वरिष्ठ पत्रकार दलजीत अजनोहा ने किया दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान, नूरमहल का दौरा — स्वामी गिर्धरानंद जी महाराज से की विशेष भेंट

by

नूरमहल/होशियारपुर /दलजीत अजनोहा : प्रख्यात वरिष्ठ पत्रकार दलजीत अजनोहा ने आज दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान (DJJS), नूरमहल का दौरा किया। इस अवसर पर उन्होंने संस्थान के वरिष्ठ संत स्वामी गिर्धरानंद जी महाराज से सौजन्य मुलाकात की।

मुलाकात के दौरान संस्थान द्वारा चलाए जा रहे आध्यात्मिक और सामाजिक कार्यों पर विस्तृत चर्चा हुई। स्वामी जी ने संस्थान के विभिन्न सेवाकार्यों की जानकारी देते हुए बताया कि DJJS मानवता की सेवा हेतु नशा मुक्ति, महिला सशक्तिकरण, पर्यावरण संरक्षण, युवा मार्गदर्शन और आंतरिक जागृति जैसे क्षेत्रों में सक्रिय रूप से कार्य कर रहा है।

श्री अजनोहा ने संस्थान के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे संस्थानों की भूमिका एक समरस, शांतिपूर्ण और जागरूक समाज के निर्माण में अत्यंत महत्वपूर्ण है।

यह मुलाकात एक सकारात्मक संवाद का माध्यम बनी, जिसमें समाज के उत्थान हेतु विचारों और संकल्पों का आदान-प्रदान हुआ।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पंजाब में बदलते मौसम को लेकर बदला स्कूलों का समय

राज्य में बढ़ती ठंड को देखते हुए पंजाब सरकार ने स्कूलों के समय में बदलाव किया है। 1 नवंबर से पंजाब के सरकारी, निजी, सहायता प्राप्त और मान्यता प्राप्त स्कूलों के समय में बदलाव...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

अमेरिका में बड़े आतंकी हमले की साजिश नाकाम : ISIS समर्थक को किया गिरफ्तार

वाशिंगटन : अमेरिका में न्यू ईयर ईव के मौके पर एक बड़े आतंकी हमले की साजिश को एफबीआई और स्थानीय एजेंसियों ने समय रहते नाकाम कर दिया। अमेरिकी न्याय विभाग के अनुसार, नॉर्थ कैरोलिना के...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

500 से ज्यादा महिलाओं के साथ हमबिस्तर हुआ ये क्रिकेटर, ऑटोबायोग्राफी में इस देश की लड़कियों को बताया अपनी कमजोरी

वेस्टइंडीज टीम की एक समय क्रिकेट जगत में तूती बोलती थी. 1970-90 के दशक में इस टीम के पास शानदार तेज गेंदबाजों की फौज थी. मैल्कम मार्शल, जोएल गार्नर, कर्टली एम्ब्रोस, एंडी रॉबर्ट्स जैसे...
article-image
पंजाब

पंजाब में पराली जलाने के 2,347 मामले : 40.37 लाख रुपये जुर्माना लगाया; 647 FIR दर्ज

तरनतारन 558 घटनाओं के साथ सबसे आगे, फिरोजपुर दूसरे स्थान पर; 85.10% धान कटाई पूरी होने के बाद भी नहीं थम रही आगजनी पटियाला। पंजाब में धान कटाई के सीजन के दौरान पराली जलाने...
Translate »
error: Content is protected !!