वन भूमि पर अतिक्रमण के संबंध में सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों के अनुरूप बनेगी नीति

by
एक सप्ताह के भीतर नीति का प्रारूप सौंपेगी सब-कमेटी
राजस्व मंत्री की अध्यक्षता में वन और विधि विभाग के अधिकारियों के साथ हुई बैठक
एएम नाथ। शिमला : राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी की अध्यक्षता में आज यहां वन भूमि पर अतिक्रमण के संबंध में नीति प्रारूप तैयार करने पर गहन विचार-विमर्श हुआ। सर्वोच्च न्यायालय ने इस संबंध में दिशा-निर्देश जारी किए है। बैठक में राजस्व, वन और विधि विभाग के अधिकारियों के साथ चर्चा की गई।
जगत सिंह नेगी ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा कल्याणकारी राज्य की अवधारण के अनुरूप एक नीति प्रारूप तैयार करने पर गहराई से विचार-विमर्श किया गया।
बैठक में अतिरिक्त सचिव राजस्व अनिल चौहान की अध्यक्षता में एक सब-कमेटी बनाने का निर्णय लिया गया। सब-कमेटी में वन और विधि विभाग के अधिकारी भी शामिल होंगे। यह कमेटी सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों के अनुरूप एक सप्ताह के भीतर नीति का प्रारूप सौंपेगी।
बैठक में अतिरिक्त मुख्य सचिव कमलेश कुमार पंत, प्रधान मुख्य वन अरण्यपाल (वन बल प्रमुख) संजय सूद, अतिरिक्त सचिव राजस्व बलवान चंद, अतिरिक्त सचिव राजस्व सुनील वर्मा, संयुक्त सचिव विधि डॉ. विवेक ज्योति और अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने हिमाचल डांस चैम्पियनशिप के विजेताओं को किया पुरस्कृत

एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज गेयटी थियेटर शिमला में लाइव टाइम्स टीवी द्वारा आयोजित हिमाचल डांस चैम्पियनशिप सीजन-3 के ग्रैंड फिनाले कार्यक्रम में शिरकत की। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एचआइवी, एसटीआई, टीबी और हेपेटाइटिस संबंधी स्वास्थ्य सेवाओं के लिए 12 ई-स्कूटरों को मुख्यमंत्री ने झंडी दिखाकर रवाना किया

शिमला :  मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने शिमला स्थित सरकारी आवास ओक ओवर से 12 ई-स्कूटरों को झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि इस पहल का उद्देश्य है कि एचआईवी, एसटीआई, टीबी...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

कांग्रेस को उल्टी पड़ रही अपनी ही रणनीति : सांसदों की पत्नियों को टिकट देकर कांग्रेस उलझी

पंजाब विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस की चुनावी रणनीति फिलहाल उल्टी पड़ती नजर आ रही है। पार्टी ने इस बार कुछ खास उम्मीदों के साथ सांसदों की पत्नियों को टिकट दिया, लेकिन अब यह फैसला...
article-image
हिमाचल प्रदेश

DAP पर मिला आश्वासन : पंजाब के कृषि मंत्री की माझा किसान संघर्ष समिति के साथ बैठक, 4 टीमों का गठन

पंजाब की भगवंत मान सरकार प्रदेश के विकास के साथ-साथ राज्य में कृषि और किसानों को भी आगे बढ़ाने के लिए लगातार काम कर रहे हैं। हाल ही एक बार फिर से पंजाब की...
Translate »
error: Content is protected !!