वरिष्ठ नागरिकों के लिए सरकारी योजनाओं पर एक दिवसीय कार्यशाला एवं जेरियाट्रिक केयर गिवर प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरु

by
एएम नाथ। बिलासपुर, 10 नवम्बर: इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी, जिला शाखा बिलासपुर एवं हेल्प एज इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में “वरिष्ठ नागरिकों के लिए सरकारी नीतियों एवं योजनाओं की जागरूकता” विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन जिला भाषा कार्यालय परिसर बिलासपुर में किया गया। इस कार्यशाला में बिलासपुर एल्डर्स एसोसिएशन, पेंशनर एसोसिएशन एवं रोटरी क्लब बिलासपुर के लगभग 45 सदस्यों ने भाग लिया।
इस बारे जानकारी देते हुए सचिव, रेड क्रॉस सोसाइटी बिलासपुर अमित कुमार ने बताया कि कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश पेट्रोल पंप डीलर एसोसिएशन के अध्यक्ष, सुकुमार सिंह ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने सभी प्रतिभागियों का धन्यवाद करते हुए कहा कि वरिष्ठ नागरिक समाज में जागरूकता फैलाने का एक प्रमुख माध्यम हैं और उन्हें चाहिए कि वह सरकारी योजनाओं की जानकारी उन तक पहुंचाएं जो वास्तव में सहायता के पात्र हैं। उन्होंने रेड क्रॉस सोसाइटी और हेल्प ऐज इंडिया के कार्यों की सराहना की और सभी से आग्रह किया कि वह रेड क्रॉस का सहयोग करें ताकि जरूरतमंदों तक सहायता पहुंचाई जा सके।
कार्यशाला में जिला कल्याण अधिकारी, आर.सी. बंसल, महासचिव, एल्डर्स एसोसिएशन मस्त राम वर्मा, अधिवक्ता प्रकाश बंसल, सुशील पुंडीर, आनंद कुमार, रविंद्र भट्ट, सत्या चंदेल जिला बाल संरक्षण अधिकारी, ओम प्रकाश गर्ग, चेतराम वर्मा, एन.आर. शर्मा, टेक चंद सैनी ने सहभागिता कर परिचर्चा में भाग लिया।
इसी क्रम में हेल्प एज इंडिया एवं इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी, बिलासपुर द्वारा 11 से 13 नवम्बर तक होटल नीलम, बिलासपुर में तीन दिवसीय जेरियाट्रिक केयरगिवर प्रशिक्षण कार्यक्रम का भी आयोजन किया जा रहा है। यह प्रशिक्षण प्रतिदिन प्रातः 10ः30 बजे से अपराह्न 4ः00 बजे तक चलेगा, जिसमें नर्सिंग संस्थानों, वृद्धाश्रमों, आशा कार्यकर्ताओं एवं पारिवारिक देखभाल कर्ताओं सहित लगभग 30 प्रतिभागी भाग लेंगे।
यह पहल वरिष्ठ नागरिकों की देखभाल एवं कल्याण के प्रति समाज में संवेदनशीलता और जागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक सराहनीय कदम है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल में भारी बारिश का क्रम रहेगा जारी : कल बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश में आज तेज बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। 24 घंटों के लिए सोलन और सिरमौर जिलों में फ्लैश फ्लड का अलर्ट भी जारी हुआ...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कायराना हरकत : पाकिस्तान से जारी हुआ पुलिस की हत्या का वीडियो : पंजाब में सुरक्षा और सियासत दोनों गर्म!

 गुरदासपुर : पाकिस्तान में  कोतहरीक-ए-तालिबान हिंदुस्तान TTH नामक संगठन ने भी साझा किया है। इसी संगठन ने रविवार को हुई इन हत्याओं की जिम्मेदारी ली थी। हालांकि पंजाब पुलिस ने अब तक इन दावों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हृदयवासिनी मंदिर में भागवत कथा सुनने पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री एवम नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर

एएम नाथ। मंडी :   नवरात्रों के दौरान मंडी के पडल स्थित हृदयवासिनी मंदिर में चल रही श्री मद भागवत कथा श्रवण करने पूर्व मुख्यमंत्री एवम नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर भी पहुंचे। इस दौरान उन्होंने...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

नया ‘हिट एंड रन’ कानून क्या है …………

हिट एंड रन कानून का देश भर में विरोध हो रहा है। ज्यादातर राज्यों में ट्रक चलाने वाले इस कानून का विरोध कर रहे हैं। क्योंकि इसके तहत अब ज्यादा कड़ी सजा का प्रावधान...
Translate »
error: Content is protected !!