वर्तमान सरकार नशा और नशा तस्करों को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेगी, नशे के खिलाफ हर घर को जोड़ेंगे, बनाएंगे जन-आंदोलन : मुकेश अग्निहोत्री

by

ऊना, 25 जून – उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने शनिवार को ऊना के परिधि गृह में आयोजित प्रेस वार्ता में कहा कि नशे के खिलाफ प्रदेश के हर घर को जोड़कर जन आंदोलन बनाया जाएगा। 27 जून, 2023 को हरोली विधानसभा क्षेत्र के हरोली से कांगड़ तक नशे के खिलाफ होने वाली ब्रिस्क वॉक की जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि हरोली में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम का संदेश प्रदेश और देश के दूसरों राज्यों तक पहुंचेगा। यह कार्यक्रम अपने आप में अनूठा है और इसके माध्यम से प्रदेशवासियों से नशे के खिलाफ मुहिम छेड़ने का आह्वान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ब्रिस्क वॉक को सुबह 8 बजे हरी झंड़ी दिखाएंगे। उन्होंने इस दौरान नशे के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की वचनबद्धता को भी दोहराया।
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि ऊना एक सीमांत जिला होने के चलते नशा तस्करी के लिए संवेदनशील है ऐसे में यह कार्यक्रम अहम है। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम की थीम वॉक फॉर लाईफ – नशे के विरुद्ध एक पहल है।
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान सरकार नशा और नशा तस्करों को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने राजनीतिक दलों से जुड़े नेताओं से आह्वान किया कि चिट्टे से जुड़े तस्करों को बचाने के लिए किसी भी प्रकार का राजनैतिक दबाव न बनाया जाए। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार नशा तस्करों और दलालों के खिलाफ निर्णायक लड़ाई लड़ेगी। इसके लिए सबसे पहले लोगों को जागरूक करना आवश्यक है। इसी कड़ी में हरोली से कांगड़ तक आयोजित होने वाली ब्रिस्क वॉक अहम साबित होगी।
उपमुख्यमंत्री ने जानकारी प्रदान करते हुए कहा कि कार्यक्रम में कार्यकारी पुलिस महानिदेशक सतवंत अटवाल त्रिवेदी भी मुख्य रूप से शामिल होंगी। इसके अलावा हजारों की तादाद में विभिन्न संबंधित विभागों, विभिन्न संस्थानों के विद्यार्थी, समाज के विभिन्न तबकों के लोग इस वॉक का हिस्सा बनेंगे। इस कार्यक्रम से पहले विद्यार्थियों के मध्य नारा लेखन, चित्रकला आदि प्रतियोगिताएं भी करवाई जा रही हैं। इन प्रतियोगिताओं में विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कृत भी किया जाएगा। उन्होंने आम लोगों से इस आयोजन में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील भी की।
उपमुख्यमंत्री ने मीडिया कर्मियों से अपील करते हुए इस मुहिम को जन-जन तक पहुंचाने के लिए अपना सहयोग देने का आहवान भी किया। उन्होंने कहा कि सरकार ने पुलिस विभाग को नशे से निपटने के लिए सख्त निर्देश जारी किए गए हैं। सरकार कानूनों में हर संभव संशोधन कर नशे पर लगाम लगाएगी। इसके साथ ही नशे की गिरफ्त में आने वाले लोगों को इस दलदल से बाहर निकालने के लिए हर संभव प्रयास करेगी। उन्होंने कहा कि सरकार नशा मुक्ति केंद्रों पर भी नजर बनाए हुए है। उन्होंने कहा कि कुछेक ऐसे प्रकरण सामने आए हैं जिसमे नशा मुक्ति केंद्रों की संलिप्तता सामने आई है। ऐसे मामलों को भी सख्ती से निपटने की बात उपमुख्यमंत्री ने कही।
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि कार्यक्रम में पंजाबी लोक गायक कंवर ग्रेवाल और मास्टर सलीम भी गायन के माध्यम से नशे के खिलाफ संदेश देंगे। इसके अलावा विभिन्न संस्थानों के छात्रों द्वारा गिद्दा, भांगड़ा और नाटी का आयोजन होगा।
प्रेस वार्ता के दौरान कांग्रेस जिला अध्यक्ष एवं हिमाचल पथ परिवहन निगम के निदेशक मंडल के सदस्य रणजीत सिंह राणा, प्रदेश कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता वीरेंद्र धर्माणी, हरोली ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विनोद बिट्टू सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने निर्माणाधीन हिमाचल निकेतन का किया दौरा : निर्माण कार्य को समयबद्ध पूर्ण करने के दिए निर्देश

एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री  सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने वीरवार सांय नई दिल्ली के द्वारका में निर्माणाधीन हिमाचल निकेतन का दौरा कर निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को इसका निर्माण कार्य समयबद्ध...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मुझे गद्दार कह लें, हजार बार कह लें… भारतीय ड्रोन से बेशुमार शहादतें हुई : जश्न में डूबी पाकिस्तानी अवाम को पत्रकारों ने झकझोरा

‘…ये जवाब नहीं है, उन्होंने आपके मैनलेंड के चार शहरों में टारगेट को हिट किया है, दर्जनों बंदों को मार दिया है यार, आप क्या बात कर रहे हैं कि उनका तैयारा हमने गिरा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पीएम की अपील का असर : हिमाचल राजभवन में हर रविवार पेट्रोल-फ्री संडे; काफिला भी आधा

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री मोदी की फ्यूल बचत की अपील पर हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल कविंद्र गुप्ता ने ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। अब राजभवन में हर रविवार ‘पेट्रोल-फ्री संडे’ मनाया जाएगा, जिसके तहत किसी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

उप मुख्यमंत्री ने लगभग 13 करोड़ रूपये की विकास योजनाएं लोगों को समर्पित की : लोगों को स्वच्छ पेयजल व सिंचाई सुविधा उपलबध करवाना सरकार की प्राथमिकता – मुकेश अग्निहोत्री

उप मुख्यमंत्री ने नगनोली-ऊना बस सेवा को दिखाई हरी झंडी ,  लोगों की सुनी समस्याएं, मौके पर किया निपटारा ऊना, 13 मार्च – उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्हिोत्री ने बुधवार को हरोली विधानसभा क्षेत्र के...
Translate »
error: Content is protected !!