चंडीगढ़ GMCH-32 कॉन्ट्रैक्टर्स वर्कर्स यूनियन के प्रधान पद के चुनाव की घोषणा

by

पुनीत महाजन :  चंडीगढ़। गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (जीएमसीएच), सेक्टर-32, चंडीगढ़ में कार्यरत कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारियों की प्रतिनिधि संस्था GMCH Sector 32 Contractors Workers Union के प्रधान पद हेतु चुनाव की घोषणा कर दी गई है। चुनाव प्रक्रिया का संचालन इलेक्शन कमिश्नर अनिल कुमार शर्मा के नेतृत्व में किया जाएगा।
जारी चुनाव कार्यक्रम के अनुसार प्रधान पद के लिए नामांकन प्रक्रिया 17 जून 2026 से 18 जून 2026 तक आयोजित की जाएगी। इच्छुक उम्मीदवार सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक अपने नामांकन पत्र जमा कर सकेंगे।
यूनियन के प्रधान पद के लिए मतदान 23 जून 2026 (मंगलवार) को जीएमसीएच-32 परिसर में होगा। मतदान का समय सुबह 7:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक निर्धारित किया गया है। चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करवाने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं।
इलेक्शन कमिश्नर अनिल कुमार शर्मा ने बताया कि प्रधान पद के लिए वही कर्मचारी नामांकन कर सकेगा जो यूनियन का सक्रिय सदस्य हो। नामांकन पत्र के साथ दो पासपोर्ट साइज फोटो तथा आधार कार्ड की प्रति जमा करवाना अनिवार्य होगा।
उन्होंने वार्ड अटेंडेंट, एमटीएस तथा अन्य सभी कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारियों से अपील की कि वे 23 जून को अधिक से अधिक संख्या में मतदान केंद्र पर पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग करें और लोकतांत्रिक प्रक्रिया को सफल बनाएं।
शर्मा ने कहा कि यूनियन का मुख्य उद्देश्य कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारियों के हितों की रक्षा करना तथा उन्हें श्रम कानूनों के तहत मिलने वाले सभी अधिकार सुनिश्चित करवाना है। उन्होंने विश्वास जताया कि चुनाव प्रक्रिया कर्मचारियों की एकजुटता और संगठन की मजबूती को और अधिक सुदृढ़ करेगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

खुलासा- मामी के खाते से भांजे ने उड़ा दिए लाखों : पत्नी को ट्रांसफर किया पेंशन का पैसा

एएम नाथ।  शिमला। राजधानी शिमला में सरकारी नौकरी से सेवानिवृत्त एक महिला के साथ उसके भांजे की ओर से साढ़े तीन लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। महिला ने पुलिस...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने बिलासपुर में निर्मित ईवीएम और वीवीपैट वेयरहाउस का लोकार्पण किया

बिलासपुर ; मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने 4.92 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित ईवीएम और वीवीपैट वेयरहाउस का शिमला से वर्चुअल माध्यम द्वारा लोकार्पण किया। इसका शिलान्यास वर्ष 2020 में किया गया था...
article-image
पंजाब , हरियाणा

सांसद मनीष तिवारी ने एस डी कॉलेज के छात्रों को नई कम्प्यूटर लैब समर्पित की

चंडीगढ़, 3 अप्रैल: चंडीगढ़ से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने शिक्षा के क्षेत्र में अपने प्रयासों को जारी रखते हुए आज सेक्टर 32 स्थित गोस्वामी गणेश दत्त सनातन धर्म कालेज में...
article-image
पंजाब

राष्ट्रहित एवं समाजसेवा को समर्पित थे पं दीनदयाल उपाध्याय जी : विजय सांपला

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती के अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री विजय सांपला जी ने उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। श्री सांपला जी ने कहा...
Translate »
error: Content is protected !!