वर्षा जल के संवर्धन व संचयन के लिए सबको करने होंगे प्रयासः एडीसी, कैच द रेन अभियान के दूसरे चरण को सफल बनाने के लिए एडीसी ने बुलाई बैठक

by
ऊना, 30 जनवरी : जनवरी से जून तक चलाए जा रहे कैच द रेन अभियान के दूसरे चरण के सफल कार्यान्वयन को लेकर आज डीआरडीए सभागार में एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिकी अध्यक्षता अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. अमित कुमार शर्मा ने की।
एडीसी डॉ. अमित शर्मा ने बताया कि राष्ट्रीय जल मिशन, जल संसाधन मंत्रालय और युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय द्वारा नेहरु युवा केन्द्र संगठन के माध्यम से जल संरक्षण और वर्षा जल संचयन के बढ़ावा देने उद्देश्य से कैच द रेन व्हेयर इट फॉल्स, वेन इट फॉल्स जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस अभियान के तहत 623 जिलों को कवर करने के लिए नेहरु युवा केन्द्र संगठन को शामिल किया गया है। उन्होंने बताया कि जल ही जीवन है। इसके संवर्धन और संचयन के लिए सभी को भरसक प्रयास करने होंगे। उन्होंने कहा कि वर्षा जल संचयन ढांचों का निर्माण आज के समय की मांग है। इन ढांचों में एकत्र किए गए जल का विभिन्न दैनिक गतिविधियों में प्रयोग करके जल संरक्षण किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि समाज में जागरुकता पैदा करने में युवाओं की सहभागिता बेहद जरुरी है।
इस दौरान जिला युवा समन्वयक डॉ. लाल सिंह ने बताया कि कैच द रेन अभियान के अंतर्गत नेहरु युवा केन्द्र द्वारा प्रत्येक विकास खंड की दस-दस गांवों में चलाया जाएगा। इसके लिए 50 युवक मंडलों के 500 युवाओं को प्रशिक्षित किया जाएगा। प्रशिक्षण के उपरांत युवक जनसमुदाय को वर्षा जल संरक्षण के प्रति जागरुक करेंगे।
सड़क सुरक्षा माह के बारे में भी दी जानकारी
कार्यशाला के दौरान परिवहन विभाग की ओर से सड़क सुरक्षा माह के तहत युवाओं को सडक़ सुरक्षा जीवन रक्षा से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी रमेश चंद कटोच ने बताया कि दोपहिया वाहन चलाते समय हमेशा हेल्मेट और चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग अनिवार्य तौर पर करना चाहिए। उन्होंने कहा कि जीवन अमूल्य है और जरा सी लापरवाही से कई बार स्वयं के अलावा अन्यों की जान पर भी बन आती है। प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है कि वह सड़क परिवहन से संबंधित सभी दिशानिर्देशों की अनुपालना सुनिश्चित करे ताकि शारीरिक कष्ट के अलावा आर्थिक हानि से भी बचा जा सके।
कार्यशाला में उद्योग विभाग द्वारा मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना के बारे में भी जानकारी दी गई।
इस अवसर पर महाप्रबंधक जिला उद्योग केन्द्र, ऊना अंशुल धीमान, जिला रोजगार अधिकारी अनीता गौतम, जिला युवा सेवाएं व खेल अधिकारी कुलदीप शर्मा सहित अन्य उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

10-15 दिन में जिला ऊना को मिलेगा एक और बड़ा तोहफाः बल्क ड्रग पार्क के निर्माण से कम होंगे दवाओं के दामः बिक्रम ठाकुर

ऊना: 1 सितंबरः उद्योग, परिवहन, श्रम एवं रोज़गार मंत्री बिक्रम सिंह ठाकुर ने कहा है जिला ऊना को बल्क ड्रग पार्क मिला एक बहुत बड़ी उपलब्धि है। आज ऊना में एक प्रैस वार्ता में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

डीसी जतिन लाल ने स्वयं रक्त दान कर युवाओं को किया प्रेरित : विश्व रेडक्रॉस दिवस पर क्षेत्रीय अस्पताल में लगा रक्त दान शिविर

विशेष बच्चों को वितरित की सामग्री रोहित जसवाल।  ऊना, 8 मई। विश्व रेडक्रॉस दिवस के अवसर पर जिला रेडक्रॉस सोसायटी ने वीरवार 8 मई को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में रक्त दान शिविर लगाया। क्षेत्रीय...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मंडी में 20 से शुरू होगी अग्निवीर रैली, तीन जिलों के 2310 अभ्यर्थी लेंगे रैली में लेंगे भाग

रैली की सभी तैयारियां पूरी-भर्ती निदेशक मंडी, 18 दिसम्बर। भर्ती निदेशक, सेना भर्ती कार्यालय मंडी ने बताया कि मंडी के पड्डल मैदान में 20 दिसंबर से लेकर 26 दिसंबर तक आयोजित की जा रही...
article-image
हिमाचल प्रदेश

उपायुक्त ने अंतर-राज्यीय बैरियर पर पंजीकरण प्रमाण पत्र जांच की तैयारियों का किया निरीक्षण

राघव शर्मा ने मैहतपुर, पंडोगा, पोलियां व बाथड़ी में जांची व्यवस्थाएं, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश ऊना – जिला ऊना में अन्य राज्यों से प्रवेश के लिए 27 अप्रैल मध्यरात्रि से पंजीकरण व्यवस्था लागू होने के...
Translate »
error: Content is protected !!