शहीद पायलट नमांश स्याल को पटियालकर में दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

by
एएम नाथ।  धर्मशाला, 23 नवंबर: तेजस क्रैश में शहीद हुए पायलट फ़्लाइट लेफ्टिनेंट नमांश स्याल का पार्थिव शरीर आज उनके पैतृक गाँव पटियालकर पहुंचा, जहाँ क्षेत्रभर के लोग नम आँखों से अपने वीर सपूत को अंतिम विदाई देने पहुंचे। मुखाग्नि उनके ताया के पुत्र निशांत ने दी।
इस अवसर पर आयुष, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री यादविंद्र गोमा, पर्यटन निगम के अध्यक्ष (कैबिनेट रैंक) आर.एस. बाली, हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम के उपाध्यक्ष अजय वर्मा, उपायुक्त कांगड़ा हेमराज बैरवा, देहरा के पुलिस अधीक्षक मयंक चौधरी, एसडीएम मनीष शर्मा, पूर्व मंत्री विपिन सिंह परमार, पूर्व विधायक अरुण मेहरा, तथा भारतीय सेना और वायुसेना के वरिष्ठ अधिकारियों ने शहीद पायलट नमांश स्याल को उनके गाँव पटियालकर में पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
No photo description available.
शहीद के पार्थिव शरीर के गाँव पहुँचने पर सम्पूर्ण क्षेत्र शोक और गर्व की भावना से भर उठा। उपस्थित अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और सैन्य अधिकारियों ने परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि शहीद पायलट नमांश स्याल का बलिदान राष्ट्र सदैव स्मरण रखेगा।
May be an image of one or more people
माननीय मंत्री यादविंद्र गोमा, उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया, पर्यटन निगम के अध्यक्ष आर.एस. बाली, परिवहन निगम के उपाध्यक्ष अजय वर्मा, तथा उपायुक्त हेमराज बैरवा गगल हवाई अड्डे पर भी मौजूद रहे और परिवार को इस दुख की घड़ी में ढाढ़स बंधाया।
शहीद के पार्थिव शरीर का सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

बीबीएन क्रिकेट लीग सीजन 6 की ट्रॉफी व किट लांच – 20 से 22 मार्च को बददी के निमंत्रण पैलेस में होने जा रहा है आयोजन

12 टीमें लेंगी हिस्सा, टी शर्ट व ट्राफियाें का एसडीएम नालागढ़ व बददी ने की लांचिंग बी बी एन, 13 मार्च (तारा) : प्रदेश के औद्योगिक नगर बीबीएन में खेली जाने वाली बहुचर्चित बीबीएन क्रिकेट...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हाईकोर्ट ने मांगा 64 करोड़ जमा करवाने का ब्योरा- हिमाचल भवन दिल्ली की संपत्ति जब्त करने का मामला

रोहित जसवाल। शिमला : हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने राज्य सरकार से 64 करोड़ रुपये का अपफ्रंट प्रीमियम 29 करोड़ रुपये ब्याज सहित जमा करवाने की कैलकुलेशन शीट मांगी है। हिमाचल भवन दिल्ली की संपत्ति...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एसडीएम ड्यूटी समय पर निजी कार्यक्रम में नहीं करेंगे शिरकत : अनुपम कश्यप

जिला स्तरीय राजस्व मामलों की समीक्षा बैठक आयोजित एएम नाथ। शिमला  जिला स्तरीय राजस्व मामलों की समीक्षा बैठक उपायुक्त अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में बचत भवन में आयोजित की गई। इस बैठक में राजस्व...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जलरक्षकों समेत सभी पैरावर्कर और आउटसोर्स का वेतन समय से जारी करे सरकार : जयराम ठाकुर —– सराज के बागाचनोगी में अंडर-19 खण्ड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का नेता प्रतिपक्ष ने किया शुभारंभ

अंडर-12 प्रतियोगिता पर लगी रोक हटाने का सरकार से  किया अनुरोध एएम नाथ। मण्डी :   नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मंडी से जारी प्रेस वक्तव्य में कहा कि प्रदेश के सभी पैरा वर्कर्स, आउटसोर्स...
Translate »
error: Content is protected !!