वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी : हांसी रेलवे स्टेशन पर दो महत्वपूर्ण ट्रेनों का ठहराव मंजूर

by

पुनीत महाजन :  चंडीगढ़/ हांसी, 22 जून। हांसी क्षेत्र के रेल यात्रियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। लंबे समय से चली आ रही स्थानीय लोगों एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों की मांग को स्वीकार करते हुए रेलवे प्रशासन ने गाड़ी संख्या 14717/18 बीकानेर-हरिद्वार एक्सप्रेस तथा 14619/20 फिरोज़पुर-अगरतला एक्सप्रेस का हांसी रेलवे स्टेशन पर ठहराव मंजूर कर दिया है।
इन दोनों ट्रेनों के हांसी स्टेशन पर ठहराव की स्वीकृति मिलने से क्षेत्र के हजारों यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा। अब यात्रियों को हरिद्वार, बीकानेर, फिरोज़पुर, अगरतला सहित अन्य महत्वपूर्ण शहरों के लिए बेहतर रेल सुविधा उपलब्ध होगी। इससे यात्रियों का समय और खर्च दोनों बचेंगे तथा क्षेत्र की रेल कनेक्टिविटी भी मजबूत होगी।
स्थानीय नागरिकों ने इस निर्णय का स्वागत करते हुए कहा कि यह वर्षों पुरानी मांग थी, जिसके पूरा होने से हांसी और आसपास के क्षेत्रों के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। धार्मिक, शैक्षणिक, व्यावसायिक एवं पर्यटन उद्देश्यों से यात्रा करने वाले यात्रियों को विशेष सुविधा प्राप्त होगी।
क्षेत्रवासियों ने रेलवे मंत्रालय एवं रेलवे प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए उम्मीद जताई कि भविष्य में भी हांसी रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा तथा अन्य महत्वपूर्ण ट्रेनों के ठहराव पर भी सकारात्मक निर्णय लिए जाएंगे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

एससी आयोग अध्यक्ष कुलदीप धीमान से मिला श्री गुरु रविदास धार्मिक सभा संतोषगढ़ का प्रतिनिधिमंडल, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

रोहित जसवाल।  ऊना, 14 जुलाई। हिमाचल प्रदेश राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष कुलदीप कुमार धीमान से आज (सोमवार) उनके कार्यालय में श्री गुरु रविदास धार्मिक सभा संतोषगढ़ के एक प्रतिनिधिमंडल ने भेंट की।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विश्व जनसंख्या दिवस पर होमगार्ड प्रशिक्षण केंद्र कोटली में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

योगेश चौहान/अर्की : विश्व जनसंख्या दिवस के उपलक्ष्य में होमगार्ड प्रशिक्षण केंद्र, कोटली में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन खंड चिकित्सा अधिकारी अर्की डॉ. मुक्ता रस्तोगी के नेतृत्व में किया...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सीएम जय राम ठाकुर मीडियाकर्मियों की समस्याओं को सुलझाने के प्रति गंभीरः चक्षु

ऊना :6 सितंबर- मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर मीडियाकर्मियों की समस्याओं की सुलझाने के लिए गंभीरता के साथ प्रयास कर रहे हैं। यह बात धर्मशाला जोन के मीडिया समन्वयक विश्व चक्षु ने आज यहां एक...
article-image
पंजाब

भाजपा की प्रदेश कार्याकारिणी के सदस्य लवली खन्ना व पीएलवी पम्मा ने किया एसडीएम हरबंस सिंह को सम्मानित

भास्कर न्यूज। गढ़शंकर: गढ़शंकर के एसडीएम हरबंस सिंह को कोरोना महामारी दौरान गढ़शंकर वासियों को बढ़ीया सेवाएं देने व गढ़शंकर की उन्नित के लिए डाले अहम योगदान के लिए भाजपा की प्रदेश कार्याकारिणी के...
Translate »
error: Content is protected !!