेडिकल कॉलेज को 190 करोड़ आवंटित

मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों तक आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने के लिए स्वास्थ्य क्षेत्र में कई सुधार किए गए हैं। चंबा मेडिकल कॉलेज के सुचारू संचालन के लिए 190 करोड़ रुपए आवंटित किए गए हैं। इसके अलावा मेडिकल कॉलेज में 32 स्नातकोत्तर सीटें भी उपलब्ध करवाई गई हैं।

उन्होंने पूर्व भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पिछली सरकार ने आवश्यक स्टाफ की व्यवस्था किए बिना कई स्वास्थ्य और शैक्षणिक संस्थान खोल दिए थे। वर्तमान सरकार ने शैक्षणिक संस्थानों का युक्तिकरण किया और शिक्षकों के हजारों रिक्त पद भरे हैं। प्रदेश के प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में कम से कम दो से तीन सीबीएसई संबद्ध स्कूल खोले गए हैं। पूरी तरह मेरिट के आधार पर 2700 से अधिक शिक्षकों की भर्ती की गई है।

सुक्खू ने बताया कि 100 से अधिक स्कूलों को सीबीएसई से संबद्ध किया जा रहा है। इसके लिए शैक्षणिक स्टाफ के पदों पर भर्ती का विज्ञापन भी जारी किया जा चुका है। उन्होंने दावा किया कि सरकार के प्रयासों से वर्ष 2025 में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के मामले में हिमाचल देश में पांचवें स्थान पर पहुंचा है, जबकि वर्ष 2021 में प्रदेश 21वें स्थान पर था।May be an image of one or more people and crowd

केंद्र से आर्थिक मदद नहीं मिलने का आरोप

मुख्यमंत्री ने कहा कि वित्तीय चुनौतियों के बीच केंद्र सरकार ने हिमाचल को मिलने वाला राजस्व घाटा अनुदान बंद कर दिया है। प्राकृतिक आपदा के बाद प्रधानमंत्री के प्रदेश दौरे के दौरान घोषित 1500 करोड़ रुपए की सहायता राशि भी अभी तक नहीं मिली है। उन्होंने कहा कि इन चुनौतियों के बावजूद प्रदेश सरकार संसाधन जुटाने और भ्रष्टाचार समाप्त करने के प्रयासों से हिमाचल को समृद्ध और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही है।

उन्होंने पूर्व भाजपा सरकार पर लोगों की भावनाओं से खिलवाड़ करने और सुशासन के मोर्चे पर विफल रहने का आरोप भी लगाया।May be an image of one or more people

भटियात में संतुलित विकास का दावा

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि वर्तमान सरकार ने चंबा जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों में संतुलित विकास सुनिश्चित किया है। उन्होंने अपने गृह विधानसभा क्षेत्र भटियात का जिक्र करते हुए कहा कि पहले इस क्षेत्र को पिछड़ा माना जाता था, लेकिन अब सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा और पेयजल सहित विभिन्न क्षेत्रों में विकास कार्य हुए हैं।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने कमजोर वर्गों की सामाजिक सुरक्षा मजबूत करने के लिए मुख्यमंत्री सुख-आश्रय योजना और मुख्यमंत्री ग्रीन पंचायत योजना जैसी पहलें शुरू की हैं। प्राकृतिक आपदा में पूरी तरह क्षतिग्रस्त मकानों के पुनर्निर्माण के लिए दी जाने वाली सहायता राशि भी 1.50 लाख रुपए से बढ़ाकर 8.50 लाख रुपए की गई है। पठानिया ने मुख्यमंत्री के समक्ष भटियात क्षेत्र की विभिन्न विकासात्मक मांगें भी रखीं।

कार्यक्रम के दौरान सातवें राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष एवं रामपुर के विधायक नंद लाल तथा युवा कांग्रेस नेता चंद्रमणि कुलेठी के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई।

इस अवसर पर विधायक नीरज नैय्यर, पूर्व मंत्री आशा कुमारी, पूर्व विधायक अजय महाजन, जिला परिषद अध्यक्ष रेखा ठाकुर सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

पार्वती परियोजना की टनल लीक, पालचरा गांव में घुसा मलबा-पानी

एडिट-5 से भारी रिसाव के बाद पालचरा में तबाही, दो मकान दबे 13 से अधिक घर, दुकानें और कैफे क्षतिग्रस्त; एसडीएम ने दिए मजिस्ट्रेट जांच के आदेश एएम नाथ। कुल्लू एनएचपीसी की पार्वती जल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बागवानी योजनाओं में फर्जीवाड़े से लाखों की सब्सिडी हड़पने का आरोप, विजिलेंस ने कसा शिकंजा

फर्जी बिल-वाउचर और कूटरचित दस्तावेजों से 36.42 लाख की सब्सिडी लेने का मामला; पिता-पुत्र समेत तीन पर FIR एएम नाथ।   कांगड़ा।  बागवानी विभाग की विभिन्न योजनाओं में कथित फर्जी बिल-वाउचर और कूटरचित दस्तावेजों के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पलांखवाला में आयोजित भागवत कथा का छठा दिन : साध्वी ऋषि गिरी जी महाराज ने बाणासुर और नरकासुर राक्षस की कथा सुनाई

बद्दी, 17 अप्रैल (तारा) :  बद्दी नगर के पलाखंवाला में आयोजित श्री मदभागवत कथा के पांचवे दिन शुक्रवार को प्रसिद्ध अंतरराष्ट्रीय कथावाचक आचार्य 108 साध्वी ऋषि गिरी जी महाराज ने नरकासुर और बाणासुर की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुकेश अग्निहोत्री ने जिला स्तरीय समारोह में राष्ट्रीय ध्वज फहराया : बीत एरिया इरिगेशन स्कीम 2 के लिए 75 करोड़ की डीपीआर तैयार

ऊना : 74वां गणतंत्र दिवस समारोह पूरे हर्षोल्लास से मनाया गया। डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने सीनियर सेकेंडरी स्कूल बॉयज के ग्राउंड में आयोजित जिला स्तरीय समारोह में राष्ट्रीय ध्वज फहराया और उन्होंने परेड...
Translate »
error: Content is protected !!