युवक से 7.27 ग्राम चिट्टा पकड़ा : पंडोगा में पुलिस ने

by

पंडोगा :पंडोगा में पुलिस ने इंडस्ट्रियल एरिया के निकट एक युवक से 7.27 ग्राम चिट्टा पकड़ा है। आरोपी की पहचान बसदेहड़ा निवासी गौरव ठाकुर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर NDPS एक्ट में केस दर्ज कर लिया है। गौरव ठाकुर चिट्टा कहां से लेकर आया, पुलिस पूछताछ के दौरान उससे सोर्स का पता लगा रही है।
शुक्रवार रात को पंडोगा पुलिस पोस्ट पर पुलिस कर्मी गश्त और यातायात चेकिंग पर इंडस्ट्रियल एरिया के नजदीक मौजूद थे। इस दौरान पुलिस टीम ने एक युवक को संदेह के आधार पर चेकिंग के लिए रोका। तलाशी के दौरान उक्त युवक के पास से 7.27 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। जिस पर पुलिस ने आरोपी गौरव ठाकुर को हिरासत में ले लिया। एसपी अर्जित सेन ठाकुर ने कहा कि आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामलन दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

—

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

चंडीगढ़ GMCH-32 कॉन्ट्रैक्टर्स वर्कर्स यूनियन के प्रधान पद के चुनाव की घोषणा

पुनीत महाजन :  चंडीगढ़। गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (जीएमसीएच), सेक्टर-32, चंडीगढ़ में कार्यरत कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारियों की प्रतिनिधि संस्था GMCH Sector 32 Contractors Workers Union के प्रधान पद हेतु चुनाव की घोषणा कर दी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पति-पत्नी और बेटी समेत चार लोगों की मौत : 600 मीटर गहरी खाई में गिरी कार

सिरमौर : संगड़ाह की नौहराधार तहसील में सुबह 5:00 बजे एक कार लानाचेता-खैरी सड़क पर 600 मीटर गहरी खाई में गिरने से पति-पत्नी और बेटी समेत चार लोगों की मौत हो गई। हादसे के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

रोहड़ू के बौंद्रा देवता के मंदिर में डकैती और हत्या के 3 दोषियों को उम्रकैद

 एएम नाथ। शिमला :  रोहड़ू क्षेत्र के बौंद्रा देवता के मंदिर में 12 साल पहले डकैती करने के बाद चौकीदार की हत्या के जुर्म में तीन दोषियों को जिला अदालत चक्कर ने आजीवन कारावास...
article-image
हिमाचल प्रदेश

होटल के मैनेजर की हत्या मामला : सीआईडी ने 3 होटल कर्मी भी किए गिरफ्तार

बनीखेत :   बनीखेत में निजी होटल के मैनेजर की हत्या में सीआईडी ने दो और लोगों को गिरफ्तार किया है। ये दोनों होटल कर्मचारी हैं। वीरवार को इन दोनों को सीआईडी ने डलहौजी की...
Translate »
error: Content is protected !!