वन मंडल डलहौजी के तहत विभिन्न प्रजातियों के एक क्विंटल से अधिक बीज की हुई बुआई : 1200 सौ के करीब लोगों ने दिया सहयोग

by

चंबा, 7 जुलाई :वन मंडल डलहौजी के तत्वावधान में जारी मानसून सीजन के दौरान विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों के सहयोग से क्रियान्वित किए जा रहे बीज बुआई सप्ताह आज समापन हुआ ।
वन मंडल अधिकारी डलहौजी रजनीश महाजन ने जानकारी देते हुए बताया कि मंडल के चार वन परिक्षेत्रों डलहौजी, बकलोह चुवाड़ी और भटियात के तहत 1 जुलाई से 7 जुलाई तक बीज बुआई सप्ताह का आयोजन किया गया।
इसमें 1200 सौ के करीब स्थानीय लोगों जिसमें वन प्रबंधन समितियों , विभिन्न शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों एवं विभागीय कर्मचारियों के परिवारों ने विभिन्न प्रजातियों के एक क्विंटल से अधिक बीजों बुआई की ।
इसके अंतर्गत दिन निर्धारित कर विभिन्न प्रजातियों के बीजों को रोका गया । इसके तहत पहले दिन जामून के बीज , दूसरे दिन देसी आम की गुठलियां , तीसरे से लेकर सातवें दिन तक वन मण्डल के अंतर्गत विभिन्न अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने अपने परिवार सहित विभिन्न प्रजातियों के बीजों को रोपित किया ।
उन्होंने आगे बताया कि प्रत्येक वन परिक्षेत्र के तहत विभिन्न प्रजातियों के बीज बुआई का कार्य आगजनी और भू-क्षरण से प्रभावित पचास प्रतिशत से कम जीवांत वन रक्वों में किया गया। साथ में प्रभावी मृदा संरक्षण को लेकर लगभग 3 फुट लम्बी बदाह (Salix) की लगभग 1000 टहनियों को भी रोपित किया गया ।
रजनीश महाजन ने बताया कि बीज बुआई सफ्ताह बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया । इसका एकमात्र उद्देश्य जनसाधारण को पर्यावरण के प्रति जागरूक करके क्षेत्र की जैव विविधता को बढ़ाना है । सप्ताह के सफल आयोजन में सहायक वन सहायक वन अरण्यपाल रवि गुलेरिया, वन परीक्षेत्र अधिकारी राहुल ठाकुर, सरवन सिंह , रवि कुमार, संजीव कुमार का विशेष सहयोग रहा ।
……

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

शर्मसार ! मां-बाप ने अपना बच्चा ही चिट्टे की खातिर कबाड़ी को बेच डाला

बुढलाडा  : स्थानीय बुढलाडा कस्बे के एक पति-पत्नी ने अपने 6 महीने के जिगर के टुकड़े को चिट्टे के लिए बेच दिया। ढाई महीने बाद, मासूम की नशेड़ी मां को अपने बच्चे को बेचने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

किसी भी प्रदेश की संस्कृति के संवर्धन व संवाहन के लिए युवाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण : राजेश धर्मानी

बिलासपुर : कैबिनेट मंत्री राजेश धर्मानी ने आज युवा सेवा एवम खेल विभाग हिमाचल प्रदेश द्वारा आयोजित 39वे राज्य स्तरीय युवा उत्सव 2023 के समापन अवसर पर बहुउद्देशीय सांस्कृतिक परिसर बिलासपुर में जनसभा को...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रदेश सरकार की नाकामी का परिणाम है सड़कों पर उतरे लोग : जयराम ठाकुर

जनता की अपेक्षाओं की उपेक्षा नहीं कर सकती है सरकार एएम नाथ। शिमला : पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने शिमला से जारी बयान में कहा कि प्रदेश की सुक्खू सरकार पूरी...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

मस्जिद के अवैध हिस्से को तोड़ने में देरी पर भड़के : मंडी में हिंदू संगठनों का प्रदर्शन

एएम नाथ। मंडी :  मंडी में  हिंदू संगठन  एक बार फिर से सड़कों पर उतर आए हैं। मंडी नगर निगम कमिश्नर के मस्जिद तोड़ने के आदेशों के बावजूद अवैध हिस्सा नहीं हटाने से हिंदू...
Translate »
error: Content is protected !!