वन मित्र भर्ती के लिए आवेदन 30 दिसंबर तक : वन वृत्त हमीरपुर के अंतर्गत आने वाले वन मंडल हमीरपुर, ऊना और देहरा की कुल 194 वन बीटों में वन मित्रों की भर्ती के लिए

by

हमीरपुर 29 नवंबर। वन वृत्त हमीरपुर के अंतर्गत आने वाले वन मंडल हमीरपुर, ऊना और देहरा की कुल 194 वन बीटों में वन मित्रों की भर्ती के लिए 30 दिसंबर तक आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। ये आवेदन पत्र संबंधित वन परिक्षेत्र कार्यालय में जमा करवाने होंगे।
वन वृत्त हमीरपुर के अरण्यपाल निशांत मंढोत्रा ने बताया कि आवेदन की प्रक्रिया 30 नवंबर से आरंभ की जा रही है।
इच्छुक उम्मीदवार वन विभाग के वेबसाइट या अपने निकटतम वन परिक्षेत्र अधिकारी कार्यालय से आवेदन पत्र प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि आवेदन पत्र जमा करवाने की अंतिम तिथि 30 दिसंबर निर्धारित की गई है। जबकि, जनजातीय और दूरवर्ती क्षेत्रों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 15 जनवरी 2024 तय की गई है।
भर्ती प्रक्रिया और अन्य जानकारी के लिए संबंधित वन परिक्षेत्र अधिकारी कार्यालय में संपर्क किया जा सकता है। अरण्यपाल ने बताया कि हमीरपुर की 70 वन बीटों, ऊना की 66 और देहरा की 58 बीटों में प्रदेश सरकार की वन मित्र योजना के तहत वन मित्रों की भर्ती की जाएगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

22 मार्च को विद्युत आपूर्ति बाधित

बी बी एन, 20 मार्च (तारा) :  हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड बद्दी से प्राप्त जानकारी के अनुसार आवश्यक रखरखाव के दृष्टिगत 22 मार्च, 2026 को विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी वरिष्ठ अधिशाषी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चुनावों में जनता को जो 10 गारंटियां दी , उन्हें धरातल पर लागू करने की शुरुआत कर दी : आशीष बुटेल

सीपीएस ने बदेहड़ में सुनीं समस्याएं पालमपुर, 10 जून :- मुख्य संसदीय सचिव, शहरी विकास एवं शिक्षा आशीष बुटेल ने शनिवार को पालमपुर विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत बदेहड़ में लोगों की समस्याओं को...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हाईकमान के आदेश सर्वोपरि, पार्टी के लिए कुछ भी करने को तैयार : आजाद विधायक इस्तीफा देकर दोबारा विधायक का चुनाव लड़ रहा, ऐसी क्या मजबूरी : कमलेश

धरतीपुत्र कहलाने वालों का तो जन्म ही मुंबई का, मेरा तो जन्म, पढ़ाई सब देहरा की लोगों का स्नेह-समर्थन मिल रहा, गांव-गांव जाकर हल करूंगी समस्याएं, भाजपाई बड़ी संख्या जता रहे आस्था एएम नाथ।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

3 की मौके पर ही मौत : बोलेरो जीप चिकनी मिट्टी पर फिसलकर खाई में जा गिरी, तीनों पंजाब, हरियाणा और उत्तराखंड के रहने वाले

एएम नाथ। मंडी :  मंडी जिले में कटौला के मरोगी मोड़ पर राक्षनाला के पास  सुबह 7:00 बजे बोलेरो जीप चिकनी मिट्टी पर फिसलकर खाई में जा गिरी। इस दुर्घटना में गाड़ी में सवार...
Translate »
error: Content is protected !!